Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
लड़कियां कैसे करती हैं फ्लर्टिंग?
मदद की मांग करे
कॉलेज में आपकी दोस्त हो या दफ्तर में कोई सहकर्मी या फिर कोई ऐसी लड़की जिसकी आपकी बस मामूली जान-पहचान है अगर लड़की आपसे हर काम में मदद मांगती रहती है तो फिर मामला दोस्ती से आगे का है। अगर लड़की चाहती है तो हर काम में आप उसके साथ जाएं, उसकी मदद करें या फिर काम आसान करने का सुझाव दें, भले ही वो मामूली काम हो तो समझ जाइए लड़की आपमें दिलचस्पी ले रही है। फ्लर्ट करने के दौरान लड़की हर मौके पर आपका साथ पाने की कोशिश करती है।
सजना और संवरना
अगर लड़की अचानक ही तैयार हो कर और सज-संवर कर ऑफिस या कॉलेज आने लगे, तो वह आपका ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती है। यही नहीं मान लीजिये कि आप उसे अपने साथ कहीं चलने को कहते हैं और वह खूब सज-संवरकर आती है, तो वह आपसे अपने बारे में तारीफें सुनना चाह रही होती है। ये इशारे आपसे कह रहे हैं कि ये सिलसिला चलता रहना चाहिए इसमें ब्रेक लगाने की कोई जरूरत नहीं है।

मैं ही मैं
जब लड़की आपसे बातचीत के दौरान अपने हाथों को जरूरत से ज्यादा हिला रही हो, कुछ ऐसी बातें जहां हाथ हिलाने की जरूरत नहीं है और फिर भी वो हाथों के जरिए आपको कुछ समझाने की कोशिश करे तो इसका मतलब है कि वो फ्लर्ट कर रही है। जानकारों के मुताबिक ऐसा करते वक्त लड़की यही चाहती है कि आपका ध्यान उससे हटने न पाए और इस दौरान लड़की की नेल पॉलिश या हाथों में पहनी गई चूड़ी की तारीफ करने पर वो शरमा जाए तो समझिए आपकी तो निकल पड़ी। लड़कियां अपने सिर के बालों से लेकर अपनी चाल-ढाल तक से इस बात का एहसास करा सकती हैं कि वो किसी लड़के पर डोरे डाल रही हैं। बस जरूरत है उन इशारों को पहचानने की।
करीबी बनाती है
लड़की को अगर आप पर पूरा भरोसा होगा तो आपको प्यार के सागर में उतारने के लिए वो इस आखिरी तीर का इस्तेमाल जरूर करेगी। अगर लड़की आपके बालों में हाथ फिराती है। आपके पांवों से पांव सटाकर बैठती है या फिर आपके बात करते - करते आपके कंधों पर अपना सिर रख देती है तो इशारा साफ है। प्यार की गाड़ी पूरी रफ्तार से दौड़ने के लिए तैयार है। सिग्नल भी ग्रीन है, और मौका भी हाथ में है।



Click it and Unblock the Notifications
