Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मैरिज लाइफ में दुबारा कैसे भरें रोमांस
कभी - कभी लाइफ में ऐसा फेज आ जाता है कि आप अपने पार्टनर के साथ खुश होते हैं, उनका साथ अच्छा लगता है लेकिन आप दोनों के बीच वाला शुरूआती रोमांस कहीं गायब हो गया है। अब वो आपकी जरूरत बन गई है और आप उनकी..सिर्फ जरूरत। अगर कभी भी लाइफ में ऐसा वक्त आएं तो समय आ गया है कि आप दुबारा से लव लाइफ जिएं, वो सारे फंडे अपनाएं जो आप दोनों के बीच रूमानी पलों को जिंदा कर दें।
आप अपनी पार्टनर को टाइम दें, सारी दुनिया को भूलकर एक बार फिर से प्यार बैठें, उनके लिए तैयार हों, उनकी पसंद का सब कुछ करें, उनसे अपनी पसंद का काम करवाएं और जिन्दगी में फिर से एक बार उनके साथ रोमेंटिक होकर मजे करें। आइए जानते हैं रिश्ते में फिर से रोमेंस को वापस लाने के तरीके :

मैरिज लाइफ में दुबारा कैसे भरें रोमांस
1) खुद को चेंज करें : रिश्ते में दुबारा रोमांस लाने के लिए आपको खुद को चेंज करना होगा, अपने लुक पर ध्यान दे, थोड़ा यंग फील करें, हेयर कट चेंज करवाएं, स्मार्ट ड्रेस पहनें, उनकी पसंद के हिसाब से कपड़े पहनें। पुरूष, अपना टिपिकल लुक छोड़कर कुछ नया ट्राई कर सकते हैं वहीं महिलाएं कुछ फैंसी पहनकर उनका दिल लुभा सकती हैं।
2) सेक्सी पीजे : रोमेंस के दौरान हसबैंड और वाइफ के बीच कई सेक्सी पीजे चलते हैं, इन पीजे को आपस में एक बार फिर से शुरू कर सकते हैं, इससे आप दोनों को अच्छा लगेगा और आप कई बातों को याद करके खुश भी हो सकेंगे। रात के समय ऐसे पीजे आप दोनों के बीच रोमेंस को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं।
3) रोमेंटिक कैंडल लाइट डिनर : जब रोमांस खत्म हो जाता है तो आप दोनों कहीं भी जाएं, जस्ट डिनर का फील आता है। लेकिन अब ऐसा न करें। एक रोमेंटिक कैंडल लाइट डिनर का अरेंजमेंट करें और अपने पार्टनर को वहां ले जाकर फिल्मी तरीके से सरप्राइज कर दें। इससे उन्हे अच्छा लगेगा और आप दोनों के बीच वो लम्हे बेहद खास हो जाएंगें।
4) सेकेंड हनीमून : जब भी लाइफ में बोरियत आने लगे और रोमांस खत्म होने लगे तो आपको सेकेंड हनीमून प्लान करना चाहिए, कहीं भी जाइए.. इससे आप दोनों का मन बदल जाएगा, आप दोनों को एक - दूसरे का साथ मिलेगा और आप कई घरेलू जिम्मेदारियों से दूर भी होंगे, इससे रोमांस करने में भी मज़ा आएगा।
5) फ्लर्ट : हसबैंड इस टिप्स पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं, वह अपनी पार्टनर के साथ फ्लर्ट करें, उनके साथ छेड़खानी करें ताकि आप दोनों के बीच प्यार भरी तकरार हो, आंखों में बात हो और आपके दोनों को ही रोमांस का कीड़ा एक बार फिर से काट जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
