Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इंटिमेट हुए बिना भी आप अपनी पार्टनर को कर सकते हैं टर्न ऑन, जानें कैसे
सभी पार्टनर्स एक दूसरे को इंप्रेस करने के बारे में सोचते हैं। रिलेशनशिप में आने से पहले आप अपने पार्टनर की कुछ बातों और व्यवहार की वजह से भी उन्हें पसंद करने लगते हैं। सिर्फ महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी अपनी पार्टनर को आकर्षित करना चाहते हैं। आपको बता दें कि मर्दों की कुछ ऐसी नॉन-सेक्सुअल चीजें हैं जो महिलाओं को टर्न ऑन कर देती हैं। यहां हमने पुरुषों की उन चीजों का जिक्र करने का प्रयास किया है जो उनकी महिला पार्टनर को आकर्षित करती हैं और उनका मूड टर्न ऑन कर देती हैं।

खुद पर भरोसा
महिलाओं को ऐसे मर्द अच्छे लगते हैं जो अपने आप पर विश्वास रखते हैं और उनका ये कॉन्फिडेंस उनके बात और काम में नजर आता है। खुद के लिए स्टैंड लेने वाले पुरुष महिलाओं को काफी पसंद आते हैं। औरतें ऐसे पुरुषों को ज्यादा तवज्जो देती हैं।

कुकिंग स्किल्स
आज के टाइम में कुकिंग स्किल्स सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं रह गया है। अब कई पुरुष भी कुकिंग के गुण सीख रहे हैं। ये बात महिलाओं को बहुत अच्छी लगती है। महिलाओं को जब ऐसा पार्टनर मिल जाए जो उन्हें अपने हाथों से बनाया स्वादिष्ट खाना खिलाए तब वो उनकी तरफ आकर्षित होने से खुद को नहीं रोक पाती हैं। ये क्वालिटी उन्हें टर्न ऑन कर देती है।

फैशन की समझ
जिन लड़कों को फैशन और स्टाइल की अच्छी समझ होती है वो न सिर्फ अपने कार्यक्षेत्र में बल्कि पर्सनल लाइफ में भी अच्छी इमेज बनाकर रखते हैं। महिलाओं को ऐसे पार्टनर बहुत अच्छे लगते हैं जो जानते हैं किस तरह के इवेंट में किस तरह की ड्रेसिंग करनी चाहिए।

परफ्यूम या डियोड्रेंट की खुशबू
सिर्फ टेलीविजन प्रचारों में ही लड़कियों और महिलाओं को पुरुषों के परफ्यूम की खुशबू अट्रैक्ट नहीं करती है बल्कि असल जिंदगी में भी महिलाओं को ये अच्छा लगता है। अच्छी खुशबू से उस आदमी के प्रति इनकी पसंद बढ़ती है और कई बार इसकी मदद से उनका मूड भी बहुत अच्छा हो जाता है।

दूसरों का सम्मान
महिलओं को ऐसे पुरुष हमेशा पसंद आते हैं जो सामने वाले शख्स को सम्मान देना जानते हों। मर्दों की ये क्वालिटी उनकी महिला पार्टनर को उनके करीब ले आती है।



Click it and Unblock the Notifications
