Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
आपको भी लगता है आपके वजन बढ़ने की वजह ब्रेकअप है, स्टडी में सामने आई ये बात
ब्रेकअप के बाद अक्सर लोग डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इसकी वजह से लोगों के दिमाग में कई तरह के उल-जुलूल बातें आने लगती हैं। कई लोगों को तो लगता है कि ब्रेकअप के बाद उनके वजन बढ़ने में उनके ब्रेकअप का बहुत बड़ा हाथ है। आपको लगता है कि इससे आपके वजन को लेकर समस्या हो रही है? अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो ज्यादा चिंता करने की बात नहीं है।
दरअसल, एक स्टडी से पता चला है कि भावनात्मक रूप से जिंदगी में उथल-पुथल के बावजूद ब्रेकअप के बाद औसतन लोगों का वजन बढ़ता नहीं है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, लोग कभी-कभी खाने का इस्तेमाल नेगेटिव फीलिंग्स से निपटने के लिए करते हैं और इसके बाद अनहेल्दी फूड उनकी चॉइस में शामिल हो जाता है।

बता दें, यह स्टडी Journal of the Evolutionary Studies Consortium में छपी है। इसके लिए शोधकर्ताओं ने दो स्टडी पूरी की ताकि यह पता चल सके कि ब्रेकअप के बाद लोगों का वजन बढ़ जाता है। पहली स्टडी के लिए रिसर्चर्स ने 581 लोगों को रिक्रूट किया कि क्या वह सालभर के अंदर ब्रेकअप से गुजरे हैं और उससे उनका वजन बढ़ा या घटा है। इसमें 62.7 पर्सेंट लोगों ने कहा कि उनके वजन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
दूसरी स्टडी के लिए शोधकर्ताओं ने 261 नए लोगों को रिक्रूट किया। इसमें पूछा गया कि कभी उन्होंने लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप टूटने को एक्सपीरियंस किया है और परिणामस्वरूप इससे उनका वजन बढ़ा या घटा है।
सर्वे में पार्टिसिपेंट्स से यह भी पूछा गया कि उनका एक्स-पार्टनर के लिए ऐटिट्यूड कैसा था और वे रिलेशनशिप में किस तरह कमिटेड थे, किसने ब्रेकअप की शुरुआत की। इसमें 65.13 पर्सेंट लोगों ने माना कि रिलेशनशिप टूटने के बाद उनके वजन पर कोई असर नहीं पड़ा।



Click it and Unblock the Notifications
