Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
क्या महिलाओं को भी होता है स्वप्न दोष?
हम अक्सर स्वप्न दोष या वेट ड्रीम्स को पुरुषों के साथ जोड़कर देखते हैं, लेकिन आपको मालूम है कि महिलाओं के साथ भी यह समस्या आम है। महिलाओं की भी नींद खुल जाती है। जर्नल ऑफ सेक्स रिसर्च में प्रकाशित एक स्टडी में पाया गया कि इस स्टडी में शामिल 37 प्रतिशत महिलाओं ने स्वीकार किया कि उन्होंने वेट ड्रीम्स अनुभव किया है।
आइए महिलाओं से जुड़े वेट ड्रीम्स के बारे जानते है-

महिलाओं को होनेवाला स्वप्न दोष क्या है?
जहां पुरुषों में स्वप्न दोष के समय उनकी पेनिस हार्ड हो जाती हैं, जो सिर्फ ईजैकुलेशन है। वहीं महिलाओं को ऐसे सपने नींद में सेक्सुअल अराउजल या यौन उत्तेजना से जुड़े हुए हैं, जिसकी वजह से वैजाइना में गीलापन और फिर ऑर्गैज़्म महसूस होता है। यह बात भी असामान्य नहीं है कि महिलाएं क्लाइमेक्स के बाद भी सोती रहती हैं।

स्लीप ऑर्गैज़्म होता है?
महिलाएं नींद में सेक्सुअली उत्तेजित हो जाती हैं और आखिरकार ऑर्गैज़्म तक पहुंच ने के बाद अचानक से नींद खुल जाती है। जब आपकी नींद की शुरुआत या आरईएम स्लीप साइकल (REM sleep cycle) में आपके वैजाइना में रक्त प्रवाह बढ़ जाता है और शरीर को आराम की गहन अनुभूति होने लगती है।

वेट ड्रीम्स सेक्स से जुड़े होते हैं?
वेट ड्रीम्स या गीले सपने सेक्स सपनों से संबंधित हो भी सकते हैं या नहीं भी हो सकते। जब आप गीले सपने देखते हैं तो आपका उत्तेजित महसूस करना स्वाभाविक है। हालांकि, यह इसके बिल्कुल उलट भी हो सकता है। एक वेट ड्रीम में, आपके पेल्विक में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है, जो आपको उत्तेजित कर सकता है और आपको सेक्सी सपने आ सकते हैं।

कितनी बार महिलाओं को स्वप्न दोष महसूस होता है?
हालांकि, पुरुषों की तुलना में महिलाओं को स्वप्न दोष कम ही महसूस होते हैं। उन्हें सालभर में कभी-कभार ही इसे महसूस होता है। हालांकि, कुछ महिलाओं को एक ही रात में कई बार इसका अनुभव होता है।

नींद में ऑर्गैज़्म ज़्यादा स्ट्रॉन्ग नहीं होता
इस स्थिति में आपको सेक्सुअल डिज़ायर बहुत अधिक महसूस होती है। लेकिन दुर्भाग्य से, नींद में महसूस होनेवाला ऑर्गैज़्म ज़्यादा स्ट्रॉन्ग नहीं होता, और आप केवल इसे अनुभव करने की उम्मीदभर कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
