Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Mother-Daughter Relationship: वो 5 चीजें जो हर बेटी को अपनी मां से चाहिए होती हैं
मां हर बच्चे के लिए रोल मॉडल होती है, चाहे मां गरीब हो या अमीर बच्चों के लिए उसकी मां दुनिया में सबसे बेस्ट होती है। मां चाहे दिखने में कैसी भी हो, लेकिन उसके बच्चों के लिए वो पूरे संसार में सबसे खूबसूरत औरत होती है। मां सबसे अधिक प्यार करने वाली, दुलार करने वाली, बातों को सुनने और समझने वाली होता है। वहीं जब लड़कियों की परवरिश की बात आती है। तो अपनी बेटी के लिए वो सबकुछ करने की कोशिश करती है, जो वो खुद नहीं कर पाती है। लेकिन बहुत सारी ऐसी बातें होती हैं जो एक बेटी को अपनी मां से चाहिए होती है, जिसके दम पर वो आगे की जिंदगी में अपने पांव बढ़ाती है, उड़ने की कोशिश करती है, अपने सपने पूरे करने की कोशिश करती है, जिसमें उसे अपनी मां का साथ चाहिए होता है।

एक महिला का मां होना कोई आसान काम नहीं होता है, उसे परिवार के साथ अपने बच्चों का अच्छे से पालन-पोषण करना होता है। अगर बच्चों की परवरिश में किसी को कोई खामी नजर आती है तो इसका इल्जाम सीधे मां पर लगता है। एक मां पर अपने बच्चों को एक अच्छा इंसान, पेटेंट्स की बात मानने वाला, अच्छा नागरिक बनाने का दबाव होता है। अगर बात बेटी की होती है तो ये जिम्मेदारी दोगुनी हो जाती है। लोगों के अमुसार, बेटी की परवरिश करना बहुत ही जिम्मेदारी भरा काम होता है। अगर भारतीय समाज की बात करें तो यहां पर बेटियों के ऊपर पूरे परिवार का सम्मान टिका होता है। लेकिन बेटी को अपनी मां से ये 5 चीजें जरूर सीखने चाहिए, जो उसके आगे के भविष्य में बहुत ही काम आती हैं-

बेटी को ईमानदारी और सच बोलना सिखाएं-
एक मां के लिए अपनी बेटी को ईमानदारी और सच बोलना सिखाना बहुत ही अहम है। जिससे वो लाइफ के किसी भी पड़ाव पर क्यों ना हो, वो इन दो चीजों से कभी ना कमजोर हो। हमेशा अपने हक की आवाज उठाए। सच्चाई और ईमानदारी हर महिला का एक हथियार होता है। जिसके दन पर वो अपनी लाइफ की कई जंगें जीत सकती है। आपकी बेटी जब भी कोई सवाल पूछे तो उसे हमेशा सही बात बताएं भले ही वो कड़वी ही क्यों ना हो या फिर उस वक्त उस को सुनकर उसे दुख पहुंचे लेकिन बाद में वही बातें उसके लिए कामयाबी की सीढ़ी बनें।

बेटी को स्वतंत्र बनाएं
आपको अपनी बेटी को मजबूत बनाना है , जिससे वो लाइफ में आने वाली हर परेशानी की डट कर सामना कर सके। अगर आप उसकी हमेशा ढ़ाल बनती रहेंगी तो वो कमजोर हो जाएगी, उसे अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा दूसरों की जरूरत महसूस होगी। वो खुद को कमजोर महसूस करेगी। आप अपनी बेटी को हर तरह की चुनौती का सामना करने की आदत डालें। जब वो छोटी हो तब से ही उसे उसको खुद के कामों को करने की हैबिट डालें, चाहे वो जूतों के फीते बांधने हो या फिर खुद से ब्रश करना हो। लेकिन जहां पर आपको लगे की उसे आपकी जरूरत है, बिना सोंचे उसका साथ दें, उसको सहारा दें।

आपकी बेटी को आपका वक्त चाहिए
आज के समय में माता-पिता दोनों ही वर्किंग होते हैं, दोनों को बच्चों के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाते हैं। लेकिन एक मां के तौर पर आपको अपने बिजी शिड्यूल से अपनी बेटी के लिए वक्त जरूर निकालना होगा, क्योंकि उसे आपकी जरूरत है। अगर आप उसे समय नहीं देती तो हो सकता है कि वो ऐसे लोगों के पास जाकर अपनी समस्याओं के बारें में डिस्कस करे जो उसके लिए सही ना हो, या फिर उसे गलत एडवाइज करें। ऐसे में बेटी को आपके वक्त की बहुत जरूरत होती है।

बेटी के साथ सॉफ्ट रहें
आपको ऐसी मां तो बिल्कुल नहीं बनाना है जो अपने बच्चों को हमेशा डांटती या गुस्सा दिखाती है। ऐसा करने से बच्चे अपने दिल की बात बताने से डरने लग जाते हैं, खास तौर से बेटियां। आपको अपनी बेटी के साथ सौम्य रहना है, जिससे में वो अपने दिल की बात बिना किसी परेशानी के आपको बता सके। अपनी समस्याओं को आपके साथ शेयर कर सके।

बेटी के साथ इमोशनली जुड़े-
एक मां को अपनी बेटी के साथ इमोशनली जुड़ना चाहिए। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि मां को भी अपनी दुख-दर्द बताने के लिए किसी की जरूरत होती है, ऐसे में बेटी से बढ़कर कौन है जो अपनी मां को समझ सकता है। इसलिए आपको अपनी बेटी के साथ एक गहरा इमोशनल बॉन्डिंग जरूर बनाकर रखनी चाहिए। ये मां और बेटी दोनों के रिश्ते के लिए काफी अहमियत रखता है।



Click it and Unblock the Notifications
