Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
उसने मुझे प्रेगनेंट कर दिया और फिर एकदम से मेरी जिंदगी ही बदल गई...
स्कूल खत्म होने के बाद कॉलेज लाइफ शुरु होने का मतलब होता है कि आपकी लाइफ का दूसरा फेज शुरु हो चुका है। आपकी जैसे ही कॉलेज लाइफ शुरु होती है दुनिया अलग लगने लगती है और अगर आप हॉस्टल में रहते हो तो सोने पर सुहागा। जब मैंनें पहली बार कॉलेज लाइफ में कदम रखा तो मैंने हॉस्टल में रहना शुरु कर दिया।
मुझे मालूम नहीं था कि आगे मेरे साथ क्या होने वाला है, इस नए शहर के हिसाब से मैं इतनी भोली नहीं थी लेकिन मैंने अपनी मासूमियत भी नहीं खोई थी। मैं यहां लाइफ का नया एक्सपीरियंस लेने आई थी लेकिन क्या मालूम था कि लाइफ मुझे मेरी जिंदगी का ही सबसे बड़ा एक्सपीरियंस सीखाने वाली थी।

मैं रिलेशनशिप में आ गई
मेरे सैकंड ईयर के दौरान मैं एक लड़के से मिली वो मुझसे 6 ईयर सीनियर था। उसने मुझे अपने प्यार के जाल में फंसाने के लिए एक प्लान तैयार किया था। मैं न चाहते हुए भी उसके इस प्लान में फंस गई। मैं उससे प्यार करने लग गई और हम दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

जब पहली बार मैंने सेक्स किया
पांच महीने के बाद हम दोनों एक शादी के फंक्शन में गए थे। उसने मुझे पीने के लिए एक ड्रिंक पीने के लिए दिया था जो की बहुत हार्ड दी थी। उसे पीने के बाद मैं नशे में धुत हो गई लेकिन अभी भी होश में थी। मेरे बॉयफ्रैंड और मैंने बिना प्रोटेक्शन के सेक्स किया है। नशा उतरने के बाद उसने मुझसे अगली सुबह माफी मांगी।

मैं प्रेगनेंट हो गई
अगली महीनें, मुझे पीरियड नहीं आए थे। मैंने प्रेगनेंसी टेस्ट कराया और रिजल्ट पॉजीटिव निकला। मैं प्रेगनेंट थी। यह सुनकर बहुत खुश हुई लेकिन मैं जानती थी कि मैं इस बच्चे को नहीं रख सकती हूं।

मैंने बेबी अबॉर्ट कर दिया...
मैंने खुद ही अपना बेबी अबॉर्ट कर दिया, मुझे बुरी तरह ब्लीडिंग हो रही थी। मैं एक गली में बेहोश होकर बुरी तरह गिर गई। मैं अकेली थी, मैं बेहोश थी लेकिन मैंने लोगों को बोलते हुए सुना, वो मुझे ताने मार रहे थे, मुझे चिढ़ा रहे थे। कैम्पस में लोग मेरे बारे में भला बुरा कह रहे थे।
मैं ग्राउंड में एक जगह अकेली खड़ी थी, मेरे बॉयफ्रैंड वहां नहीं था। मैं खुद को कोस रही थी कि मैं उसके बनाए गए इस प्लान में बुरी तरह फंस गई थी। उसका प्लान था मुझे प्यार में फंसाकर प्रेंगनेंट करना चाहता था ताकि वो मुझे और मेरे परिवार को पैसे के लिए ब्लैकमेल कर सकें।

मैं डिप्रेशन में चली गई
इस घटना के छह महीनें बाद तक मैंने कई भावनात्मक रुप से उतार चढ़ाव देखे। मैं डिप्रेशन में बुरी तरह घिर चुकी थी। मुझे नॉमर्ल होने में एक साल लग गए। मैं अपनी गलती से उभर नहीं पाई थी। मैंने उस शख्स से ब्रेकअप कर दिया था। उसकी फैमिली और फ्रैंड मेरे बारे में बहुत कुछ उल्टा सीधा बोलने लगे

फिर मैं नए शख्स से मिली
इसके बाद एक साल के बाद हायर स्टडीज के लिए मैंने यह शहर छोड़ दिया था। शायद भगवान के पास मेरे लिए कुछ दूसरे प्लान थे। अब मैं एक शख्स से मिली जिसे आज मैं दिलों जान से प्यार करती हूं। इस इंसान ने मुझे वचन, प्रतिबद्धता, ईमानदारी और इज्जत का सच्चा अर्थ समझाया।

भगवान ने दिया मुझे दूसरा मौका
मैं बहुत खुश हूं कि मैंने उस आदमी के बच्चें को नहीं पैदा किया, और मैं बहुत खुश हूं क्योंकि भगवान ने मुझे अपनी जिंदगी जीनें का दूसरा मौका दिया है।



Click it and Unblock the Notifications
