Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
Friends Breakup: बेस्टफ्रेंड से टूट गई है दोस्ती? तो फ्रेंडशिप ब्रेकअप से इस तरह से निपटें

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जो सारे रिश्तों से ऊपर होता है। जिसे आप अपने दुख दर्द, रिलेशनशिप, पढ़ाई, पसंद, नापसंद, लाइफ से जुड़ी हर बार उसे बताते हैं। जब आप खुद को कमजोर महसूस कर रहे होते हैं तो दोस्त ही आपका सहारा बनता है, आपको समझाता है। जब आप लाइफ के किसी मोड़ पर आकर कोई बड़ा फैसला ले रहे होते हैं तो दोस्त ही आपके साथ होता है। लेकिन अगर किसी ना किसी वजह से दोस्ती खत्म हो जाती है तो ये लाइफ का बड़ा लॉस होता है। आप समझ भी नहीं पाते हैं कि ऐसा क्या हुआ? क्यों हुआ जिसकी वजह से आपके दोस्त का साथ छूट गया। दोस्ती टूटने को लेकर रिएक्शन सब का अलग अलग हो सकता है, लेकिन दर्द एक ही होता है। अगर आपने भी अपने खास दोस्त की दोस्ती खोई है और आप ये समझ नहीं पा रहे हैं कि इस दर्द से कैसे उबरे तो हम यहां पर कुछ तरीके बता रहे हैं जिससे कि आप दोस्ती टूटने से निपट और उस दर्द से पार पा सकते हैं।

Friends Breakup: निगेटिव थॉट्स सोचना बंद करें
एक दोस्त को खोना लाइफ में किसी बड़ी चीज को खोने के जैसा होता है। दोस्त के पास आपके सारे राज़ होते हैं, वो आपके पूरे जीवन के बारें में जानता था। हो सकता है कि आपको इस बात का भी डर हो कि वो आपके बारें में दुनिया को बता देगा जो भी उसे पता है। जिसकी वजह से आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। लेकिन आपको खुद में ये निगेटिव विचार लाने बंद करने होंगे। जिससे आपको खई तरह की मानसिक समस्या भी पैदा हो सकती है।

Friends Breakup: अपने दर्द को किसी दूसरे दोस्त के साथ बांटे
आपको अपने सबसे अच्छे दोस्त से ब्रेकअप करने का दर्द बहुत होगा, जिसकी वजह से हो सकता है कि आपकी डेली लाइफ पर भी फर्क पड़ जाए, इसलिए इस दर्द को आप किसी दूसरे शख्स से, दूसरे दोस्त से बांट लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप अंदर ही अंदर खुद को दोष देते जाएंगे कि आपकी वजह से दोस्ती टूटी है या फिर उस दर्द में घुलते जाएंगे। क्योंकि बेस्ट फ्रेंड से दोस्ती का टूटना किसी सगे रिश्ते से अलग होने से भी ज्यादा तकलीफ देह होता है।

Friends Breakup: दोस्त की अच्छी यादों और उसके साथ बिताए बेहतरीन पल याद रखें
आपको दोस्ती के टूटने के गम को भुलाकर वापस अपने रूटीन पर आना होगा। खुद को आप दूसरे कामों में बिजी कर लें, जिससे आपको अपने दोस्त के बारें में सोंचने का मौका ही ना मिले। पार्टी, फंक्शन में जाना शुरू करें, लोगों से मिलना जुलना फिर से शुरू कर दें। नये दोस्त बनाएं, कुछ पुराने दोस्तों से भी मिलें। ये फैक्ट है कि ये सब आपके बेस्ट फ्रेंड की जगह नहीं ले सकते लेकिन आप अपने दोस्त को लेकर कोई बुरे विचार ना रखें, बल्कि उसकी अच्छी यादों और उसके साथ बिताए अच्छे पल याद रखें।



Click it and Unblock the Notifications
