Latest Updates
-
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
पार्टनर की ये चीजें करती हैं अट्रेक्ट, सिर्फ गुड लुक ही नहीं बढ़ाते ही सेक्स अपील
पार्टनर संग अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आप क्या-क्या प्लान करते है? अमुमन आपका जवाब होगा अच्छे से ड्रेसअप होना, सही मेकअप करना और फिजिकल अपीरियंस को बेहतर बनाना। हालांकि ये सारी चीजें एक हद तक आपकी मदद करते हैं लेकिन इन सभी के अलावा बहुत से ऐसे पहलू है, जिससे आपके और आपके पार्टनर के बीच रिश्तों को बेहतर बनाया जा सकें। जैसै कि आपके बात करने का तरीका, आपका व्यक्त्वि और आपका काम करने का तरीका।
कई बार होता है कि पार्टनर और आपके बीच आए दूरी की वजह स्पार्क में आई कमी को मानते हैं लेकिन कई हद इसका कारण आपका रुखा व्यवहार भी होता है। जिसकी वजह से सिर्फ रिश्तों में ही कड़वापन नहीं आता है साथ ही आपकी सेक्स अपील भी कम होती हैं।

बेवफ़ाई
विश्वास और सच्चाई आपके व्यक्त्वि के दो बहुत अच्छे गुण है। ऐसे में अगर आप किसी रिश्ते में है तो जरूरी हैं कि आप अपनी इन विशेषताओं को भूले नहीं। क्योंकि पार्टनर में विशवास होना ही आपके रिश्ते को हैल्दी बनाता है। इसलिए कोशिश करें कि आप हर परिस्थिति में अपने पार्टनर का साथ दें और विश्वास जताए। इससे आपका रिश्ता भी मजबूत होगा और आपकी सेक्स अपील भी बढ़ती है।

खराब सेंस ऑफ़ ह्युमर
किसी का ध्यान आर्षित करने के लिए बहुत ज्यादा हंसी मजाक करने की ट्रिक हमेशा काम नहीं करती। क्योंकि मजाक में भी सही शब्दों को चुनना बहुत जरूरी है। शोध में साबित हो चुका है कि स्मार्ट और दिमागी व्यक्तिव ज्यादा सम्मोहित करता है। ऐसे में अगर आपके मजाक, डबल मिनिंग वाले और जेंडर बेस्ड है तो आपको फिर से शब्दों के सही चुनाव की जरूरत है। वहीं आप चाहें तो आप उन चीजों पर बात करते है जिनकी आपको पूरी और सही नॉलेज हों। क्योंकि डलनेस आपकी सेक्स अपील के लिए नकारात्मक है।

स्वभाव से बनती है छवि
आपका स्वभाव ही आपकी छवि बनाता है, इसलिए कोशिश करें कि आप का स्वभाव नम्रता भरा हो। जबकि वहीं चालाकी वाला व्यवहार आपकी सेक्स अपील को बिगाड़ने का काम करता है। यही नहीं वैज्ञानिक तौर पर भी साबित हो चुका है कि नम्र स्वभाव वाले लोग ज्यादा आकर्षित होते है। वहीं रूड कमेंट और चालाकी लव हार्मेन्स के विरोधी होते हैं।

आवाज का असर
इन दिनों बहुत से रिश्ते सिर्फ फोन पर ही बनते और टूटते है। ऐसे में जरा सोचिए कि जिसकी आवाज ही अच्छी नहीं होगी तो रिश्ते पर कितना नकारात्मक असर होगा। इसी मुद्दें पर हुए जर्नल सर्वे में जाहिर हुआ है सेक्सी, हस्की, डीप और उत्साह से भरी आवाज किसी को भी आकर्षित कर सकती है। यहां तक कि एक आकर्षित आवाज फेस टू फेस मीटिंग में भी आपको और अपीलिंग बनाता है। जबकि इसके उलट अगर आपकी आवाज डल, कम एनर्जी वाली होती आपकी छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में अगर आप अपनी सेक्स अपील को बढ़ाने पर काम कर रहें तो सुबह-सुबह गरारे करें ये आपकी आवाज को सेक्सी बनाने में बहुत मददगार साबित हो सकते है।

तीखे नयन नक्श
विज्ञान कहता है कि तीखें नयन नक्श वाले चेहरे की और सभी ज्यादा आकर्षित होते है। हालांकि ऐसे में नॉर्मल लुक्स वालों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बहुत सी ऐसी फेशियल एक्सरसाइज है जिनकी मदद से आप अपने लुक्स को और बेहतर बना सकते है। जैसे कि मर्द दाढ़ी स्टाइलिश बना सकते है तो वहीं महिलाएं मेकअप कर खुद को प्रेजेंटेबल बना सकती हैं। इतना ही नहीं रिसर्च में साबित हुआ है कि दिन में दो बार च्वुंइगम चबाने वालों की सेक्स अपील नेक्स्ट लेवल तक बढ़ जाती है।

क्रिएटिविटी है बेहतर
आप अपनी क्रिएटिविटी से पार्टनर का ध्यान अपनी ओर बढ़ा सकते है। जबकि इसी क्रिएटिविटी की कमी से आपका रिश्ता बोरिंग होने लगता है। विज्ञान भी कहता है कि पार्टनर को सरप्राइज करना आपकी सेक्स अपील को बढ़ाता है। अपनी क्रिएटिविटी को दिखाने के बहुत से तरीके है जैसे म्यूजिकल क्रिएटिविटी, इससे महिलाएं बहुत आकर्षित होती है। रिश्तें को बोरिंग होने से बचाने के लिए कुछ नया एक्सपैरिमेंट करना बहुत जरुरी होता है।

करीबी और रहस्मय
रहस्यमयी पर्सनलिटी बनकर रहना पार्टनर को बेड पर बहुत आकर्षित कर सकता है। मगर असल जिंदगी में ज्यादा रहस्यमयी बनना काम नहीं करता हैं।मनोविज्ञान इस सिद्धांत का समर्थन करता है कि जो लोग अपने पार्टनर के साथ चुनिंदा रूप से खुले हैं, वे कम खुले रहने वालों की तुलना में ज्यादा आकर्षक होते हैं। अपने विचार, डर, अनुभव और अवरोध के बारें में बात करना आपको ज्यादा सेक्सी बनाता है। क्योंकि इससे जाहिर होता है कि आप जो है उसमें आप विश्वास रखते हैं और आपको किसी भी तरह की असुरक्षा की भावना नहीं सताती।

व्यवस्थित रहना भी है जरूरी
यह पढ़कर आप आश्चर्यचकित हो सकते हैं लेकिन आपकी व्यवस्थित जीवनशैली आपकी छवि को और बेहतर बनाती है। क्योंकि भले ही आपके लुक्स अच्छे हो लेकिन आप रहते बिलकुल अव्यवस्थित तरीके से है तो आपकी छवि नकारात्मक हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications