Latest Updates
-
Independence Day 2026: भारत की आजादी के लिए 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुना गई? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान -
Hariyali Teej Vrat Katha: हरियाली तीज पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा शिव-पार्वती जी का आशीर्वाद -
Hariyali Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती का आशीर्वाद...इन संदेशों क साथ अपनों को दें हरियाली तीज की शुभकामनाएं -
Independence Day 2026 Shayari: तिरंगा हमारी शान...स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरी शायरियां -
Happy Independence Day 2026 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे ये शुभकामना संदेश -
Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त, कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Hariyali Teej Wishes For Wife: हरियाली तीज पर पत्नी ने रखा है व्रत, इन खास संदेशों से जताएं अपना प्यार -
Hariyali Teej Vrat Niyam 2026: हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं न करें ये गलतियां, जानें व्रत के जरूरी नियम -
Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त पर दें ये जोशीला भाषण, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा हॉल -
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट
आपके पति हैं बोरिंग तो लॉकडाउन में इन टिप्स की मदद से बनाएं उन्हें रोमांस किंग
कोरोना वायरस का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। इस वजह से लॉकडाउन की अवधि को भी बढ़ाने का कदम उठाया गया है। इस स्थिति में लोगों को घर पर ही रहने और घर से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। लॉकडाउन का ये दौर कई लोगों को मुसीबत का समय लग रहा है, वहीं कई लोग इस समय का इस्तेमाल अपने रिश्तों में मजबूती लाने के लिए कर रहे हैं।

कई महिलाएं इस बात से खुश हैं कि उन्हें अपने पति के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिल रहा है। मगर कई शादीशुदा महिलाएं इस बात से परेशान हैं कि उनके पति बोरिंग हैं। वो दिनभर अपने कामकाज में ही लगे रहते हैं और रोमांस के लिए बिल्कुल समय नहीं निकालते हैं।
कुछ मर्दों का नेचर ही बोरिंग होता है तो कई पुरुष समय के साथ साथ बोरिंग हो जाते हैं। या फिर दूसरे शब्दों में कहें कि अपनी पत्नी के लिए उनका प्यार और आकर्षण कम होने लगता है। ऐसी स्थिति में रिश्तों में टकराव बढ़ने लगता है। उन्हें इस बात का पता नहीं चलता है मगर उनकी बोरियत पति पत्नी के रिश्ते को प्रभावित करने लगती है। मगर आप परेशान न हों। अगर आपके पति भी बोरिंग हैं तो लॉकडाउन की इस अवधि में आप कुछ टिप्स को अपनाकर उनके अंदर का रोमांस जगा सकती हैं।

दें प्यारभरी किस
आपके मन से पार्टनर के लिए प्यार उमड़ रहा है तो आप इसका इजहार करने के लिए उन्हें प्यार से किस कर सकती हैं। अगर मन से इस तरह के भाव आ रहे हैं तो इसमें ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं है। दिन की शुरुआत किस के साथ करें, वो काम में व्यस्त हों तो पास खड़े होकर सिर पर हाथ फेरें और एक हल्की सी किस दे दें। शुरुआत में न सही मगर आपके पति को आपके प्रेम का एहसास होगा और वो भी इसका जवाब किस से देना शुरू कर देंगे।

रिलैक्स के साथ मूड बनाए मसाज
आपके हस्बैंड मसाज को कभी न नहीं कहेंगे। वर्क फ्रॉम होम करते करते जब उनकी बॉडी आराम मांगे तब आप उन्हें मसाज दे सकती हैं। आप लाइट म्यूजिक लगा लें। अब उनकी गर्दन और पीठ पर हल्की मालिश शुरू करें। आप उन्हें हेड मसाज भी दे सकती हैं। आप उनके करीब होने का फायदा उठायें और इस दौरान उन्हें रिलैक्स करें। बीच में कुछ कुछ नॉटी हरकतें करके आप उन्हें एक्साइटेड कर सकती हैं।

रोमांस का चार्ज आप लें
अगर आप इसी इंतजार में रहती हैं कि हर बार वो ही शुरुआत करे तो ये ठीक नहीं है। कभी कभी आपको भी पहल करने के बारे में सोचना चाहिए। अगर आप उन्हें रोमांस के संकेत देंगी तो वो चाहकर भी मना नहीं कर पाएंगे। आपकी कोशिश देखकर ही वो फ़िदा हो जाएंगे।

डिनर टाइम की करें खास प्लानिंग
लॉकडाउन की वजह से कहीं बाहर जाना संभव नहीं है तो क्यों न आप घर पर ही रोमांटिक डिनर की प्लानिंग कर लें। आपके डेली की बोरिंग लाइफ में भी कुछ नयापन आ जाएगा। आप अपनी और अपने पति की फेवरेट डिश तैयार करें। डिनर टाइम पर आप भी थोड़ा रेडी हो जाएं। खाने की टेबल को अपने मन मुताबिक सजा लें। रेस्टोरेंट में डिनर के बाद रोमांस करने में दिक्कत आती है, मगर यहां आपको कोई परेशानी नहीं होने वाली है।

कडलिंग करें
कई कपल्स के मुताबिक इंटिमेट रिलेशनशिप में वो कडलिंग करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। आप एक दूसरे को हग कर सकते हैं। उनके करीब जाकर लेट जाएं। कुछ कुछ बातें डिस्कस करें। उनसे सटकर लेते रहें। ये उनके मूड को जरूर चार्ज कर देगा।

नाईट बनाएं स्पेशल
हो सकता है घर पर ही रहने की वजह से आपने अपनी सेक्सी लॉन्जरी अलमारी के किसी कोने में संभाल कर रख दी हो। आप माहौल की नजाकत को समझें और रात को हसीन बनाने के लिए अपनी पति की फेवरेट लॉन्जरी पहनकर उन्हें सरप्राइज दें। आपकी ये अदाएं उन्हें जरूर घायल कर देंगी।



Click it and Unblock the Notifications