Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में नहीं मिल रहें कौए तो इन जानवरों को खिला सकते है पिंड, पितृ नहीं होंगे नाराज
Pitru Paksha 2024: 17 सितंबर 2024 से पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है। पितृ पक्ष में कौएं को भोजन कराने का बेहद महत्व है। पितृ पक्ष में अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है। माना जाता है कि पितरों की आत्मा की तृप्ति के लिए विशेष रूप से कौएं को भोजन जरूर खिलाना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कौआ यमराज का दूत होता है और उसे पितरों का प्रतिनिधि माना जाता है।
उत्तराखंड के देहरादून में गढीकैंट स्थित माता रानी मंदिर के पुजारी आशीष मैथानी ने बताया कि अगर आपको अपने आसपास कौए नहीं मिल रहें है तो आप पितृपक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए इन जानवरों को भी भोजन करवा सकते हैं।

गाय को खिलाएं
श्राद्ध पितरों के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। पितृ पक्ष में गाय को भोजन कराने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
कुत्ते को खिला सकते हैं भोजन
कुत्ते को यमराज और भगवान भैरव का वाहन माना गया है। ऐसे में कुत्ते को भोजन खिलाने से भी पितरों की आत्मा को संतुष्टि प्राप्त होती है।। साथ ही भैरव देवता का आशीर्वाद भी मिलता है।
श्राद्ध में जानवरों को खाना खिलाने का महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब पांडव अपने पूर्वजों के लिए श्राद्ध कर रहे थे, तब युधिष्ठिर ने पूछा कि वे अपने पितरों को भोजन किस प्रकार पहुंचा सकते हैं। इस पर उन्हें बताया गया कि यदि वह कौए को भोजन कराते हैं, तो वह पितरों को ही प्राप्त होगा। कौए को भोजन खिलाने के पीछे एक और कारण यह भी बताया गया है कि यह धरती और आकाश के बीच संदेशवाहक का काम करते हैं, जिससे पूर्वजों तक श्राद्ध का भोजन पहुंच जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
