Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
तुनकमिजाज पत्नी से डील करने के टिप्स
तुनकमिजाज पत्नी से डील करना मुश्किल जरूर है पर नामुमकिन नहीं है। जैसा कि हम जानते हैं कि पुरुष हर क्षेत्र में महिलाओं से आगे हैं, पर तुनकमिजाज पत्नी से डील करने में वे पिछड़ जाते हैं। हालांकि हम पतियों पर कोई इल्जाम नहीं लगा रहें हैं। आप में से बहुत कम लोग ही ऐसे होंगे जिन्हें अपने पिता को पत्नी से अच्छे से डील करते हुए देखा होगा।
इससे पहले कि हम आपको तुनकमिजाज पत्नी से डील करने के टिप्स दें, आप यह जान लें कि हर बार आप अपनी पत्नी को दोषी नहीं ठहरा सकते हैं। अगर आप अपनी पत्नी से डील नहीं कर पा रहे हैं तो इसके लिए आप भी बराबर के दोषी हैं।
हमें पता है कि आप आप अपनी तुनकमिजाज पत्नी से डील करने के लिए काफी कोशिशें करते होंगे, पर क्या कभी आपने यह सोचा है कि आपकी पत्नी परिवार को चलाने के लिए कितना मेहनत करती है। उनका भी अपना करियर होता है। तो हमारे विचार से आपको इस बारे में भी सोचना चाहिए। आइए हम आपको तुनकमिजाज पत्नी से डील करने के कुछ तरीके बताते हैं

उन्हें किस करें
हो सकता है कि घर के काम से वह तनाव में आ गई हों और उन्हें प्यार की जरूरत हो। इसलिए उन्हें किस करें और उन्हें एहसास कराएं आप उनसे कितना प्यार करते हैं। तुनकमिजाज पत्नी को डील करने का इससे अच्छा तरीका और कोई नहीं हो सकता है।

उनकी समस्याओं को समझें
ज्यादातर महिलाओं को लगता है कि उनके पति उनकी समस्याओं को नहीं समझते हैं। पुरुष आखिर पुरुष ही होते हैं और जब महिलाएं चिल्लाना शुरू करती हैं तो पुरुष सुनना बंद कर देते हैं। पर आप इसके बजाय उनकी बातों को सुनें और जब वह शांत हो जाए तो उन्हें यह एहसास दिलाएं कि आप उनकी समस्याओं को समझते हैं।

खाना बनाएं
वह घर में खाना बनाती है और पूरा दिन आफिस में काम करती है। ऐसे में आपको कोई अधिकार नहीं बनता कि आप तुनकमिजाज पत्नी से डील करने का उपाय खोजें। हमारी सलाह तो यही है कि आप कपड़े धोने में उनकी मदद करें। निश्चित रूप से इससे आपके बीच प्यार बढ़ेगा।

अपने बदबूदार मौजे को सही जगह पर रखें
यह आपके लिए एक मामूली बात हो सकती है। पर अगर आप अपने मौजे को सही जगह पर रखेंगे तो निश्चित रूप से आपकी पत्नी आपके इस कदम की सराहना करेगी।

अपने योगदान से उन्हें अवगत कराएं
हो सकता है आप जो कर रहे हों उनसे वह अवगत न हो और आप से कहीं ज्यादा की उम्मीद करती हो। तो आप बेड, किचन और डाइनिंग टेबल पर उनके लिए नोट्स छोड़ दें और उन्हें बताएं कि आपने क्या किया है। निश्चित रूप से वह आपकी मेहनत को समझ जाएगी।

उनका शुक्रिया अदा करें
तुनकमिजाज पत्नी से डील करने का यह एक और बेहतरीन तरीका है। उन्होंने जो किया है, उसके लिए उनका शुक्रिया अदा करें। उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करें। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपका डिनर मजेदार रहने वाला है।

उन्हें आजादी दें
आज के समय में महिलाएं बराबरी का हक रखती हैं। हो सकता है आपकी पत्नी काफी योग्य हो और जॉब करना चाहती हो। उन्हें अपना प्रोफेशन चुनने दें। उन्हें अपनी संतुष्टि के लिए जॉब करने दें और घरेलू खर्चे का बोझ उनपर न डालें।

उनकी मां को अपनी मां समझें
यह तुनकमिजाज पत्नी से डील करने का सबसे अच्छा तरीका है। अपने मदर इन लॉ को घर पर बुलाएं और उनके साथ कुछ भी ऐसा न करें जो आप अपनी मां के साथ नहीं कर सकते। इसका आपकी पत्नी पर जादुई असर पड़ेगा।

आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाएं
पुरुष भावनात्मक रूप से काफी मजबूत होते हैं। तुनकमिजाज पत्नी से डील करने का उपाय ढूंढनें के बजाय परिस्थितियों का सामना करें। आगे बढ़कर जिम्मदारी उठाएं और परिवार की सारी समस्याओं का सामना करें।

उन्हें समझाएं
अगर आपकी सारी कोशिशें बेकार जा रही हों और वह आपको बुरा भला कह रही हों, तो उन्हें आराम से समझाएं कि आप उनके व्यावहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। यानी कि उन्हें शांत रहने के लिए कहें।



Click it and Unblock the Notifications
