रिलेशनशिप में पार्टनर का टेस्‍ट ही बनने लगता है आपकी पसंद

प्‍यार के लिए हम अनगिनत चीजें करते हैं। रिलेशनशिप में होने पर हम कई चीजों को अपनाते हैं तो कई आदतों को बदलते हैं। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए हमें कई आदतों को बदलना तक पड़ता है लेकिन क्‍या आप ये जानते हैं कि लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने पर आपका फूड टेस्‍ट भी आपके पार्टनर जैसा होने लगता है। जी हां, जर्नल 'एपेटाइट’ में प्रकाशित हुई स्‍टडी तो कुछ ऐसा ही कहती है।

क्‍या कहती है स्‍टडी

क्‍या कहती है स्‍टडी

जर्मन और पौलैंड के शोधकर्ताओं ने 100 शादीशुदा और रिलेशनशिप में रह रहे कपल्‍स पर सर्वे किया। ये सभी कपल्‍स तीन महीने से लेकर 45 साल से साथ थे। सभी प्रतिभागियों को कई चीजों जैसे कि गुलाब, यूकेलिप्‍टस, लैदर और स्‍मोक्‍ड मीट को सूंघने के लिए कहा गया। यहां तक कि कपल्‍स को अलग अलग स्‍वाद जैसे कि मीठा, नमकीन, कड़वा, खट्टा और यूमामी भी चखने को कहा गया। इन सब चीजों को प्रतिभागियों की जीभ पर रखकर उनसे उनकी पसंद और नापसंद पूछी गई।

स्‍टडी के परिणाम

स्‍टडी के परिणाम

अध्‍ययन के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि जो कपल्‍स लंबे समय से साथ थे उनका स्‍वाद और सुगंध एक जैसी थी। अध्‍ययन में कपल्‍स को उनकी पसंद और नापसंद के आधार पर रेट किया गया था और इस बात में कोई शक नहीं था कि लंबे समय से साथ रह रहे कपल्‍स की पसंद भी एक जैसी हो गई थी।

खाने के लिए कैसे बदलता है स्‍वाद

खाने के लिए कैसे बदलता है स्‍वाद

इसके अलावा कई और भी स्‍टडी हो चुकी हैं जो इस बात की पुष्टि करती हैं कि एकसाथ रहने से स्‍वाद भी बदलने लगता है। साइंस डायरेक्‍ट में प्रकाशित हुई स्‍टडी के अनुसार नवविवाहित जोड़ों में भोजन संबंधित आदतों के कारण लड़ाई हो सकती है। लेकिन समय के साथ खाने को लेकर इनकी पसंद एक जैसी होने लगती है।

सूंघने में क्‍यों आता है बदलाव

सूंघने में क्‍यों आता है बदलाव

दो लोगों के एकसाथ रहने पर स्‍वाद का बदलना तो समझ आता है लेकिन सूंघने की क्षमता भी एक जैसी कैसे हो सकती है। स्‍टडी में ये बात साबित हो चुकी है कि जब दो लोगों को एक तरह की ही सुंगंध आने लगती है तो उनके बीच कंपैटिबिलिटी की संभावना बढ़ जाती है।

एक जैसे माहौल का पड़ता है असर

एक जैसे माहौल का पड़ता है असर

लंबे समय तक एक साथ रहने पर कपल्‍स कई चीजों को शेयर करते हैं जैसे घर और खाना। ऐसा लंबे समय तक करते रहने पर दोनों की पसंद भी बदलने लगती है जिसमें टेस्‍ट और महक भी शामिल है।

सभी कपल्‍स पर नहीं होती लागू

सभी कपल्‍स पर नहीं होती लागू

हालांकि, जो कपल्‍स पूरी तरह से एक-दूसरे के विपरीत हैं, उन पर इस स्‍टडी के परिणाम लागू नहीं होते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कपल में से एक पार्टनर शाकाहारी और दूसरा मांसाहारी है तो उनका स्‍वाद अलग होगा। वहीं कोई विशेष डाइट लेने या किसी फूड से दूरी बनाने पर भी यही नियम लागू होता है।

Desktop Bottom Promotion