Relationship Habits: शादी से पहले ही लड़कों को छोड़ देनी चाहिए ये आदतें, वर्ना बाद में पड़ेगा पछताना

शादी के बाद चाहे लड़का हो या लड़की दोनों के ही जीवन की नई शुरूआत होती है। शादी से पहले ही लड़की को ये समझाया जाता है कि उसे ससुराल जाकर कैसे रहना है। उसको अपनी लाइफ स्टाइल, खाना-पीना, कपड़े पहनना, पसंद-नापसंद उसे अपने पति की पसंद बनानी होगी, जैसा ससुराल में होता है, उसे वैसे ही ही करना होगा। लड़की को हर दिन उसके घर वाले ये सब सिखाते रहते हैं। जैसे ऐसा करना इस देश की परंपरा रही है, कि शादी के बाद सिर्फ लड़की को ही बदलना पड़ेगा। लेकिन ऐसा नहीं है, एक अच्छे और शादीशुदा जिंदगी को दो लोग आगे बढ़ाते है, सिर्फ लड़की पर ही सारा बोझ नहीं डाला जा सकता। लड़कों को भी अपनी आदतों में बदलाव करना चाहिए, जिससे उनकी मैरिड लाइफ स्मूथली चल सके। अगर लड़की अपने घर से आकर ससुराल में एडजस्मेंट करती है तो लड़कों की भी जिम्मेदारी होती है कि वो भी अपनी खराब आदतों, जिससे उसकी पत्नी को परेशानी ना हो, बदलाव करें। आपको एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करनी होगी। क्योंकि अब टाइम बदल चुका है, लड़कियां अगर शादी के बाद खुद को एडजस्ट कर सकती हैं तो वो आपकी बुरी आदतों को लेकर सख्त फैसला भी लेना जानती हैं, और आपकी खराब आदतों की वजह से वे आपको तलाक भी दे सकती हैं। आइये जानते हैं, लड़कों को कौन-कौन सी अपनी बुरी आदतें शादी से पहले ही खत्म कर देनी चाहिए, जिससे उनकी आने वाली जिंदगी खुशनुमा हो सके।

फ्लर्टिंग करना छोड़ दें-

फ्लर्टिंग करना छोड़ दें-

अगर आपकी काफी ज्यादा लड़कियां दोस्त हैं, या फिर आपको लड़कियों के साथ फ्लर्ट करने की आदत हैं तो इस आदतों को आपको खत्म करना होगा। शादीशुदा जिदंगी में लड़की अपने अलावा अपने पति के पास किसी दूसरी लड़की को देखना पसंद नहीं करती है। आप के इस आदत की वजह से आप और आपके पार्टनर में झगड़े हो सकते हैं, इसलिए इस हैबिट को जितनी जल्दी हो सकें, खत्म करें। साथ ही अपनी फीमेल फ्रेंड्स को भी समझा दें, अब आपकी शादी हो रही है, और शादी के बाद आप पहले की तरह बिहेव नहीं कर सकते हैं, आउटिंग नहीं कर सकते हैं, रात को कॉल्स उसकी होने वाली पार्टनर को अच्छी नहीं लगेंगी, आप समझाकर अपने फीमेल फ्रेंड्स को बता दें, वो समझ भी जाएंगी। इस आदत को गिवअप करना शादीशुदी जिंदगी के लिए अच्छा है।

अकेले फैसले लेना-

अकेले फैसले लेना-

शादी से पहले आप सारे फैसले खुद लेते हैं, और ये कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि आप आप इंडिपेंडेंट हैं, जॉब करते है, अच्छी नौकरी है। लेकिन शादी के बाद आपको अपनी इस आदत में बदलाव करना होगा। अच्छा रिलेशनशिप दो लोगों के फैसलों पर ही आगे बढ़ता है। इसलिए शादी के बाद अपनी पार्टनर से भी कोई भी फैसला लेने से पहले जरूर पूछें। उसकी राय लें। अकेले फैसला करना शादी के बाद आपके लिए भी बेहतर नहीं है। क्योंकि कई फैसले ऐसे होते हैं जो दो लोग मिल कर लें, उसका परिणाम अच्छा होता है। दूसरी बात ये कि आपके फैसलों से आपकी पत्नी और मैरिड लाइफ पर भी असर ना हो। आपकी लाइफ पार्टनर समझदार है, इसलिए वो आपके फैसलों पर सही राय देगी, साथ ही अगर उसे लगेगा कि फैसला सही है तो आपका पूरा साथ भी देगी। इससे एक विश्वास पैदा होता है।

