Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
एक तिहाई लोगों का ऑफिस में होता है अफेयर, इस वजह से इसे रखते हैं सीक्रेट
दिल पर किसी का जोर नहीं चलता है। आप जिस ऑफिस में काम कर रहे हैं वहां पर भी आप किसी को देखकर आकर्षित हो सकते हैं। एक सर्वे की मदद से ये बात तो साफ़ हो गई है कि ऑफिस में भी लोग रोमांस करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। इस सर्वे के मुताबिक दफ्तर के एक तिहाई कर्मचारी साथ काम करने वाले लोगों के साथ रोमांस करते हैं।

इस सर्वे में 885 कर्मचारियों को शामिल किया गया। ये सर्वे भारत में नहीं बल्कि कनाडा के कर्मचारियों पर किया गया। कनाडा के ऑफिस में हुए सर्वे की मदद से पता चला कि वहां के कर्मचारी प्यार की तलाश में तो रहते हैं लेकिन वो इस बात को ऑफिस के किसी भी तीसरे व्यक्ति से छिपाकर रखते हैं।

एचआर से छिपाकर रखते हैं अपना प्यार
एडीपी कनाडा ने इस सर्वे को पूरा कराया है। इस सर्वे में शामिल किये प्रतिभागियों से मिली जानकारी के अनुसार 45 फीसदी लोग अपने रोमांस को किसी ना किसी से छिपाकर रखते हैं। वहीं 27 फीसदी लोग ऐसे भी हैं जो अपने रोमांस और प्यार की खबर को ऑफिस में सबसे गुप्त रखते हैं। इस सर्वे में 37 फीसदी लोगों ने ये स्वीकार किया कि कनाडा के लोग अपने रिश्ते को ऑफिस में एचआर से छिपाकर रखते हैं।

नौकरी जाने का डर
इस सर्वे में 40 फीसदी लोगों ने सीनियर्स और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की नजरों से अपने रिलेशनशिप को छिपाकर रखने की बात मानी। इसके पीछे कई लोगों ने ये कारण दिया कि ऑफिस में इस तरह के रिलेशनशिप को लेकर कोई पॉलिसी ही नहीं है। सर्वे में 31 प्रतिशत लोग ऐसे भी थे जो ऑफिस में रोमांस और रिलेशनशिप में ना पड़ने को लेकर जागरूक हैं क्योंकि वो जानते हैं कि इस कारण उनकी नौकरी भी जा सकती है।

रिश्ते के बारे में बताकर महसूस करते हैं दबाव
83 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वह कार्यक्षेत्र में अपने रिश्ते को लेकर खुले हुए हैं। ऑफिस में ऐसे 19 प्रतिशत लोग जो किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और उन्होंने ये बात अपने किसी साथी को बता दी है उनका मानना है कि ये जानकारी शेयर करने के बाद उन्हें दबाव महसूस होता है।



Click it and Unblock the Notifications
