Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Real Story : मैं उससे सोशल मीडिया पर मिली और उसने मुझे HIV पॉजीटिव बना दिया
मैंने उसे पहली उसे सोशल मीडिया पर देखा था, उसका प्रोफाइल फोटो देखते ही मुझे जैसे मानो उससे इश्क सा हो गया था, वो बहुत ही महंगी लग्जरी गाड़ी चलाता था। वो बहुत दिखने बहुत ही हैंडसम था, उसने सबसे पहले मुझे मैसेज किया था। मैंने भी उसे उत्साहित होकर मैसेज का जवाब दिया, हम दोनों एक दूसरे से मिलना चाहते थे तो उसने हम दोनों के लिए डेट अरैंज की।
उसे आकर्षित करने के लिए मैं अच्छी तरह से ड्रेसअप हुई, परफ्यूम लगाया, अच्छा मेकअप किया। ये हमारी पहली डेट थी इसलिए मैं कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती थी। फिर वो समय आ ही गया जब हम दोनों पहली बार एक दूसरे से मिले।

पहली मुलाकात में उससे प्यार हो गया..
वो मुझे लंच के लिए एक बहुत ही महंगे होटल में लेकर गया, इसके बाद वो मुझे ड्रिंक के लिए बाहर ले गया है। हम दोनों ने बहुत ही लाजवाब समय एक साथ बिताया। इस दौरान वो मेरा हाथ सहलाता रहा। उसने मुझे बहुत हंसाया और वो मुझे घंटों निहारता रहा और स्माइल देता रहा। और मैं उससे प्यार में पड़ गई, मुझे ऐसा लग रहा था जैसे में उसे हमेशा से जानती हूं।

और फिर एक दिन
कुछ महीनों और फिर एक दिन वो मुझे एक अपार्टमेंट में ले गया। उसने मुझे पहले खुद के साथ कम्फर्टेबल फील करवाया और फिर उसने मुझे अपने बेड पर सुला दिया। वो मुझे पागलों की तरह प्यार करने लगा और मुझे उसका ये पागलपन बहुत अच्छा लग रहा था, हालांकि मैं जानती थी कि ये सब गलत है। पर मुझे उसके साथ सब कुछ अच्छा लग रहा था।डर्टी सीक्रेट: लेह की सर्द वादियों में एक अजनबी के साथ हो गई इंटीमेट

उसने कहा अब देर हो गई
जब हम दोनों एक दूसरे के साथ इंटीमेट हो रहे थे तो मैंने उसे प्रोटेक्शन के लिए कंडोम यूज करने के लिए कहा तो उसने कहा अब बहुत देर हो गई है लेकिन ठीक है। मैंने उसकी बात मान ली और उसे रोका नहीं। उसने कहा कि वो मुझसे बहुत प्यार करता है और मैंने भी बिना हिचकाएं कहा, मैं भी उससे बहुत प्यार करती हूं। हम दोनों एक दूसरे में खो गए।

बाद में..
हमारा लव सेशन होने के बाद वो किचन में गया और मेरे लिए एक गिलास पानी लेकर आया और उसने मुझे पानी पिलाया। मुझे बहुत ही ज्यादा स्पेशल फील हो रहा था, मुझे लगने लगा कि ये वो ही है जिसे मैं हमेशा से अपने लिए चाहती थी।

वो चुप रहा
इसके बाद मैंने कपड़े पहनें और फिर हम दोनों टेक्सी लेने के लिए बाहर निकलें। उसने मेरे गालों पर किस किया। उसने कहा कि उसे मेरे साथ बहुत अच्छा लगा उसने मुझे कुछ पैसे दिए। उसने मुझे टेक्सी में बिठाया, मैंने उसे स्माइल दी और कहा, कल मिलते हैं। उसने कुछ भी नहीं कहा वो चुप रहा। इसके बाद मेरे टेक्सी उससे दूर चली गई। मैं पूरी टेक्सी हंसती रही।

उसने मुझे ब्लॉक कर दिया
घर पहुंचते ही मैंने उसे मैसेज किया कि मैं घर पहुंच गई। वो ऑनलाइन था लेकिन उसने मुझे जवाब नहीं दिया, मैंने उसे फिर मैसेज किया। उसने फिर कोई जवाब नहीं दिया। कुछ मिनटों के बाद उसने मुझे अनफ्रैंड करके ब्लॉक कर दिया। और अपना फोन नम्बर भी बदल लिया।

फिर नहीं मिला वो मुझे
मुझे समझ नहीं आ रहा था, मेरे साथ ये क्या हुआ? अब दिन रात वो ही मेरे दिमाग में घूमता रहता था। मैंने उसे ढूंढने की काफी कोशिश भी की पर नाकाम रही।

एकदम से बीमार हो गई
इसके बाद मैं एकदम से बीमार रहने लगी। मेरे तबीयत दिन ब दिन खराब रहने लगी। मेरा वजन लगातार गिरता जा रहा था। मैं अजीब सा बर्ताव करने लगी थी, मेरे मुंह में घाव होने लगे थे।

मैं HIV पॉजीटिव निकली
फिर एक दिन मैं क्लिनिक गई, वहां जाकर मैंने टेस्ट करवाया। कुछ देर बाद डॉक्टर आई, उसने कहा मुझे दुख है लेकिन आप HIV पॉजीटिव है। मेरे पास सोचने समझने के लिए कुछ नहीं बचा था। मेरे पांव से जमीन खिसक गई। मेरे दिमाग में फिर से वो सारी बातें घूमने लगी।

सबक
HIV या कंडोम ये आपकी पसंद है। किसी भी अनजाने शख्स पर भरोसा करके उससे यौन संबंध ना बनाए और अगर ये गलती करने जा रही है तो सबसे पहले अपनी सुरक्षा के लिए कंडोम का इस्तेमाल करना न भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
