Latest Updates
-
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग
Relationship Tips: शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद कर देती हैं कपल्स के बीच ये आदतें

शादी का मतलब होता है नई जिंदगी की शुरूआत। ऐसे में पति और पत्नी में जितनी अच्छी बॉन्डिंग होगी, शादी का रिश्ता भी उतना ही मजबूत होता जाता है। जिसमें एक दूसरे को समझना, उनकी परेशानियों, दुख-दर्द को अपना मानना और उसके खत्म करने के लिए काम करना, ये सब एक हेल्दी मैरिड लाइफ की निशानी होती है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है, आपके ना चाहते हुए भी पति और पत्नी के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं, लाइफ पार्टनर को समझ में नहीं आता कि गलती कहां पर हो रही है, उसकी तरफ से तो सब कुछ सही किया जा रहा है लेकिन फिर भी परेशानियां क्यों क्रिएट हो रही हैं। पति या पत्नी सोंचते हैं कि उसने ऐसा क्या किया दूसरा पार्टनर उससे खफा है, बात नहीं कर रहा है या उसका मूड खराब है। इसकी वजह से उसका मूड भी खराब होने लग जाता है।
हम आपको इन्ही सारी प्रॉबलम्स और आदतों के बारें में शेयर करने जा रहे हैं जिससे कि आप इन्हें समझें, क्योंकि लाइफ पार्टनर्स के बीच कुछ प्रॉबलम्स और आदतों के कारण तलाक तक की नौबत आ जाती है। इसलिए आपको यहां बताई गई बातों पर गौर करना काफी जरूरी है और अपनी शादीशुदा लाइफ को बिना किसी परेशानी के स्मूथ तरीके से आगे लेते जाएं।

Relationship Tips: पार्टनर का एक दूसरे को कमतर बताना
छोटी-छोटी बातों को लेकर आप दोनों के बीच लड़ाईयां शुरू हो जाती हैं और फिर एक पार्टनर दूसरे को नीचा दिखाता है। इससे कई तरह की समस्याएं पैदा होना शुरू हो जाती हैं। इसके लिए सबसे अहम है कि दोनों में से कोई एक चुप हो जाए। एक के चुप हो जाने से दूसरा भी शांत हो जाएगा। अगर आप लोग इसी तरह से लड़ते रहेंगे तो दोनों के बीच सम्मान तो खत्म होगा ही साथ ही रिश्तों में कड़वाहट भी भरनी शुरू हो जाएगी, जिससे परिणाम अच्छे नहीं होते हैं।

Relationship Tips: पार्टनर का अपनी प्रॉबलम शेयर ना करना
जब लाइफ पार्टन अपनी जिंदगी में आई किसी तरह की परेशानी को अपने पार्टनर के साथ नहीं शेयर करता है, खुद में गुम रहता है, पति या पत्नी कोई भी इस बात को समझ नहीं पाता कि आखिर बात क्या है, क्योंकि आप उसको अपनी प्रॉबलम नहीं बता रहें हैं, इससे आपका पार्टनर आपके इस रवैये से परेशान है और खुद को दोषी ठहरा रहा है। इसलिए अपनी परेशानियों को जरूर अपने पार्टनर के साथ शेयर करें, आपका मन तो हल्का होगा ही , साथ ही हो सकता है कि आपकी समस्या का हल भी उसके पास हो। सबसे अहम बात ये की आप दोनों की शादी का बंधन और मजबूत होता जाएगा।

Relationship Tips: पार्टनर को जलाने के लिए फ्लर्ट करना
शादी के बंधन को कमजोर करने में दूसरी लड़की या लड़के के साथ फ्लर्ट करना भी अच्छा रोल निभाता है। कई बार ऐसा होता है कि पति या पत्नी किसी बात पर नाराज होते हैं, और उनको चिढ़ाने के लिए किसी दूसरे के साथ अच्छे से हंस-हंसकर बात करना स्टार्ट कर देते हैं, जो दूसरे पार्टनर को पसंद नहीं आता है। इसकी वजह से दोनों में खटास पैदा होनी शुरू हो जाती है, एक दूसरे पर भरोसा कम होने लग जाता है। इसलिए इस तरह के कोई काम ना करें, जिससे आपकी शादीशुदा जिंदगी गर्दिश में पड़ जाए। नाराजगी है तो आपस में बैठकर मोहब्बत के साथ बैठकर दूर की जा सकती है।

Relationship Tips: एक दूसरे के परिवार को बुरा कहना
अगर आप दोनों ही एक दूसरे के परिवार को बुरा कहते हैं, तो कोई भी लड़की या लड़का इस बात को बर्दाश्त नहीं करता है। उसके लिए अगर आप अहम हैं तो उनका परिवार भी अहम है। इसलिए दोनों को ये कोशिश करनी चाहिए कि आपस की लड़ाई में परिवार को बीच में ना लेकर आएं। इससे पति और पत्नी के बीच इज्जत कम होने लग जाती है, जो धीरे-धीरे परेशानी का कारण बन जाती है।



Click it and Unblock the Notifications