Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
अपने बेडरूम में कुछ ऐसे भरें रोमांस
आपका बेड रूम शायद आपके घर की सबसे रोमांटिक जगह है जहाँ पर आप अपने जिंदगी का अधिकतर टाइम और दिन में आराम का समय बिताते हैं। ज्यादातर लोग अपने बेड रूम का सजाने पर ध्यान नहीं देते, उन्हें लगता है कि जब वह थक जाएंगे तो बेड रूम में जा कर आराम कर लेंगे। लेकिन आपको समझना होगा कि जिस प्रकार आपके घर में कोई महमान आता है और आप उसकी सेवा करते हैं उसी तरह से आपको खुद की और अपने पार्टनर की बेडरूम में जा कर सेवा करनी चाहिये। उन्हें ऐहसास दिलाना चाहिये कि दुनिया में घर के बेड रूम से ज्यादा सुकून भरी जगह और कोई नहीं हो सकती।
घर का बेड रूम एक ऐसी जगह है जहां पर आप अपने रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत कर सकते हैं। बेड रूम को इस तरह से सजाइये, जिससे आपके पैसे न खर्च हों। आप अपने बेड रूम को एक गुफा जैसी प्यार भरी निजी शरण स्थली में बदलकर आप अपने अन्तरंग पलों को बढा सकते हैं।
ऐसा करके आप थकान से अपने आपको रिचार्ज कर रोमांस, आराम, जुनून के माहौल में प्यार और सुरक्षा की भावना महसूस कर सकते हैं। इसी तरह से और भी तरीके हैं जिससे आप बेड रूम में प्यार के फूल खिला सकते हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में थोड़ा और -

1. निजी अभयारण्य
अपने बेड रूम को एक गुफा जैसी प्यार भरी निजी शरण स्थली में बदलकर आप अपने अन्तरंग पलों को बढा सकते हैं। ऐसा करके आप थकान से अपने आपको रिचार्ज कर रोमांस, आराम, जुनून के माहौल में प्यार और सुरक्षा की भावना महसूस कर सकते हैं।

2. प्यार भरे पलों को जीने के लिए मोटा और बड़ा गद्दा
आपके बैड रूम का सबसे महत्वपूर्ण साजोसामान जो है वो है एक किंग साइज़ या पुराने टाइप का स्टॉपर वाला बैड जो कि बड़ा और आरामदायक हो और जिसमे आप अपने पार्टनर के साथ प्यार भरी राहत महसूस कर सकें। प्यार भरा मोटा गद्दा भी रोमांस का जरिया हो सकता है।

3. सॉफ्ट और प्यारा बेड हेड
आर्टिस्टिक, नोवेल, क्रिएटिव ये कुछ बैड हेड के ड्रामेटिक शेप हैं जो कि आपके मूड को रोमांटिक बनाते हैं। गद्दे का फैब्रिक और गद्देदार एरिया आपको मूड को रोमांटिक बनाने के लिए ही तो है।

4. एक आरामदायक शृंगार - कक्ष
लिविंग रूम को फर्नीचर द्वारा कुछ हिस्सों में बाटकर एक उसमे एक प्राइवेट हिस्सा बनायें।

5. विंडो सीट
एक विंडो कक्ष या खिड़की पर एक पत्थरनुमा पुल जैसा बना सकते हैं जिसमे पत्थर बाहर की और निकले होते हैं और यह एक विंडो सीट की भांति होगा जिस पर बैठ कर आप किताब पढ़ सकते हैं।

6. एक अंतरंग रेस्टोरेंट
एक 30 "व्यास की गोल ब्रेकफास्ट टेबल और साथ में दो कुर्सियां जहाँ घर के बाकी हिस्सों से दूर बैठकर आप खाना खाएं और खाना खाते समय एक दूसरे से अपनी निजी बातें शेयर करते रहें। रात के रोमांस के बाद सुबह की चाय अपने प्रेमी के सामने बैठकर पिए। यह एक अदभुद क्षण है जो पूरे दिन के लिए आपमें उर्जा का संचार कर देता है।

7. ड्रेसिंग टेबल
क्रिस्टल और चीनी मिट्टी के बरतन से सजी हुई ड्रेसिंग टेबल रोमांस हो बढ़ाती है। बैड पर सेक्सी और आरामदायक खाने के लिए बैड ट्रे भी अच्छा विकल्प है साथ ही सॉफ्ट लिटिंग, कैंडल्स, और आवश्यक ऑयल्स सजावट को बढ़ाएंगे।

8. चमचमाने वाली रोशनी
सॉफ्ट लाइटिंग, कैंडल्स और ऑयल्स मंद रोशनी के साथ आपके सुन्दर कमरे के रोमांस के ड्रामा को पूरा करते हैं। कमरे की डार्क विंडो आपको रिलैक्स करती है और आत्मा को सुकून प्रदान करती है जिससे आप अपने आपको प्यार और रोमांस में लगाये रखते हैं।

9. आर्ट गैलरी
अपने चारों और प्यार वाली फोटो लगायें, इनमे एक जादू जैसा होता है जिससे आपकी प्यार भरी यादें ताजा हो जाती हैं। ऐसी चीजें जो आपके रोमांस के यादों को ताजा करती हैं वे आपको एक प्यार के जूनून और रोमांस से भरी एक नई दुनिया में ले जाती हैं।

10. आपके आरामगाह का रंग
फूशिया, गहरा लाल,पत्तेदार हरा, नीला, गुलाबी और बैंगनी रंग रोमांटिक कलर हैं। गहरे रंग हलके रंगों के साथ मिलकर एक शांत और आरामदायक आरामगाह का निर्माण करते हैं जिसमे आपकी रोमांटिक भावनाएं हिलोरे लगा सकती है।

11.रूम में हो एक स्टडी रूम
आपके बैडरूम में पुरानी घुमावदार राइटिंग डेस्क हो, जिस के साथ आरामदायक कुर्सी हो, इससे एक पुरानी दुनिया जैसा महसूस होता है साथ ही आपके दिल से प्यार भरे शब्द भी निकलेंगें जिन्हें आप कागज पर उतार सकते हैं।

12. मिनी बार
कमरे में शैम्पेन और वाइन को ठंडा रखने के लिए एक छोटा फ्रिज हो, इससे आप कमरे में बाधारहित आराम महसूस करेंगे।

13. कमरे में टीवी हो
कमरे में एक टीवी हो जिसमे आप अपने पसंदीदा कार्यक्रम और फ़िल्में देख सकें।

14.लाइटिंग
क्रिस्टल में जगमगाता हुआ छोटा झाड़ का पौदा लगाएं जो कि एक मरुभूमि का अहसास करता है। उष्णकटिबंधीय पौधे स्पेशल लाइट के साथ रोमांटिक प्रतिबिम्ब पैदा करते हैं

15. दर्पण
कमरे में दर्पण को असामान्य जगह पर लगायें जैसे ड्रेसर के टॉप पर या साइड टेबल पर, इससे हिलती हुई कैंडल लाइट इसमें दिखाई देगी।

16. अलमारियां
फैशन वाली और सुन्दर दराज वाली अलमारियां लगायें जिनमें आप अपने कीमती सामान जैसे स्टेशनरी, मोबाइल और चार्जर आदि

17. हर चीज की दूरी कम और अव्यवस्था न हो
एक रोमांटिक और आरामदायक रूम वो होता है जहाँ हर चीज नजदीक और पकड़ में हो, बार बार उठन न पड़े और अव्यवस्था न हो। सभी अव्यवस्थाओं हो हटाकर कमरे में व्यवस्था बनाये रखें।



Click it and Unblock the Notifications
