Latest Updates
-
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क
पुरुषों के प्राइवेट पार्ट की बदबू बर्बाद न कर दे आपकी सेक्सुअल लाइफ
इंटिमेट रिलेशन के जरिए कपल्स एक दूसरे के करीब आते हैं और अपने रिश्ते को अलग स्तर पर ले जाने के लिए तैयार होते हैं। इस अनुभव को सुखद बनाने के लिए वो कई चीजों का ध्यान भी रखते हैं।

मगर उस वक्त आपके सभी प्रयासों पर पानी फिर सकता है जब आप अंतरंग पलों का आनंद उठाने की तैयारी करें और पुरुषों के प्राइवेट पार्ट की बदबू आनी शुरू हो जाए। ये आप दोनों के मूड को पूरी तरह से बर्बाद कर सकता है। साथ ही पुरुषों के लिए ये शर्मिंदगी की वजह भी बनता है।

मर्दों के गुप्तांग से आने वाली बदबू है बड़ी समस्या
पेनिस से आने वाली गंदी महक हाइजीन से जुड़ी एक बड़ी समस्या है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ये संकेत देता है कि प्राइवेट पार्ट की साफ़ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और इसकी वजह से उस हिस्से में बैक्टीरिया पैदा हो रहे हैं। शरीर के इस हिस्से पर ध्यान न देने की वजह से कई बार वहां सफेद स्पॉट्स बन जाते हैं और बदबू की समस्या भी होने लगती है। इस महक के कारण पुरुषों को न सिर्फ अपने पार्टनर के आगे शर्मिंदा होना पड़ता है बल्कि कई मौकों पर इससे सेक्स लाइफ पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

जानें इसका कारण
अगर आप भी उन लोगों की लिस्ट में शुमार हैं जो प्राइवेट पार्ट में आने वाली बदबू से परेशान हैं तो सबसे पहले आपको इसके कारण के बारे में पता होना चाहिए। पुरुषों में स्मेग्मा (तरल चिपचिपा पदार्थ) के कारण बदबू की समस्या हो सकती है। इसके अलावा गोरोनिया, बैलेनाइटिस, क्लैमेडिया की वजह से कई मर्द इस तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं। कई पुरुषों में यीस्ट इंफेक्शन और यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की वजह से गंध आने लगती है। महक के अलावा कुछ ऐसे लक्षण है जिनके दिखने पर आप सतर्क हो सकते हैं। इस तरह की समस्या होने पर पुरुषों को पेशाब के समय खुजली, सूजन, लालपन, जलन जैसी परेशानी दिख सकती है।

प्राइवेट पार्ट में आने वाली बदबू से बचने के लिए करें ये काम
- आपको शारीरिक संबंध बनाने के लिए कॉन्डोम का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे न सिर्फ अनचाही प्रेगनेंसी का खतरा टलता है बल्कि एसटीआई संक्रमण से भी बचाव होता है।
- सेक्स के बाद सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी अपने गुप्तांगों की अच्छे से साफ़ सफाई करनी चाहिए। ये किसी भी तरह के इन्फेक्शन को पनपने से रोकता है।
- पूरी बॉडी के साथ आपको अपने प्राइवेट पार्ट की साफ़ सफाई पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। आप जितनी बार भी टॉयलेट जाएं आपको उतनी बार उसे पानी से साफ करना चाहिए। ये प्राइवेट पार्ट में संक्रमण को रोकने का सबसे आसान तरीका है।
- पेनिस की बदबू से बचने के लिए हमेशा साफ और सूखे हुए अंडरवियर पहनें। प्राइवेट पार्ट को साफ़ करने के बाद उसे हर बार कपड़े से पोंछ लें। साथ ही आप इस बात का ध्यान भी रखें कि आपका अंडरवियर टाइट न हो। ये कपड़े हमेशा कम्फर्टेबल और अच्छी क्वालिटी के होने चाहिए।
- प्राइवेट पार्ट और उसके आसपास की साफ़ सफाई के लिए जरुरी है कि आप अपने प्यूबिक हेयर को भी नियमित अंतराल पर ट्रिम करते रहें।

डॉक्टरी सलाह
याद रखें कि रिलेशनशिप में प्यार के अलावा शारीरिक संबंधों में संतुष्टि भी काफी मायने रखती है। अगर पुरुष पार्टनर के लिंग से आ रही बदबू के कारण आपकी सेक्सुअल लाइफ में दिक्कत आ रही है तो बिना देर किए आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर आप हाईजीन का ख्याल नहीं रखते हैं या फिर डॉक्टर के पास जाने में हिचकिचाते हैं तो इसका बुरा प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications