Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
अगर आपकी बेस्ट फ्रेंड को है आपके बॉयफ्रेंड पर क्रश तो ऐसे करें पता
दोस्त , कुदरत की ऐसी नियामत हैं जो हर मुश्किल और परेशानी में साथ देते हैं। कई बार दोस्त खून के रिश्तों से भी ज्यादा साथ निभा जाते हैं लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि आपका हर दोस्त सच्चा हो और आपका भला ही चाहे।
कभी-कभी सबसे ज्यादा भेरासेमेंद दोस्त ही धोखा दे जाता है। अगर आपकी दोस्त आपके ही ब्वॉयफ्रेंड को पसंद करती है तो आपको इन संकेतों पर ध्यान देना चाहिए।
आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और आपका ब्वॉयफ्रेंड आपसे बहुत प्यार करता है। ऐसे में आप उन्हें अपने परिवार और दोस्तों से मिलवाती हैं।

अपने दोस्तों से ब्वॉयफ्रेंड को मिलवाना काफी कूल चीज़ होती है और अकसर लड़कियों को ये बात परेशान करती है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उनके दोस्तों के साथ कैसे घुल-मिलकर रह पाएंगें।
हो सकता है कि अपनी बैस्ट फ्रेंड से मिलवाने पर वो भी आपके ब्वॉयफ्रेंड को पंसद करने लगे। अगर आपकी बैस्ट फ्रेंड आपके ब्वॉयफ्रेंड को पसंद करती है तो आपको उसके व्यवहार और बातों से कुछ संकेत तो जरूर मिलेंगें। इन पर ध्यान देना आपकी समझदारी तो वहीं इन्हें नज़रअंदाज़ करना आपकी बेवकूफी हो सकती है।

आज हम आपको बता रहे हैं कि जब आपकी दोस्त आपके ब्वॉयफ्रेंड को पसंद करने लगे तो आपको इससे क्या संकेत मिलत हैं।

ब्वॉयफ्रेंड के बारे में आपसे ज्यादा वो करे बातें
अपने ब्वॉयफ्रेंड और बैस्टह फ्रेंड के बीच अच्छी तालमेल देखकर आपको खुशी तो होगी ही लेकिन अगर आपकी बैस्ट फ्रेंड आपसे ज्यादा उनके बारे में बात करने लगे तो आपको कुछ अटपटा सा लगना लाजिमी है। अगर वो आपसे कहे कि आपका ब्वॉयफ्रेंड बहुत हॉट और अच्छा है तो आपको उनका ये संकेत समझ जाना चाहिए।

आपसे ज्यादा उन्हें पता हो
अगर आपकी दोस्त को आपके ब्वॉयफ्रेंड के बारे में आपसे भी ज्यादा पता है तो ये आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है। ये बात अच्छी नहीं होती कि आपके ब्वॉयफ्रेंड की पसंद और नापसंद का ध्यान आपसे ज्यादा कोई और रखने लगे। हो सकता है कि आपकी दोस्त आपसे छिपकर उनसे बातें करती हो।

आपसे बनाने लगे दूरी
अचानक से आपकी दोस्त आपसे दूरी बनाने लगे या आपके रिश्ते। से उसे जलन महसूस होने लगे या वो आपको आपके ब्वॉयफ्रेंड के साथ देखना पसंद ना करे तो आपको उनके ये संकेत समझ लेने चाहिए। हो सकता है कि आपकी दोस्त को इस बात का बुरा लग रहा हो और इस वजह से भी वो आपसे दूर रहना चाहती हों।

आपके ब्वॉयफ्रेंड को बुलाने को रहे बेचैन
जब कभी भी दोस्तों के साथ आपका प्लान बनता हो, आपकी बैस्ट फ्रेंड हमेशा आपके ब्वॉयफ्रेंड को भी बुलाने की जिद करे तो आपको उनकी बात को गंभीरता से लेना चाहिए। हो सकता है कि ऐसा वो सिर्फ आपके ब्वॉयफ्रेंड को देखने के लिए ही करती हों। ऐसे में उन्हें आपके ब्वॉयफ्रेंड पर सीक्रेट क्रश हो सकता है।

आपको हमेशा गलत सलाह दे
रिलेशनशिप में रहने पर लड़के-लड़कियां अकसर अपने दोस्तों से सलाह लेते हैं लेकिन अगर आपकी बैस्ट फ्रेंड हमेशा आपको गलत सलाह ही दे तो आपको उनके मन की बात समझ लेनी चाहिए।
हो सकता है कि ऐसा वो जानबूझकर करती हों और वो नहीं चाहती हों कि आप दोनों का रिश्ता आगे बढ़े। ऐसा वो आप दोनों के बीच झगड़ा करवाने के लिए भी कर सकती हैं।
अगर आपको भी अपनी बैस्टे फ्रेंड में अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर ये संकेत मिलते हैं तो आपको अभी संभल जाना चाहिए। हो सकता है कि आपकी दोस्त का ये सीक्रेट क्रश आपके रिलेशनशिप पर भारी पड़ जाए। मुसीबत बढ़ने से पहले ही उसे संभाल लेंगीं तो बेहतर होगा वरना परेशानी आपको ही होगी।



Click it and Unblock the Notifications