पार्टनर के लिए लॉयल रहना

पार्टनर के लिए लॉयल रहना

शादी के बाद ये सबसे पहत्वपूर्ण है कि आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ पूरी तरह से लॉयल रहें। ये आपके लिए भी अच्छा है। अगर आप अपनी पार्टनर के पीछे कोई ऐसा काम करते हैं , जो सही नहीं है और आपके पार्टनर को पता चल जाए तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे। आप अपने पार्टनर का भरोसा जीतें, ये आपके लिए भी अच्छा है। अगर आप ड्रिंक करते हैं, लेकिन आप अपनी पार्टनर को बिना बताए रात को अपने दोस्तों के साथ बाहर रहकर ड्रिंक कर रहें हैं तो आपकी पार्टनर परेशान हो जाएगी, क्योंकि आप उससे बिना बताए, ड्रिंक कर कर रहे हैं, उसके दिमाग में हर तरह के खयाल आ सकते हैं। अगर उसको इस बात का पता किसी दूसरे से चले तो उसको काफी तकलीफ होगी, जो किसी बड़े फैसले में भी बदल सकती है। इसलिए उससे लॉयल रहना जरूरी है।

मां से हर बात ना शेयर करें

मां से हर बात ना शेयर करें

अगर आपकी ये आदत है कि आप हर बात अपनी मां से शेयर करते हैं तो ये अच्छी बात है, लेकिन तब तक जब तक आपकी शादी ना हुई हो। शादी के बाद हर बात अपनी मां से शेयर करने की आदत को खत्म करें। खासतौर से अपनी पार्टनर से संबंधित कोई बात ना शेयर करें। क्योंकि मां अपने बेटे को लेकर काफी पजेसिव रहती है और बहू की बात वैसे भी सास को पसंद नहीं आती है। कुछ भी हो सास बहू पर ही ब्लेम करेंगी। इसलिए ऐसी नौबत ना आए, अपनी मां से पत्नी की कोई भी बात ना बताएं। शादी के बाद आपको इस बात को समझना होगा कि शादीशुदा कपल की एक अपनी प्रिवेसी होती है, जो दूसरों के साथ नहीं शेयर करनी होगी है। अगर आप ऐसा करते हैं तो ये आपके मैरिड लाइफ के लिए अच्छा संकेत नहीं होगा।

घर को मेस करने की आदत को छोड़ना

घर को मेस करने की आदत को छोड़ना

बैचलर लाइफ काफी मनमौजी होती है, इस लाइफ में किसी तरह की टेंशन नहीं होती, लड़को को बस अपने काम से मतलब होता है, कहां क्या रखा है, घर कैसे फैला हुआ है, गीला तौलिया अगर बेड पर पड़ा है, तो इससे उनको फर्क भी नहीं पड़ता, शाम को जब ऑफिस से वापस आएंगे तो तौलिया वैसे भी सूख चुका होगा। उनकी ऐसी थिंकिंग होती है। लेकिन अगर आपने शादी के बाद भी ऐसा रवैया रखा तो आप की खैर नहीं। क्योंकि लड़कियों को ये सब बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। उनको हर चीज उसकी जगह पर अच्छी लगती है, फैला हुआ घर तो बर्दाश्त ही नहीं होता है और अगर गीला तौलिया आपने बेड पर रख दिया तो फिर आप की शामत है। इसलिए इन आदतों को आप शादी से पहले ही सुधार लें। जिससे आपकी नई जिंदगी में किसी तरह की परेशानियां ना खड़ी हों और आप और आपका लाइफ पार्टनर खुशी से जिंदगी बिता सकें।

Desktop Bottom Promotion