Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Ramadan 2024 rules: क्या रोजे में पार्टनर को किस कर सकते हैं या नहीं?
roze me kiss kar sakte hai ya nahi: अल्लाह की बंदगी और इबादत का पाक महीना रमजान शुरू हो गया है। माह ए रमजान में मुस्लिम रोजा रखते हैं, नमाज अदा करते हैं और साथ ही साथ जकात, फितरा आदि भी करते हैं। इस मुक़द्दस महीने में तमाम तरह के नियम कायदे का कठोरता से पालन करते हुए और अपने आप पर नियंत्रण रखते हुए खुदा की इबादत की जाती है। नियम का पालन नहीं करने से रोजा टूट सकता है और फिद्दा या कफ्फारा का पालन करना पड़ सकता है।
कई लोगो के जेहन में ये सवाल आता है कि रोजा के दौरान अगर पति पत्नी एक दूसरे का चुंबन करें तो क्या रोजा टूट जाएगा? गले लगने या किसी को बांहों में भर लेने से भी रोजा टूट सकता है क्या? संबंध बनाने को लेकर ऐसे तमाम तरह के सवालों के जवाब में क्या कहता है इस्लाम? आइये जानते हैं कि रोज़े में पार्टनर को किस करना जायज़ है या नहीं?

रमज़ान में पार्टनर को किस करना (Ramzan Me Partner Ko Kiss Kar Sakte Hai Ya Nahi)
इस्लाम में पाक़ रमजान महीने में रोजा करते हुए दिन में हमबिस्तर होने या हस्तमैथुन करने को हराम बताया गया है। ऐसा करने से रोजा टूट जाता है। अगर जानबूझकर या गलती से भी ऐसा करते हैं तो फिर इसके लिए प्रायश्चित करना होता है जिसे कफ्फारा कहते हैं। जहां तक बात अपने पार्टनर को चूमने की है तो इस बात का ध्यान रखें कि चुम्बन लेने और गले लगने से रोजा नहीं टूटता बशर्ते गले लगने या चूमने के पीछे मकसद हमबिस्तर होने का ना हो। अगर चूमने या गले लगते वक़्त आपके जेहन में हमबिस्तर होने कि इच्छा जाग्रत हो रही हो तो फिर रोजा टूट सकता है इसलिए रोजा के दौरान चूमने या गले लगने से परहेज ही रखें। हस्तमैथुन करने, वीर्यपात होने या पोर्न देखने से भी रोजा टूट जाता है।
रोजे में किस करने का नियम (Roze Me Kiss Karne Ka Niyam)
रोजे में अपने पति या पत्नी का चुंबन लेने के पीछे अगर आपकी मंशा हमबिस्तर होने की नहीं है तो आपका रोज़ा नहीं टूटेगा। लेकिन यदि चुंबन के समय अगर आपके पार्टनर का सलाविया (थूक या लार) आपके गले से नीचे चला जाता है तो आपका रोज़ा टूट सकता है। इसलिए अपने पार्टनर को किस करते समय इस बात का ख्याल जरूर रखें। वैसे आप चाहें तो इफ्तार शुरू होने से लेकर सहरी तक के बीच किसी भी समय अपने पार्टनर से प्रेम जता सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
