Latest Updates
-
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर
शादी के बाद नहीं होगा पछतावा अगर पहले ही पूछ लेंगे ये सवाल
शादी को समाज का एक बहुत बड़ा संस्कार माना जाता है। इसमें सिर्फ लड़का और लड़की ही एक बंधन में नहीं बंधते हैं बल्कि दोनों के परिवार एक हो जाते हैं। यही वजह है कि शादी से जुड़ी किसी भी बात को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। शादी का फैसला लेने से पहले एक दूसरे को जानना बहुत जरूरी होता है। दोनों को एक दूसरे के बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि आगे चलकर किसी मुद्दे को लेकर तकरार ना हो।

ऐसे कुछ सवाल होते हैं जिन्हें शादी से पहले पूछ लेना बेहतर होता है। ये आपको अपने होने वाले जीवनसाथी के बारे में जानने में मदद करते हैं और इससे शादी को लेकर अपना अंतिम फैसला लेने में भी आसानी होती है। जानते हैं ऐसे कौन से सवाल हैं जिन्हें शादी से पहले अपने पार्टनर से पूछ लेना बेहतर होता है।

आप पर शादी के लिए कोई दबाव तो नहीं है?
कई बार उम्र का फैक्टर या फिर दूसरे कारणों से लड़का या लड़की पर शादी के लिए दबाव बनाया जाता है। आपको जिस व्यक्ति के साथ जीवनभर का सफर तय करना है उससे एक बार पूछ लें इस शादी को लेकर उनपर कोई प्रेशर तो नहीं है। उनसे ये भी जान लें कि कहीं वो किसी और को तो पसंद नहीं करते हैं और परिवार की वजह से वो ये शादी कर रहे हैं।

क्या शादी के बाद भी जॉब जारी रख सकते हैं?
ये सवाल खासतौर से लड़कियों को अपने होने वाले पार्टनर से पूछना चाहिए। आप अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर उनसे बात करें। आप शादी के बाद पूर्ण रूप से घर संभालने की इच्छा रखती हैं या फिर अपनी नौकरी को जारी रखना चाहेंगी। क्या आपके होने वाले पति आपकी जॉब को लेकर सहज हैं? क्या वो आपके करियर को लेकर उत्साहित हैं? शादी के बाद क्या वो आपको अपना समर्थन देने के लिए तैयार हैं? इस मुद्दे पर अवश्य बात करें।

रोमांस को लेकर उनकी क्या राय है?
शादी से पहले ही रोमांस और शारीरिक संबंधों को लेकर लोग बात करने से बचते हैं। उन्हें ऐसा करना असहज लगता है और इसलिए इस विषय को वो नजरअंदाज करना ही बेहतर समझते हैं। कुछ मुलाकातों और बातचीत के बाद आप अपने पार्टनर से पूछ सकते हैं कि वो कितने रोमांटिक हैं। साथ ही फिजिकल रिलेशन को लेकर वो क्या सोचते हैं।

अलग अलग चीजों को लेकर आपकी पसंद नापसंद क्या है?
आप जिस व्यक्ति के साथ अपने आने वाला कल जीने का फैसला करने वाले हैं उसके बारे में जितनी जानकारी जुटा लेंगे, उतना अच्छा रहेगा। आप उनकी आदतों और शौक के बारे में जानें। अपना छुट्टी वाला दिन कैसे बिताना पसंद करते हैं। उन्हें घूमना फिरना पसंद है या नहीं। उन्हें किस तरह का खाना अच्छा लगता है। इन छोटे छोटे सवाल जवाब से आपके वैवाहिक जीवन की गाड़ी को आगे बढ़ाने में जरूर मदद मिलेगी।

आपफैमिली प्लानिंग के बारे में क्या सोचते हैं?
फैमिली प्लानिंग को लेकर बात करना बहुत जरूरी है। आप अपने पार्टनर के मन की बात जरूर जानें कि वो शादी के बाद अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं, एक दूसरे को समय देना चाहते हैं या फिर तुरंत बच्चे की प्लानिंग चाहते हैं। शादी के बाद वो हनीमून पर जाना चाहते हैं या फिर इसके लिए भी वो समय चाहते हैं। बातचीत करने से आपको अंदाजा लग जाएगा कि इन सभी विषयों पर आप दोनों के विचार मिलते हैं या नहीं। उनके जवाब से आप समझ सकते हैं कि विवाह के बाद तालमेल बिठाने में आप दोनों को कितना समय लग सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











