Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
पहली बार शारीरिक संबन्ध बनाने से पहले ध्यान रखें ये बातें
इस बात में कोई संदेह नहीं है कि जब वो पहली बार किसी महिला के साथ शारीरिक सम्बंध बनाने वाले होते हैं तो उन्हें महिला से ज्यादा नर्वस महसूस होता है।
READ: बेड पर अच्छे प्रर्दशन के लिये खाएं ये "सेक्स डाइट"
यह दोनों के लिए स्पेशल पल होते हैं जिन्हें वह खास बना देना चाहता है और इस कारण उसे डर लगा रहता है कि कहीं कोई कमी न रह जाएं।
अगर आपके साथ भी कुछ-कुछ ऐसा ही है तो आपके लिए बोल्डस्काई का यह आर्टिकल थोड़ा फायदेमंद साबित हो सकता है। जोड़ों को सेक्स करने से पहले कुछ बातों को अवश्य ध्यान रखना चाहिए और इस विषय पर जानकारी रखनी चाहिए।
READ: शीघ्रपतन की समस्या से निजात पाने के लिये खाएं ये आहार
सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए और दोनों ही आपसी सहमति होनी चाहिए। इसके अलावा निम्नलिखित बातों को भी ध्यान में रखना चाहिए:

1. शरीर के बालों को हटा लें:
सेक्स से पहले जननांग और बगल आदि के बाल हटा लें या उन्हें ट्रिम कर लें। इससे उनसे पसीने की बदबू नहीं आएगी और आपको सम्बंध बनाने में अजीब सा भी नहीं लगेगा।

2. उसकी सहमति भी हो:
पार्टनर की बराबर सहमति और पूरा मन होने पर ही सेक्स करें। अगर ऐसा नहीं है तो उसे मानसिक रूप से तैयार करें और उसके बाद ही सम्बंध बनाएं।

3. बहुत ज्यादा या बहुत कम की उम्मीद न करें:
अगर आपने बहुत ज्यादा उम्मीद की और उतना कुछ नहीं हुआ तो आपको बहुत बुरा लगेगा और आप मायूस हो जाएंगे। इसी तरह, बहुत कम की उम्मीद भी न करें वरना आप सही तरीके से परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। दोनों ही तरीके से आपका मजा किरकिरा हो जाएगा, इसलिए सामान्य रहें।

4. सुरक्षा बरतें:
पहली बार सम्बंध बनाते समय कंडोम का इस्तेमाल अवश्य करें। इससे कोई गलती होने पर आपको भय नहीं रहेगा। साथ ही यौन संक्रमण भी नहीं होगा।

5. उसकी प्रतिक्रिया देखें:
जब आप पहली बार एक दूसरे के शरीर से जुड़ते हैं तो ख्याल भी रखें। अपनी ही भावनाओं का ध्यान न रखें बल्कि दूसरे की प्रतिक्रिया को भी देंखे। ताकि आपको बराबर सुखद एहसास हो।

6. रिश्ते में पारदर्शिता:
सम्बंधों को बनाने के लिए रिश्ते को गलत नाम न दें और न ही पार्टनर को गुमराह करें। उसे झूठे वादे न दें, जो भी हो सच बताएं। शादी का झांसा देकर सम्बंध न बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
