Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Ask SRK: शाहरुख खान ने बताया अपनी सक्सेसफुल शादीशुदा लाइफ का सीक्रेट

#AskSRK सेशन में उनकी सक्सेसफुल शादी को लेकर पूछा गया सवाल
20 फरवरी, 2023 को ट्विटर अकाउंट पर उनकी फिल्म पठान को लेकर शाहरूख खान का लाइफ #AskSRK सेशन आयोजित हुआ था, जिसमें उनके फैन्स ने कई सारे सवाल उनसे पूछे। कुछ सवाल उनकी लाइफ को लेकर तो कुछ सवाल उनकी मैरिड लाइफ को लेकर भी पूछे गये। जिनका शाहरूख खान ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से जवाब दिये।
शाहरूख के एक फैन ने उनकी और पत्नी गौरी के साथ बॉन्डिंग और अच्छे वैवाहिक जीवन के सीक्रेट को बताने के लिए कहा। इस सवाल के जवाब में शाहरूख खान ने बहुत ही प्यारा सा जवाब दिया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी गौरी की तारीफ की और उनको एक अच्छा इंसान बताया।
शाहरूख ने ट्वीट किया- 'गौरी का दिल और दिमाग सबसे सिंपल है। उन्होंने हम सभी को परिवार और प्यार की अच्छाई में भरोसा दिलाया है।' शाहरूख के इस जवाब ने उनके फैंस का दोबारा से दिल जीत लिया।

बहुत फिल्मी है शाहरुख-गौरी की प्रेम कहानी
शाहरुख खान को गौरी को देखते ही प्यार हो गया था, और उन्होंने उसी वक्त से डिसाइड किया कि उनकी लाइफ में सिर्फ यही लड़की ही आएगी। अपनी लव स्टोरी के बारें में शाहरुख कई बार अपने इंटरव्यू में बता चुके हैं। शाहरूख और गौरी की शादी साल 1991 में हुई थी। दोनों के अलग-अलग धर्मों के होने के कारण शादी में कई मुश्किलें आई थीं, लेकिन शाहरूख ने सबका सामना करते हुए गौरी को अपनी जीवन संगनी बनाया।
Image Credit-https://www.instagram.com/iamsrk/



Click it and Unblock the Notifications
