Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
International Women's Day 2023: फेवरेट प्लेस पर महिलाएं गुजारे दिन, दिल्ली के पास इन बेस्ट प्लेस पर करें विजिट

हर किसी को घूमना फिरना पसंद होता है। आज के समय में ट्रैवलिंग भी एक अलग तरह का ही ट्रेंड बन गया है। महिलाओं को भी घूमना फिरना काफी पसंद होता है। लेकिन आपनी जिम्मेदारियों के कारण महिलाएं घूमने नहीं जा पाती है। अपने लिए समय निकालना भी उनके लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप अपनी मम्मी, बहन, पत्नी, या किसी भी स्पेशल वुमन के लिए एक छोटा सा ट्रिप प्लेन कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली या आस-पास के किसी राज्य में रहते हैं। तो अपनों के लिए उनकी पसंद के अनुसार घूमने की जगह चुन सकते हैं और उनके लिए इस वुमन डे को स्पेशल बना सकते हैं।

महिलाओं के लिए बेस्ट हिल स्टेशन
दिल्ली के पास कई हिल स्टेशन हैं जहां महिलाएं महिला दिवस मनाने के लिए जा सकती हैं और सुकून के दो पल खुद के लिए जी सकती हैं।
1. शिमला, हिमाचल प्रदेश
शिमला हिमाचल प्रदेश में स्थित एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो अपनी नेचर ब्यूटी के लिए जाना जाता है। यहां महिलाएं हिमालय के सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकती हैं, स्थानीय बाजारों में जा सकती हैं, और शिमला के ऐतिहासिक स्थलों जैसे वाइसरीगल लॉज और क्राइस्ट चर्च को भी देख सकती हैं।
2. मसूरी, उत्तराखंड
मसूरी उत्तराखंड का एक हिल स्टेशन है, जो हिमालय के नजारों, झरनों और ट्रेकिंग ट्रेल्स के लिए जाना जाता है। महिलाएं केम्प्टी फॉल्स की यात्रा कर सकती हैं, स्थानीय बाजारों का पता लगा सकती हैं, और शहर और आसपास की पहाड़ियों पर अपना समय गुजार सकती है।
3. नैनीताल, उत्तराखंड
उत्तराखंड में झीलों के शहर के नाम से मशहूर नैनीताल में आपको खूबसूरत झील, नेचर, ट्रेकिंग और बोटिंग जैसी गतिविधियों के लिए जाना जाता है। महिलाएं नैनी झील की यात्रा कर सकती हैं, सुंदर नाव की सवारी का आनंद ले सकती हैं और स्थानीय बाजारों और कैफे में अपना वक्स गुजार सकती हैं।

महिलाओं के घूमने के लिए धार्मिक जगह
दिल्ली के आसपास कई धार्मिक प्लेस हैं जहां महिलाएं छुट्टियां मना सकती हैं और अपने दिन को पॉजिटिव तरीके से बेहतर बना सकती हैं।
1. गोल्डन टेंपल, अमृतसर
गोल्डन टेंपल अमृतसर, पंजाब में है। महिलाएं यहां वुमन्स डे को अच्छे से सेलिब्रेट कर सकती हैं। यहां उन्हें पॉजिटिव एनर्जी के आस-पास अपने मन को शांत करने के लिए बेहतर ऑप्शन है।
2. हरिद्वार और ऋषिकेश
हरिद्वार और ऋषिकेश उत्तराखंड में स्थित दो पवित्र शहर हैं। महिलाएं इन शहरों में अपनी छुट्टी इंजॉय कर सकती हैं। यहां मंदिरों के साथ अन्य स्थान भी हैं जहां महिलाएं जा सकती हैं।
3. मथुरा और वृंदावन
भगवान श्रीकृष्ण का स्थान मथुरा और वृंदावन उत्तर प्रदेश में स्थित है। वुमन्स डे के दिन होली भी है ऐसे में महिलाओं के लिए इससे बेहतर स्थान क्या हो सकता है। आध्यात्मिक रिट्रीट के लिए इन शहरों में कई मंदिर और आश्रम भी हैं। खासकर बृजवासन की होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

महिलाओं के घूमने के लिए एतिहासिक जगह
दिल्ली के आस-पास कई ऐतिहासिक स्थान हैं जहां महिलाएं महिला दिवस मनाने के लिए जा सकती हैं।
1. ताजमहल, आगरा
उत्तर प्रदेश के आगरा का ताजमहल भारत के सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत ऐतिहासिक स्मारकों में से एक होने के साथ दुनिया के 7 अजुबो में से एक है है। महिलाएं इस स्थान पर घूमने जा सकती है।
2. फतेहपुर सीकरी, उत्तर प्रदेश
फतेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेश के आगरा के पास स्थित एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। महिलाएं इस शहर के वास्तुकला की यात्रा कर सकती हैं, जिसे 16वीं शताब्दी में मुगल सम्राट अकबर ने अपनी बेगम जोधा के लिए बनवाया था।
3. नीमराना फोर्ट पैलेस, राजस्थान
नीमराना फोर्ट पैलेस राजस्थान के अलवर में एक ऐतिहासिक किला है। महिलाएं इस पैलेस में अपना एक दिन मौज मस्ती और शांति के साथ बिता सकती हैं। किले में स्पा और अन्य सुविधाएं भी मौजूद हैं।
4. जयपुर, राजस्थान
राजस्थान में स्थित जयपुर पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। ये स्थान अपने एतिहासिक इमारतों के लिए जाना जाता है। महिलाएं सिटी पैलेस, अंबर किला, हवा महल और शहर के कई अन्य ऐतिहासिक स्मारकों और बाजारों में जाकर घूम सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
