Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
अक्सर कपल्स के बीच सेक्स के दौरान होते हैं ये फनी मोमेंट्स इसलिये गर्ल्स ना हों परेशान
हर कपल की सेक्स लाइफ में कई बार ऐसे फनी मोमेंट्स आते हैं जिन्हें याद करके वो आपस में लम्बे समय तक हंसते रहते हैं।
हर कपल की सेक्स लाइफ में कई बार ऐसे फनी मोमेंट्स आते हैं जिन्हें याद करके वो आपस में लम्बे समय तक हंसते रहते हैं। उन्हें वो किसी और के सामने जाहिर नहीं कर पाते हैं लेकिन वो उनके रिश्ते में याद बन जाते हैं।
यह भी पढ़ें: शादी के तुरंत बाद पार्टनर से ना करें ये बातें, नहीं तो हो जाएगी कलह
पहली बार सेक्स करना, पहली बार किस करना जैसी बातें सभी को याद रहती हैं लेकिन पहली बार जब इस रिश्ते को बनाते हुए कुछ ऐसी गल्तियां हो जाती हैं तो उन्हें भी नहीं भुलाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद अपने पार्टनर के साथ नजदीकियां कैसे बढाएं
उस समय भले ही कपल को थोड़ा अजीब लगे लेकिन कुछ समय बाद उनके बीच हंसी मजाक का ये खास टॉपिक बन जाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मज़ेदार लम्हों के बारे में:

1. दरवाजे पर कोई आ जाएं :
आपने अभी सेक्स के लिए फोरप्ले करना शुरू ही किया हो कि तभी कोई दरवाजे पर आ जाएं। ऐसे में पूरे मूड की ऐसी-तैसी हो जाती है। लेकिन एक समय के बाद कपल को उस दिन को याद करके बहुत हंसी आती है।

2. सुबह एक-दूसरे की शक्ल देखना -
सेक्स के दौरान कुछ भी समझ नहीं आता, लेकिन जब सुबह उठकर एक-दूसरे की सूरत देखते हैं तो हंसी छूट जाती है।

3. पीरियड्स में सेक्स करना -
कभी न कभी हर कपल ने पीरियड्स के दिनों में जरूर सेक्स किया होता है। जिसे सोचकर बाद में अजीब सा महसूस होता है कि हम कितने पैशन में थे।

4. डर्टी टॉक न कर पाना -
कई बार कपल कोशिश करते हैं कि वो डर्टी टॉक कर लें लेकिन ऐसा करने में फेल होना ही उनके लिए थोड़ा फनी हो जाता है।

5. अजीबों-गरीब आवाजें निकालना -
सेक्स के दौरान पार्टनर के द्वारा वियर्ड आवाजें निकालना भी कई बार फन का हिस्सा बन जाती हैं। कभी-कभार बाहर से आने वाली अावाजें भी खलल पैदा कर देती हैं।

6. किसी को चोट लगना -
कभी-कभार पार्टनर में से किसी एक को सही पोजिशन में न रहने की वजह से थोड़ी सी चोट भी आ जाती है। इसमें परेशान न हों और न ही गिल्ट फील करें।

7. पेशाब लगना -
सेक्स के लिए फोरप्ले के बाद अचानक से पेशाब लगने की समस्या कई लोगों को होती है। ऐसे में शर्माएं नहीं और पार्टनर को इसके बारे में बता दें। हो सकता है कि आपके बीच मजाक का ये मुद्दा बन जाएं, लेकिन उस समय नेचुरल कॉल को न रोकें।

8. फेक होना -
सेक्स के दौरान कई बार साथी को खुश करने के लिए कोई फेक होता है, लेकिन वो सफल नहीं हो पाता है या साफ पता चल जाता है कि वो ऐसा कर रहा है या कर रही है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को बताएं कि आप उनसे पूरी तरह संतुष्ट हैं।

9. कपड़ों से जूझना -
सेक्स करने के लिए वॉर्मअप हो चुकने के बाद कई बार ब्रा का हुक न खुलना या टीशर्ट का बालों में फंस जाना आदि दिक्कतें आ जाती हैं। ऐसे में खुश ही रहें न कि झल्लाएं।

10. बेड टूट जाना -
बेड टूट जाना,सेक्स के दौरान एक आम समस्या है। बाद में जब आप देखते हैं कि बेड में दरार है या कोई बोल्ट खुल गया है तो आपके लिए शर्मिंदगी की बात हो सकती है। लेकिन इसे मस्ती में लें और शर्माएं नहीं।

11. कंडोम का फट जाना -
सेक्स करने के दौरान, जब आप दोनों ही बहुत सुख में होते हैं तभी आपको महसूस होता है कि कंडोम ब्रेक हो गया है। ऐसे में थोड़ी टेंशन हो जाती हैं लेकिन अगले पीरियड्स तक आपकी सांसें थमी रहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
