Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जानिए, आपकी एज ग्रुप के लोग कितना सेक्स करते है?
आपको कब और कितना सेक्स करना चाहिए इस बात का कोई सही जवाब नहीं है, यह आपके आनंद और इच्छा पर निर्भर करता है। यह कोई ऐसी चीज नहीं है कि आप इसे अपनी लिस्ट में शामिल करें और जब हो जाये तो टिक लगा दें। लेकिन यह जानना जरूरी है कि सामान्य रूप से कितना सेक्स करना चाहिए।
हालांकि सामान्य सेक्स जैसी भी कोई चीजें हैं, लेकिन एवरेज तो आप जान ही सकते हैं। आप अपने पार्टनर को बता सकते हैं कि यदि आप दिन में दो बार सेक्स नहीं कर पाते हैं तो यह बात सामान्य से अलग नहीं है। आइये देखें किन्से इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन सेक्स, रिप्रोडेक्शन एंड जेंडर की स्टडी को जो कि एक मेडिकल अखबार में प्रकाशित हुई है।

ये बताया गया है रिसर्च में
इस रिसर्च में यह बताया गया है कि अलग-अलग उम्र के लोग कितना सेक्स करते हैं ताकि हर उम्र का एक एवरेज निकाला जा सके।
आप शायद आशा करते हैं कि युवा लोग सेक्स के प्रति ज़्यादा लालायित रहते हैं। कुछ ऐसा ही ना! 18 से 19 साल के लोग पूरे साल में 112 बार सेक्स करते हैं, यानि सप्ताह में दो बार। आपको शायद ये आशा नहीं थी।
30 से 39 साल के लोग साल में 86 बार सेक्स करते हैं यानि सप्ताह में 1.6 टाइम्स। जब कि 40 से 49 साल के लोग साल में 69 बार सेक्स करते हैं।

उम्र के हिसाब से फ्रिक्वेंसी
इससे ज़्यादा उम्र के लोगों पर रिसर्च नहीं किया गया है क्यों कि इससे ऊपर की उम्र के लोगों की सेक्स लाइफ को नज़रअंदाज किया जाता है।
आजकल के लोगों में सेक्स की फ्रिक्वेंसी कम होने से पता चलता है कि लोग तनाव ग्रसित होते जा रहे हैं।
अलग-अलग उम्र के लोगों की सेक्स फ्रिक्वेंसी
18-29 वर्ष- सप्ताह में दो बार
30-39 वर्ष- सप्ताह में 1.6 बार
40-49 वर्ष - सप्ताह में एक बार से भी कम

प्रभावित हो रही है सेक्स लाइफ
हमारे युवाओं में परिवार, घरेलू जिम्मेदारियों और काम के कारण यह क्रिया ज़्यादा प्रभावित नहीं हुई है। लेकिन उम्र के साथ ये चीजें बढ़ जाती हैं।
उम्र के साथ स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है। जैसे जैसे उम्र बढ़ती है कई तरह की बीमारियाँ पीछे पड़ जाती है। ऐसे में सेक्स लाइफ प्रभावित होती है और इच्छा भी कम हो जाती है।
शोधकर्ताओं ने ऐसा नहीं पाया कि शादीशुदा लोगों की सेक्स लाइफ में या सेक्स फ्रिक्वेंसी में कोई बड़ा अंतर आया है। 34% शादीशुदा लोग सप्ताह में 2 से 3 बार सेक्स करते हैं, 45% महीने में कभी-कभी और केवल 13% लोग ऐसे हैं जो साल में कभी-कभी करते हैं।
लेकिन अपने आप पर शर्म करने से पहले थोड़ा अपनी उम्र पर ज़रूर गौर करें।

उतना ही सेक्स करें जितनी खुशी मिले
सेक्स करने के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है कि इतना होना चाहिए और इतना नहीं। जहां तक सेक्स लाइफ का सवाल है सबसे ज़रूरी है कि आप और आपका पार्टनर कितना सेक्स करने में खुशी महसूस करते हैं। ऐसा नहीं है कि आपको कम या ज़्यादा करना है।
पिछली रिसर्च में पाया गया था कि जो कपल्स अक्सर सेक्स करते हैं वे खुश रहते हैं, लेकिन ‘अक्सर' का मतलब है ज़्यादा से ज़्यादा सप्ताह में एक बार। जो लोग सप्ताह में 4 बार सेक्स करते हैं वे इतना खुश नहीं रहते हैं जितना कि एक सप्ताह में 1 बार सेक्स करने वाले लोग रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
