Latest Updates
-
खाना खाते समय पानी पीना सही है या गलत? जानिए इसका शरीर पर क्या असर पड़ता है -
Bhadli Navami 2026: कब है भड़ली नवमी, जिस दिन बिना मुहूर्त किए जाते हैं शुभ कार्य? जानिए तिथि और धार्मिक महत्व -
Fifa World Cup 2026 ट्रॉफी में लगभग 5 किलो सोना, विजेता स्पेन की प्राइज मनी उड़ा देगी आपके होश -
सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, इस तरह से करें सेवन -
जब रामानंद सागर ने अरुण गोविल को 'रामायण' के लिए कर दिया था रिजेक्ट, फिर ऐसे मिला भगवान 'राम' का रोल -
Sawan Somwar 2026: कब है सावन का पहला सोमवार? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
पूरी नींद लेने के बाद भी दिनभर महसूस होती है थकान? जानिए इसके पीछे की वजह -
National Film Awards 2026: कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखिए विनर्स लिस्ट -
National Ice Cream Day 2026: क्यों मनाया जाता है यह खास दिन? जानिए इतिहास और भारत में कैसे पहुंची आइसक्रीम -
बारिश के मौसम में नहीं खानी चाहिए ये दालें, वरना बढ़ सकती है पेट में गैस और अपच की परेशानी
Valentine's Week List 2023: जानें किस दिन मनाया जाएगा कौन सा डे
प्यार में डूबने और उसे जाहिर करने की कोई आयु सीमा तय नहीं है। यही वजह है कि हर उम्र के लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए फरवरी माह का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसे प्यार का महीना कहना गलत नहीं होगा। हर साल फरवरी महीने की 14 तारीख को मनाए जाने वाले वेलेंटाइन डे को लेकर तो लोग उत्सुक रहते ही हैं, साथ ही इससे पहले पड़ने वाले वेलेंटाइन वीक को लेकर भी काफी क्रेज होता है।

वेलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे के साथ होती है। Valentine Week 2023 की शुरूआत होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। लोग इसकी तैयारियों में लग चुके हैं। वो वेलेंटाइन हफ्ते के हर एक दिन को स्पेशल बनाना चाहते हैं और इस दौरान अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर को वेलेंटाइन वीक में कुछ सरप्राइज देने का प्लान करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप ये जान लें कि इस वीक में किस दिन कौन सा डे सेलिब्रेट किया जाता है।
रोज़ डे - 7 फरवरी (Rose Day - February 7)
प्रपोज़ डे - 8 फरवरी (Propose Day - 8 February)
चॉकलेट डे - 9 फरवरी (Chocolate Day - 9 February)
टेडी डे - 10 फरवरी (Teddy Day - February 10)
प्रॉमिस डे - 11 फरवरी (Promise Day - February 11)
हग डे - 12 फरवरी (Hug Day - February 12)
किस डे - 13 फरवरी (Kiss Day - February 13)
वेलेंटाइन्स डे - 14 फरवरी (Valentine's Day - February 14)

7 फरवरी रोज डे:
प्यार मोहब्बत से भरे इस सप्ताह की शुरुआत रोज डे के साथ होती है। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को ही गुलाब भेंट करें। इस दिन आप अपने खास दोस्तों को भी फूल देकर ये दिन मना सकते हैं।

8 फरवरी प्रपोज डे:
वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे होता है। ये काफी अहम दिन होता है क्योंकि इस दिन आप अपने पार्टनर के सामने अपने मन में उनके लिए छिपी भावनाओं को जाहिर करते हैं।

9 फरवरी चॉकलेट डे:
वेलेंटाइन सप्ताह का दिन चॉकलेट डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। रिश्ते में मिठास बने रहने की उम्मीद के साथ इस दिन अपने पार्टनर को चॉकलेट दिया जाता है।

10 फरवरी टेडी डे:
10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। इस दिन आप क्यूट और प्यारे टेडी अपने पार्टनर को गिफ्ट करते हैं।

11 फरवरी प्रॉमिस डे:
ये एक ऐसा दिन है जिसमें आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर वादा करते हैं कि भविष्य में भी आप दोनों साथ रहेंगे।

12 फरवरी हग डे:
Hug Day पर आप अपने पार्टनर को प्यार की झप्पी देते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत बनाते हैं।

13 फरवरी किस डे:
इस दिन पार्टनर एक दूसरे को किस करते हैं और अपना प्यार जताते हैं।

14 फरवरी वेलेंटाइन डे:
प्यार भरे सप्ताह का अंत 14 फरवरी को valentine day के साथ होता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे के साथ डेट, मूवी या कहीं घूमने का प्लान करते हैं। घर पर रहकर भी वो एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications