Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
सेक्स के पहले हर लड़की पूछना चाहती है अपने पार्टनर से ये सवाल
चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सेक्स से पहले लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड या पति से क्या सवाल पूछना चाहती हैं।
अपनी पहली रात को लेकर लड़कियों के मन में गुदगुदी सी होने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस रात को लेकर लड़कियां कई तरह के सपने सजाती हैं और उनके दिमाग में अपनी पहली रात के बारे में कई तरह के सवाल भी उठ रहे होते हैं।
बेहतर होगा कि किसी लड़के के करीब जाने से पहले आप उनके बारे में थोड़ी-सी जानकारी हासिल कर लें। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सेक्स से पहले लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड या पति से क्या सवाल पूछना चाहती हैं।

सवाल 1- कितनी लड़कियों के साथ कर चुके हैं सेक्स ?
इस बात से लड़कियां आपकी परफॉर्मेंस के बारे में अंदाज़ा लगा लेती हैं इसीलिए वो जानना चाहती हैं कि आप कितनी लड़कियों के साथ सेक्स कर चुके हैं।

सवाल 2- क्या किसी को सेक्स करने के बाद डंप कर चुके हैं ?
अगर आपने इसका जवाब हां में दिया तो जाहिर सी बात है कि वो आपसे दूरी बना लेंगीं क्योंकि सिर्फ सेक्स के लिए किसी के साथ रहना तो कोई अच्छी बात नहीं है। इस सवाल के जवाब से लड़कियां आपके कैरेक्टर के बारे में अंदाज़ा लगा लेती हैं।

सवाल 3- क्या सेक्स को रेट करते हैं?
अकसर लड़कियां जानना चाहती हैं कि क्या उनका पार्टनर हर बार उनकी सेक्स परफॉर्मेंस के बारे में सोचता है। हर लड़की जानना चाहती है कि क्या उनका पार्टनर बैड पर उनकी परफॉर्मेंस को लेकर रेटिंग करता है।

सवाल 4- कब करवाया था एसटीडी टेस्ट ?
सेक्स से पहले हर किसी को ये सवाल जरूर पूछना चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि अपने पार्टनर के साथ सेक्स करना आपके लिए सेफ है या नहीं।

सवाल 5- क्या हाइजीन का ध्यान रखते हैं
लड़कियों को डर रहता है कि क्या उनका पार्टनर अपने प्राइवेट पार्ट की हाइजीन का ध्यान रखता है या नहीं। खैर ये सवाल तो लड़कियों पर भी लागू होता है।

सवाल 6- सिर्फ खुद का आनंद है जरूरी
सेक्स में दोनों लोगों की संतुष्टि बेहद जरूरी होती है। लड़कियों को भी ये बात बिलकुल पसंद नहीं आती कि उनका पार्टनर सिर्फ अपनी संतुष्टि का ही ध्यान रखे। लड़कियां भी सेक्स का भरपूर मज़ा लेना चाहती हैं।

सवाल 7- क्या करता है उत्तेजित ?
अच्छा होगा अगर सेक्स को लेकर आप दोनों की इच्छाएं समान हों। लड़कियां जानना चाहती हैं कि उनके पार्टनर को क्या बात या चीज़ सेक्स के लिए उत्तेजित करता है।

सवाल 8- कुछ ज्यादा की है इच्छा
लड़कियां सेक्स से पहले ये जानने के लिए उत्सुक रहती हैं कि उनका पार्टनर सेक्स के अलावा किसी और तरीके से भी उन्हें प्यार करना जानता है या नहीं।

सवाल 9- आखिरी बार कब किया था सेक्स ?
सेक्स से पहले अपने पार्टनर को लेकर ये सवाल भी लड़कियों के दिमाग में कई बार आता है।

सवाल 10- किसी और पर भी है नज़र ?
लड़का हो या लड़की, अपने पार्टनर के बारे में ये जानकारी आपको जरूर पता होनी चाहिए। ये बात वो आपको खुद तो बताएंगे नहीं इसलिए बेहतर होगा कि आप खुद ही पता करने में लग जाएं।

सवाल 11- दोस्तों के साथ करते हैं शेयर ?
लड़कियों के लिए ये सब काफी पर्सनल होता है। उन्हें कतई पसंद नहीं होता कि लड़के अपने बैडरूम की बातें अपने दोस्तों से शेयर करें।
पहली रात या पहली बार सेक्स करने से पहले लड़कियों के मन में इस तरह के सवाल आते हैं। किसी नए शख्स के साथ भी सेक्स करने से पहले लड़कियां इन सवालों के जवाब पाना चाहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
