Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
बिना शर्माए बता डालिये अपने पार्टनर को ये सारी बातें
जब आप किसी रिश्ते की शुरुआत करती हैं, तो उसे आगे तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करती हैं। इस कोशिश में अगर आप कहीं चूक गईं, तो वह रिश्ता पहले जैसा नहीं रह पाता और आप सोंचती ही रह जाती हैं कि कहां गलती हो गई।
अगर आप अपने पार्टनर को तहे दिल से प्यार करती हैं और आप दोनों ने आगे चल कर शादी करने का फैसला लिया है, तो उन्हें कुछ महत्वपूर्ण बातें बिना शर्माए और घबराए बता डालिये।
ऐसा करने पर आपके पार्टनर आप पर और भी ज्यादा भरोसा करने लगेंगे और आप भी अपने दिल की बातें उन्हें बता कर संतुष्टिक का अनुभव करेंगी। आइये जानते हैं कि ऐसी कौन सी बातें हैं जो लड़कियों को अपने होने वाले लवर या फिर जीवन साथी को बिना किसी डर के बता देनी चाहिये।

इस रिलेशनशिप से आपकी उम्मीदें
अगर आप अपने पार्टनर के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती हैं तो उसे सब कुछ ठीक-ठीक बताएंगे कि आपको इस रिश्ते से क्या उम्मीदें हैं। अगर आप बेकार का दिखावा करेंगी और कुछ छुपाएंगी तो आपकी लाइफ और रिलेशनशिप अच्छी नहीं बीतने वाली है।

अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में उनसे बात करें
आपका होने वाला जीवन साथी आपके करियर प्लैन, प्रोफेशनल गोल्स और लाइफ में आप को आगे बढ़ने के लिये क्या क्या करना है, इसे जानने का हक रखता है।

उन्हें अपने बारे में सब कुछ बताएं
उन्हें अपने बारे में सब कुछ तो बताएं ही साथ में यह भी बताएं कि आप खुद के बारे में कैसा सोंचती हैं। ऐसा कर के आप दोनों और भी नज़दीक आएंगे और वह आपको और भी ज्यादा पसंद करेंगे।

अपने पारिवारिक मामले के बारे में खुल कर बात करें
हर परिवार में कोई ना कोई इशू तो होते ही हैं, चाहे वह बडे़ हों या फिर छोटे। उन्हें अपने होने वाले जीवन साथी से ना छुपाएं। ऐसा करने से आपके पार्टनर को लगेगा कि वह भी आपके परिवार का एक हिस्सा बन चुका है। इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत बनेगा।

रूपये पैसों के मुद्दे पर भी बात करें
भले आप बहुत अमीर हों या फिर गरीबी में दिन काट रही हों, आप आगे चल कर अमीर बनना पसंद करेंगी या फिर आपको बेकार का शो ऑफ करना पसंद नहीं... ये सब कुछ चीज़ें अपने होने वाले पति को जरुर बताएं।

आप किसी के बारे में कैसा सोंचती हैं?
आपके दोस्त, उनके दोस्त, परिवार, कलीग या फिर कोई भी अंजाने व्यक्ति के बारे में आपके क्या विचार हैं, इस चीज़ को उनके साथ सच्चाई से शेयर करें। अगर आपको कोई खास व्यक्ति पसंद नहीं है तो भी उसके बारे में उनसे खुल कर बताएं।

अपने एक्स लवर के बारे में
अगर पास्ट में आप किसी रिलेशनशिप में थीं और वह अब एक याद बन कर आपके पास रह गया है और आप इस चीज़ के बारे में किसी से बात करना चाहती हैं तो अपने पार्टनर को बता दें। बाद में अगर इसके बारे में उन्हें पता चलता है तो उन्हें बुरा लग सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
