Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
अनजाने में करेंगे ये काम तो बर्बाद हो जाएगा आपका रिश्ता
एक रिश्ता दो लोगों से बनता है और इसलिए उस रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए दोनों ही लोगों के प्रयासों की आवश्यकता होती है। एक रिश्ते में आने के बाद व्यक्ति अपने जीवन में ढेर सारी खुशियां पाना चाहता है और वह अपने रिश्ते को खुशहाल बनाने के लिए व्यक्ति भरसक प्रयास भी करता है। लेकिन कभी-कभी हम अपनी चाह और उम्मीदों को पूरा करने के चक्कर में खुद ही अपने खुशहाल रिश्ते के रास्ते में रोड़ा बन जाते हैं। जी हां, कई बार लोग अनजाने में ऐसे कई काम करते हैं, जिससे उनके रिश्ते को केवल नुकसान ही होता है। हो सकता है कि आप भी हर दिन कुछ ऐसे ही काम कर रहे हों। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ कामों के बारे में बता रहे हैं-

हमेशा खुद को अच्छा दिखाना
कई बार लोग रिश्ते की शुरुआत में अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए हमेशा अच्छे होने का दिखावा करते हैं। कोई भी इंसान कभी परफेक्ट नहीं होता है और अगर आप अपने पार्टनर के सामने एक ऐसी इमेज रखते हैं, जो आप वास्तव में नहीं हैं तो इससे बाद में रिश्ते में समस्या पैदा होती है। दरअसल, सामने वाला व्यक्ति आपके बारे में वैसा ही सोचने लग जाता है। लेकिन एक नकली इमेज को हमेशा बरकरार रख पाना मुश्किल होता है और ऐसे में बाद में समस्या होती है।

हमेशा अपने ही ख्यालों में रहना
यह एक ऐसी मिसटेक है, जो किसी भी रिश्ते में जहर घोल सकती है। जब हम किसी के साथ जुड़ते हैं तो सामने वाले व्यक्ति की सच्चाई को स्वीकारने के स्थान पर उसे ऐसा देखते हैं, जैसा कि हम अपना जीवनसाथी चाहते हैं। लेकिन कोई भी इंसान किसी अन्य व्यक्ति की कल्पनाओं के अनुसार शत-प्रतिशत नहीं हो सकता है। इसलिए, सपनों का संसार सजाने से पहले सामने वाले व्यक्ति को जानने व समझने का प्रयास करें।

बिगड़ते रिश्तों को सुधारने का प्रयास ना करना
कोई भी रिश्ता एक दिन में इस हद तक खराब नहीं होता है कि वह टूटने की कगार पर आ जाए। इससे पहले भी आपको कई संकेत नजर आ सकते हैं, जो यह बताते है कि आपके रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है। लेकिन अधिकतर लोग इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे रिश्ते बद से बदतर हो जाते हैं। इसलिए, जब आपके रिश्ते में बदलाव आना शुरू हो, आप तभी अपने रिश्तों को सुधारने का प्रयास करना शुरू कर दे।

हमेशा बिजी रहना
यह सच है कि आज के समय में हर व्यक्ति अपने काम में इतना बिजी रहता है कि उसके पास खुद के लिए भी वक्त नहीं होता है। लेकिन अगर रिश्ते को समय ना दिया जाए तो इससे वह धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। इसलिए कोशिश करें कि आप चाहे कितना भी बिजी हो, लेकिन कुछ वक्त अपने पार्टनर को थोड़ा सा समय अवश्य दें और अपने सुख-दुख एक-दूसरे के साथ बाटें।

अपनी इच्छाओं के बारे में बात ना करना
अधिकतर लोग यह सोचते हैं कि उनका पार्टनर उनसे बेहद प्यार करता है और इसलिए वह बिना कहे ही उनके मन की हर बात समझ सकता है। हालांकि, किसी के लिए भी ऐसा करना संभव नहीं है। जब व्यक्ति अपने मन की बात पार्टनर से नहीं कहता है लेकिन फिर भी अपनी इच्छा पूरी होने का इंतजार करता है तो उसके हाथ केवल निराशा ही लगती है।

अन्य रिश्तों की नजरअंदाजी करना
हम सभी ने ऐसा कभी ना कभी किया है। जब हम किसी के साथ रिश्ते में जुड़ते हैं तो हमें केवल वही व्यक्ति दिखाई देता है। लेकिन वास्तव में ऐसा करना सही नहीं होता है। चूंकि हम अन्य रिश्तों की अनदेखी करते हैं तो इससे जीवन के अन्य रिश्तों पर असर पड़ना शुरू हो जाता है। इतना ही नहीं, जब हम एक ही व्यक्ति पर पूरी तरह से इमोशनली निर्भर हो जाते हैं तो इससे सामने वाले व्यक्ति को भी घुटन का अहसास होने लगता है और रिश्ते में कड़वाहट घुलने लग जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
