Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्मार्ट तरीके से करें पति की जासूसी
अगर आपको लगता है कि आपके पति धोखेबाज हैं तो आप उनकी जासूसी करने का पूरा हक है। जासूसी करने से बातें आसानी से सामने आ जाती हैं और दिन का शक दूर हो जाता है। ऐसा नहीं है कि केवल महिलाएं ही पति की जासूसी करती या करवाती हैं, बल्कि कुछ पति भी हैं जिन्हें विश्वासघात का डर सताता है।
विवाहित महिलाएं जिन्हें अपने पति के चाल-चलन पर जरा सा भी संदेह होने लगता है, वह प्राइवेट जासूसों की सहायता से सच को सामने लाने की पूरी-पूरी कोशिश करने लगी हैं। यदि उन्हें थोड़ी सी भी भनक लगती है कि उनका पति उनकी गैर मौजूदगी में किसी लड़की को घर पर लाता है तो, वो बेड रूम या बैठक में स्पाई कैमरे तक लगवा देती हैं।
आज की महिलाओं को बेवकूफ बनाना बहुत मुश्किल है। जासूसी करने से ना केवल आप अपने शक को यकीन में बदल सकती हैं बल्कि अगर आपका पति सही निकला तो, आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आपको अपने पति पर शक हो रहा है तो, आप हमारे दिये गए टिप्स आजमाइये और ऐसे पति की जासूसी कीजिये।

उनके दोस्तों के टच में रहें
यह बहुत जरुरी है कि आप उनके सभी दोस्तों को जाने जिससे आपको पता रहे कि आपके पति का अफेयर किससे चल रहा है। आपको उनके सभी दोस्तों से बिल्कुल दोस्ताना व्यवहार रखना चाहिये जिससे आप अगर उन्हें बेमौके पर कॉल करें तो उन्हें आप पर शक न हो।

ऑफिस के लैंड लाइन पर कॉल करें
उनके ऑफिस के लैंड लाइन का नंबर रखें और उन्हें ब्लैंक कॉल करें। इससे पता चलेगा कि वे ऑफिस में रहते भी हैं या नहीं।

उनके माता-पिता से अक्सर बातें करे
हमेशा उनके माता-पिता को अपनी साइड रखने की भरपूर्ण कोशिश करें। उनसे हर वक्त संपर्क में रहें जिससे आप जान सकें कि आपके पति आपके बारे में उनसे क्या-क्या झूंठ बोलते हैं।

उनका ई-मेल पासवर्ड क्रैक करें
कई लोग अपने पर्सनल पासवर्ड को अपने कंप्यूटर पर लापरवाही से सेव कर देते हैं। इसलिये आपके लिये उनके मेल का पासवर्डा हैक करना कोई बड़ी बात नहीं होगी। अब आपको उनके अनरीड मेल्स और मैसेज खोलने से बचना होगा।

उनके कपड़ों की सफाई खुद करें
उनके कपड़ों को साफ करने पर आपको कपड़े में छूटे हुए पैसे तो मिलेंगे ही साथ में अगर किसी महिला के बाल, लिपस्टिक के दाग या फिर परफ्यूम की खुशबू होगी तो भी आप उन्हें पकड़ सकेंगी।

बिन बुलाए लंच पर पहुंच जाएं
अपनी आदत बना लीजिये कि जब भी लंच का समय हो, आप अपने पति के ऑफिस में पहुंच जाएं। इससे आप उनके किये कराए पर पानी फेर सकती हैं।

कभी न जताएं कि आप उनकी जासूसी कर रही हैं
अगर वो कल रात को घर नहीं आए तो, उनसे सीधा कभी न पूछें कि वो कहां थे। इससे वे समझ जाएंगे कि आप उनकी जासूसी कर रही थीं।



Click it and Unblock the Notifications
