Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
क्या आप जानते हैं मॉडर्न रिलेशनशिप के ये 6 गंदे सच
वो दिन चले गए जब एक प्यार करने वाला जोड़ा जिंदगी भर एक दूसरे का साथ निभाता था। अब नया जमाना है और इसमें मॉडर्न रिलेशनशिप ही चलती है, जिसमें सोशल नेटवर्क का एक बड़ा हाथ होता है।
इन दिनों के रिलेशनशिप एक पल में जुड़ते हैं वहीं दूसरे पल ही टूट जाते हैं। बाहार से ये रिलेशनशिप जितने मजबूत और प्यारे लगते हैं, अंदर से उतने ही खोखले होते हैं। ये रिलेशनशिप ज्यादातर लुक्स पर बेस्ड होते हैं, जिनका दिल से कोई जुड़ाव नहीं होता। आइये जानते हैं मॉडर्न रिलेशनशिप के 6 गंदे सच क्या हैं?

बात करने का गलत माध्यम
सोशल मीडिया, टेक्सटिंग, वॉट्सएप्प और ई मेल के जरिये बात करने से आपके दिल की भावनाएं साफ व्यक्त नहीं हो पाती। ऐसे में इन चीजों को छोडिये और फेस टु फेस बात करना सीखिये।

हमेशा लुक्स पर ज्यादा ध्यान देना
आज कल लोग रिलेशनशिप में पड़ने से पहले अपना लुक चेंज कर लेते हैं, जिससे वह अपने होने वाले पार्टनर को लुभा सके। इस के अलावा वे ऐसा ही पार्टनर चुनते हैं, जो देखने में खूबसूरत हो।

प्यार से पहले लस्ट
अगर आपका रिश्ता प्यार पर नहीं बल्कि लस्ट पर टिका है, तो वह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा।

अर्थ का अनर्थ निकालने में माहिर
अगर आपने बोला कि आप एक बडे़ ही बेफिक्र किस्म के इंसान हैं और आप ज्यादा किसी कि केयर नहीं करते हैं, तो दूसरा इंसान समझेगा कि आप एक ईगो से भरे और घमंडी इंसान हैं, इसलिये आपका रिश्ता कभी भी अगले लेवल तक नहीं पहुंच पाएगा।

सोशल मीडिया सिंड्रोम
सोशल मीडिया आपके रिलेशनशिप को खराब कर सकता है। सीक्रेट तौर पर किसी अंजान से चैटिंग करना, अपने पार्टनर के पर्सनल मैसेज पढ़ना या फिर तस्वीरों के नीचे आए कमेंट पढ़ कर दूसरा मतलब निकालना आदि, आपके रिश्ते को खराब कर सकता है।

हर चीज़ सेक्स से जुड़ी
वन नाइट स्टैंड, सेक्स डेट और पार्टनर एक्सचेंज करना आज कल बड़ा ही कॉमन हो चला है। क्या आप का रिलेशनशिप केवल सेक्स के इर्द-गिर्द ही तो नहीं घूमता? पहली बार शारीरिक संबन्ध बनाने से पहले ध्यान रखें ये बातें



Click it and Unblock the Notifications
