Latest Updates
-
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे
जानिए क्या कहते हैं आपके चेहरे के तिल
हमारे शरीर के कई हिस्सों में तिल होता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि ये तिल हमारे कर्म, भाग्य और स्वाभाव से जुड़े होते है। किसी के गाल पर तिल होता है तो किसी के माथे पर, किसी के बाएं हाथ में तो किसी के दाएं पैर में, हर एक तिल का अपना एक अलग ही महत्त्व होता है। कई हिस्सों का तिल हमारे लिए शुभ होता है तो कई तिल हमारे लिए अशुभ होते हैं। इतना ही नहीं तिल का छोटा बड़ा होना भी भविष्य के कई राज़ को उजागर करता है।
आज हम आपको चेहरे पर तिल होने का मतलब और उनके पीछे का रहस्य बताएंगे। आइए जानते हैं चेहरे पर तिल का महत्व।

1. माथे पर तिल:
यदि किसी व्यक्ति के माथे के बीच में तिल है तो वह बहुत ही बुद्धिमान और परिश्रमी होता है। वहीं दूसरी ओर अगर माथे के दाहिनी तरफ तिल है तो आपके पास बहुत धन होता है। माथे के बायीं तरफ का तिल आपके स्वार्थी स्वाभाव को दर्शाता है।

2. भौंहो पर तिल:
जिस व्यक्ति के भौंह के बीच में तिल होता है वह काफी बुद्धिमान और चतुर होता है। अपनी चतुराई से वह अपने सारे कार्य पूर्ण कर लेता है। इसके अलावा उसके अंदर एक लीडर की विशेषता होती है और वह आर्थिक तौर पर भी मज़बूत होता है।
जिसके भौंह पर बायीं ओर तिल होता है वह व्यक्ति डरपोक होता है और उसे अपने कार्यक्षेत्र में भी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं भौंह पर दाहिनी ओर तिल है तो व्यक्ति का वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

3. आँखों पर तिल:
दाहिनी आँख पर तिल वाले लोग बहुत ही भरोसेमंद, ईमानदार और मेहनती होते हैं।
वहीं बायीं आँख पर तिल वाला व्यक्ति अहंकारी होता है। ऐसे लोग आशावादी सोच के होते हैं।

4. नाक पर तिल:
यदि नाक के बीच में तिल हो तो व्यक्ति का स्वाभाव गुस्सैल होता है और वह बिना सोचे समझे अपने निर्णय लेता है। नाक की दाहिनी तरफ तिल वाले लोग कम परिश्रम में अधिक धन पाने में कामयाब होते हैं। नाक की बायीं ओर तिल हो तो व्यक्ति को सफलता पाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है।
ऐसे लोग जिनके नाक के नीचे तिल होता है वह कामुक और विपरीत लिंग को आकर्षित करने वाले होते हैं।

5. गाल पर तिल:
बायें गाल पर तिल वाले लोग क्रोधी, बिना सोचे समझे बोलने वाले और अधिक धन खर्च करने वाले होते हैं। दाएं गाल पर तिल वाले लोग बहुत ही आक्रामक स्वभाव के होते हैं।

6. कान पर तिल:
जिस व्यक्ति के कान पर तिल होता है वह सुखी जीवन व्यतीत करता है। उसका जीवन भौतिक सुखों से युक्त होता है। वहीं दूसरी ओर कान के ठीक ऊपर तिल वाले बड़े ही बुद्धिमान और परिश्रमी होते है।

7. होंठ पर तिल:
होंठ पर तिल होने का मतलब है व्यक्ति को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी आती है, जैसे मोटापा इसलिए उन्हें अपने खाने पीने का ख़ास ध्यान रखना चाहिए और लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। नीचे के होंठ पर तिल वाले लोग खाने पीने के बड़े ही शौक़ीन होते हैं और इनकी कला में रूचि होती है। इसके अलावा ये असुरक्षा के भाव से घिरे रहते है।

8. जीभ पर तिल:
जिस व्यक्ति के जीभ पर तिल होता है वह सेहत की समस्याओं से परेशान रहता है। साथ ही उसे शिक्षा के क्षेत्र में भी कठिनाईओं का सामना करना पड़ता है जिसकी जीभ की नोक पर तिल हो वह व्यक्ति बहुत कूटनीतिज्ञ होता है। वह किसी भी परिस्थिति पर आसानी से काबू कर लेता है। ऐसे लोग खाने के भी शौक़ीन होते है।

9. ठोड़ी पर तिल:
ठोड़ी के बीच पर तिल वाले लोगों को घूमना फिरना बहुत पसंद होता है, ख़ास तौर पर नयी नयी जगहों पर। ठोड़ी के दाहिने हिस्से में तिल वाला व्यक्ति तर्कवादी और कूटनीतिक विचारों वाला होता है। यदि ठोड़ी पर बायीं ओर तिल हो तो वह व्यक्ति बहुत ही ईमानदार, मेहनती और स्पष्टवादी होता है।

10. गर्दन पर तिल:
गर्दन पर तिल वाले लोग बड़े ही भाग्यशाली होते हैं। साथ ही ये कला प्रेमी भी होते हैं। यदि गर्दन के पीछे वाले हिस्से में तिल हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही क्रोधी स्वभाव का होता है।



Click it and Unblock the Notifications
