Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
क्या करें, जब पार्टनर के किसिंग का तरीक़ा आपका मूड खराब कर दे?
कई बार ऐसा होता है कि आपको अपने पार्टनर में सबकुछ अच्छा लगता है, आपके हिसाब से वो एकदम परफेक्ट है, किसी तरह की कोई कमी और खामी आपको नजर नहीं आती है, लेकिन वो मौका आता है जब आप और आपका पार्टनर एक साथ किसिंग करते हैं तो यहां पर आपका मिजाज थोड़ा सा खराब हो जाता है, क्योंकि आपको उसके Kiss करने का तरीका पसंद नहीं आया होता है। उसके Kiss करने के तरीने ने आपके अच्छे मूड पर पानी फेर दिया होता है। लेकिन आप उसे इस बारें में नहीं बता सकती क्योंकि आप उसको हर्ट नहीं करना चाहती हैं। लेकिन हम यहां पर आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिससे कि आप उसका दिल भी नहीं दुखाएंगी और आपका पार्टनर आपके लिए बेस्ट किसर बन जाएगा-

इशारों से समझाने की कोशिश करें-
जब दो लोग प्यार में होते हैं तब उसके द्वारा किया गया हर काम आपको अच्छा लगता है और जो अच्छा नहीं होता है उसे आप बेहतर बनाने की पूरी कोशिश में लग जाते हैं। इसी तरह से जब आपको अपने पार्टनर का किसिंग करने का तरीका अच्छा नहीं लगता है तब आप उसको इशारों की भाषा में समझा सकती हैं। आपको इशारे इस तरह से करने से जिससे आपके पार्टनर को बुरा भी ना लगे और वो समझ भी जाए। वहीं आप उसे समझाकर कर भी बता सकती हैं कि आपको इस स्टाइल में उसके साथ किस करना पसंद हैं, और वो जिस तरह से अभी Kiss करता है वो तरीका उसे नहीं पसंद आता है।

पार्टनर को रिलैक्स करने की कोशिश करें-
बहुत बार ऐसा भी होता है कि पुरूष अपना बेस्ट देने के चक्कर में सब खराब कर लेते हैं। यही काम वो किसिंग करने के दौरान भी करते हैं, वो अपने पार्टनर को बेस्ट मोमेंट देना चाहते हैं लेकिन गड़बड़ हो जाती है, जिससे चक्कर में आपका मूड खराब हो जाता है, ऐसे में आप अपने पार्टनर को रिलैक्स मोड में रखने की कोशिश करें, जिससे ना तो उसकी परफॉर्मेस खराब हो ना ही आपका मूड बिगड़े। आप उसके साथ फ़ोरप्ले में भाग लें और उसे नॉर्मल करने की कोशिश करती रहें। ऐसा आप सेक्स के दौरान भी करने की कोशिश करें।

किसिंग की प्रैक्टिस-
आप अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा किस कैसे करते हैं, इसकी प्रैक्टिस भी करें, ये आपके पार्टनर को किस करने में काफी हेल्प करेगा। आप उसे इंग्लिश मूवीज और इरोटिक फिल्में भी दिखाएं, जिसमें अधिक से अधिक किस वाले सीन हो। इससे भी आपके पार्टनर को एक अच्छा किस कैसे किया जाता है, जानने को मिलेगा। थोड़ा वक्त दें और प्रैक्टिस करें।



Click it and Unblock the Notifications
