Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
क्या है कोडिपेंडेट रिलेशनशिप, जब आप इमोशनली तौर पर दूसरे पर निर्भर हो जाते है ?
मनुष्य सामाजिक प्राणी हैं और इस जिंदगी के किसी बिंदु पर, हम सभी जीवित रहने या अस्तित्व में रहने के लिए पर निर्भर हैं, , क्योंकि हम कम्यूनिटी में रहते हैं। चाहे मदद मांगना हो, किसी की जरूरत हो या किसी पर भरोसा करना हो, सब कुछ सामान्य है, जब तक कि एक बाउंड्री को क्रॉस नहीं किया जाए।
दरअसल जब बात इंटरडिपेंडेंसी और कोडिपेंडेट की आती है तो बाउंड्रीज वास्तव में धुंधली हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप एक हेल्दी और बेहतर रिलेशन का लक्ष्य बना रहे हैं तो कुछ ऐसे संकेतों को समझना और उनका पता लगाना बहुत महत्वपूर्ण है जो आपके रिलेशन को प्रभावित कर सकते है। यहां हम ये समझने की कोशिश करेंगे कि रोमेंटिक रिलेशन में कोडिपेंडेट अनहेल्दी क्यूं है? और इसे बेहतर ढंग से कैसे संभाले।

कोडिपेंडेट अनहेल्दी क्यों है?
कोडिपेंडेट यानि दूसरों पर निर्भरता में लोग खुद को बेहतर महसूस कराने के लिए बाहरी कारकों को देखते हैं। उनमें आत्म-सम्मान की कम होती है। इसके कारण, कुछ बेहतर महसूस करने के प्रयास में वे ड्रग्स या निकोटीन और शराब जैसी चीजों के आदी हो जाते हैं। नतीजतन, वे जुआ, वर्कहॉलिज्म या सेक्सुअल एक्टिविटीज जैसे व्यवहार विकसित करते हैं।
सिक्योरिटी का लेवल एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकता है, भले ही उनका इरादा हमेशा उन लोगों की मदद करना और उनकी देखभाल करना होता है जो की मुश्किल परिस्थिति में हैं, और जब वे अपने साथी के लिए बहुत ज्यादा सेक्रिफाइज करते हैं या जब उनके साथी को हर चीज में उनकी जरूरत होती है , तो ये भावना कोडिपेंडेट पार्टनर को खुशी देता है और उन्हें संतुष्टि की भावना महसूस होती है।
संकेत जो कोडिपेंडेंसी को दर्शाते है
- जब कोई व्यक्ति कोडिपेंडेंसी डवलप करता है तो वह बिना सोचे समझे, या अपनी भावनाओं या जरूरतों को स्वीकार किए बिना दूसरों की जरूरतों का ख्याल रखता है। यह आत्म-पहचान की कमी के कारण अनबैलेंस रिलेशन का परिणाम है।
- वे लोगों से प्यार करने का इरादा रखते हैं लेकिन फिर दया करने और उनकी मदद करने या उन्हें बचाने की प्रवृत्ति विकसित करते हैं। यह उनके प्यार और दया के विचार को धुंधला कर देता है।
- वे एक अनहेल्दी डिपेडेंसी डवलप करते हैं और अकेलेपन की भावना से बचने के लिए रिलेशन को बनाए रखने के लिए लगभग कुछ भी करेंगे।
- वे दूसरों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने रास्ते से हट जाते हैं। वे दूसरों के कामों को पूरा करने के लिए अतिजिम्मेदार बन जाते हैं।
- वे लगातार पहचान और प्रशंसा चाहते हैं और जब लोग उनके प्रयासों को स्वीकार या मान्यता नहीं देते हैं तो वे आहत हो जाते हैं।
कोडिपेंडेंसी की भावना से कैसे उभरें
- पॉजिटिव सोच रखने की प्रेक्टिस करें और अपने थोटस को लेकर अवेयर रहें। क्यूंकि नैगेटिव थोटस के कारण आत्मसम्मान में कमी, चिंता और तनाव होता है। इसलिए वो जब भी आपके दिमाग में आए उन्हें बदलने की कोशिश करें।
- अपनी और अपने साथी की ज़रूरतों के बारे में क्लीयर रहें और क्लीयर बाउंड्रीज बनाए। यह आपको कोडिपेंडेंसी को छोड़ने और अपनी खुद की पहचान बनाने में मदद करेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आपसी सम्मान बना रहे और किसी की जरूरत से समझौता नहीं किया जाए।
- अपने आस-पास की हर चीज को पर्सनल न बनाएं। हालांकि ये एक कोडिपेंडेंट व्यक्ति के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकती है, खासकर तब जब वे किसी के साथ रोमांटिक या इंटीमेंट रिलेशन में हों। ऐसे में अपने साथी को अपने जैसा ही रहने दें और वे जैसे हैं वैसे ही उन्हें स्वीकार करें।
- जरूरत पड़ने पर खुद को स्पेस और समय दें। अपनी खुद की जरूरतों पर ध्यान दें और इसके लिए दोषी महसूस न करें। खुद की केयर और प्रायोरिटीज पूरी करने पर फोकस करें।
- अगर आप सभी प्रयास करने के बाद भी इस तरह की भावना से नहीं निकल पा रहे तो किसी एक्सपर्ट की मदद लें।



Click it and Unblock the Notifications
