Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
लड़कियों के सोने के अंदाज़ से जाने उनके दिल की बात
दोस्तों आपने अक्सर यह सुना होगा कि इंसान के चेहरे से हम उसके स्वभाव के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यही नहीं शरीर के अंग भी किसी व्यक्ति की शख़्सियत के बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि किसी के सोने के ढंग से आप उसकी पसंद-नापसंद और उसके स्वभाव का पता लगा सकते है जी हाँ आज हम आपको यह बताएँगे कि किस तरह आप लड़कियों के सोने के अंदाज़ से उनके दिल की बात जान सकते हैं।
हर किसी के सोने का ढंग अलग होता है कोई लड़की सीधा सोती है तो कोई पेट के बल तो कोई करवट बदल कर और यह सारी अलग अलग मुद्राएं बताती है उनका स्वभाव और लड़कों के मामले में उनकी पसंद। आइए जानते है कैसे।

सीधा सोने वाली लड़कियां
जो लड़कियां बिल्कुल सीधा तनकर सोती है ऐसी लडकियां बहुत ही सरल स्वभाव की होती है और यह जीवन में संतुलन बनाकर चलती हैं। साथ ही इनमें कुछ कर दिखाने का जज़्बा होता है। ऐसी लड़कियों को व्यवहार में कुशल लेकिन तेज़ लड़के पसंद होते हैं जो ज़रूरत पड़ने पर आक्रामक रूख भी अपना सके।

उल्टा सोने वाली लड़कियां
ऐसी लड़कियां काफी तेज़ होती हैं साथ ही ये काफी डिमांडिंग और लापरवाह भी होती हैं। इन्हें ऐसे लड़के पसंद होते हैं जो इनको सरप्राइज़ दें और खास महसूस कराएं। इसलिए इन्हे बोरिंग लड़के नहीं बल्कि ऐसे लड़के भाते हैं जो इनकी पसंद नापसंद का ख़ास ध्यान रखें।
बायीं करवट सोने वाली लड़कियां
बायीं तरफ करवट करके सोने वाली लड़कियों को परिवर्तन पसंद नहीं होता। बातचीत और व्यवहार दोनों में ही ये बहुत कुशल होती हैं। इन्हें नेतृत्व करने वाले लड़के पसंद होते है और जो आत्मविश्वास से भरे हो।
बायीं करवट सोना स्वास्थ के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है कहते है इस करवट सोने से कई रोगों से छुटकारा मिलता है।
सीने पर हाथ रखकर सोने वाली लड़कियां
सीने पर हाथ रखकर सोने वाली लड़कियों के लिए उनका परिवार बहुत ही महत्व रखता है। अपने परिवार की खुशियां और मान सम्मान ही इनके लिए सब कुछ होता है। अगर बात इनके पसंद के लड़कों की जाए तो इन्हे हैंडसम लड़के भाते हैं।
तकिए पर हाथ रखकर सोने वाली लड़कियां
ऐसी लड़कियां जिनका हाथ सोते वक्त उनके तकिये पर होता है चाहे वो किसी भी करवट में सोए वो बहुत ही आसानी से किसी पर भी भरोसा कर लेती हैं। इस वजह से उन्हें ज़िन्दगी में अक्सर धोखा मिलता है। इन्हें साधारण लड़के पसंद होते हैं साथ ही लड़के का रंग रूप इनके लिए कोई मायने नहीं रखता है।

अपने आप को चादर से ढक कर सोने वाली लड़कियां
जो लड़कियां चादर ओढ़कर और सीधे तन कर सोती है। वे शांत स्वभाव की होती हैं साथ ही ये घरेलू रिश्तों और परम्पराओं में बंधी होती हैं। इन्हें बिल्कुल साधारण और सीधे लड़के पसंद होते है जो इन्हें प्यार तो करे ही साथ ही वो औरतों की इज़्जत भी करते हों। इसके अलावा इन्हे नरम दिल वाले लड़के पसंद होते हैं।
सॉफ्ट टॉय या तकिए को पकड़ कर सोने वाली लड़कियां
ऐसी लड़कियां बहुत ही तेज़ और चंचल स्वभाव की होती हैं। इनके सपने बहुत बड़े होते हैं और ये अपने सपनो की दुनिया में ही जीना पसंद करती हैं। साथ ही यह अपना मान सम्मान बनाये रखती हैं। इन्हें सुलझे हुए लड़के पसंद होते हैं जो प्यार के साथ इनका ध्यान भी रखें।
बिस्तर पर फैलकर सोने वाली लड़कियां
बिस्तर पर फैल कर सोने वाली लड़कियां काफी निडर और बोल्ड किस्म की होती हैं। साथ ही यह खुले विचारों की होती हैं। इन्हे पीठ पीछे बातें करना बिल्कुल पसंद नहीं होता। कहते है ऐसी लडकियां काफी अच्छी दोस्त भी होती हैं। वहीं दूसरी ओर इन्हें लापरवाह भी कहा जाता है। इन्हे हंसमुख और ज़्यादा रोक टोक ना करने वाले पसंद लड़के भाते हैं। तारीफ करने में दिलदार होने जैसे गुण भी इन्हें आकर्षित करता है।



Click it and Unblock the Notifications
