Latest Updates
-
MI vs RR: मैच के लिए घर पर बनाएं अपनी टीम की जादुई रंगोली -
World Health Day: अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वर्ल्ड हेल्थ डे: अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
ज्येष्ठा नक्षत्र के बच्चों के लिए सबसे शुभ नाम -
MI vs RR मैच: 15 मिनट में बनाएं ये कुरकुरे स्नैक्स -
UV रेडिएशन का कहर: झुलसती त्वचा को बचाने के उपाय -
दिल्ली बारिश में सेहत बचाएं, इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत -
वेट-लॉस इंजेक्शन सस्ते हुए: क्या ये वाकई सुरक्षित हैं? -
IMD अलर्ट: तूफानी मौसम में घर को रखें सुरक्षित और शांत -
मेष राशिफल: आज का दिन बदलेगा आपकी किस्मत, जानें कैसे
जानें होम-मेड पर्फ्यूम क्यों सुरक्षित और बेहतर हैं?
पुरुष और महिलाएं सभी पर्फ्यूम और बॉडी स्प्रे के शौकीन होते हैं। आजकल बाज़ार में कई तरह की ख़ुशबुओं वाले पर्फ्यूम उपलब्ध हैं। खुद के इस्तेमाल करने के साथ ही लोग इन्हें गिफ्ट करना भी पसंद करते हैं।
जहां तक इन पर्फ्यूम्स की उपलब्धता का सवाल है, बाज़ार में उपलब्ध अधिकतर प्रोडक्टस में केमिकल का इस्तेमाल होता है जिनसे त्वचा पर इन्फेक्शन हो सकता है। कपड़े पर और शरीर पर खुशबू कम देर तक रहेगी या ज्यादा, यह इन केमिकल्स पर ही निर्भर करता है।
नए जमाने के पर्फ्यूम और बॉडी स्प्रे के हानिकारक प्रभावों को ध्यान में रखते हुये लोग आजकल प्राकृतिक बॉडी स्प्रे पसंद कर रहे हैं जो कि घरेलू चीजों से बने है। लोग कपड़ों के लिए और शरीर के लिए होम-मेड पर्फ्यूम अब काफी पसंद करने लगे हैं।
इस तरह के बॉडी पर्फ्यूम्स की बढ़ती मांग से पता चलता है कि लोगों इन्हें कितना पसंद कर रहे हैं। कुछ कारण हैं जिनसे पर्फ्यूम्स की मांग बढ़ी है। हम आपको बता रहे हैं प्राकृतिक बॉडी स्प्रे की ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण बातें...

प्राकृतिक चीजों से निर्मित: ऐसे बेहतरीन होम-मेड पर्फ्यूम प्राकृतिक चीजों से निर्मित होने के कारण सुरक्षित हैं और शरीर पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं डालते हैं।
हालांकि, कुछ पर्फ्यूम्स में वोडका होता है लेकिन ये वोडका भी प्राकृतिक चीजों से बना होता है। इन्हें अच्छी क्वालिटी वाले वोडका से बनाया जाता है।
खुशबू ज्यादा देर तक रहती है: होम मेड बॉडी स्प्रे की ये भी मुख्य विशेषता है। इन्हें ज्यादा समय तक लगाने से भी शरीर में कोई दुर्गंध नहीं आती है। बाज़ार के बॉडी स्प्रे की बजाय इनमें त्वचा पर कोई इन्फ़ैकशन नहीं होता है।
कम कीमत: यह भी एक कारण है जिससे ये ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, क्यों कि इन्हें साधारण उपभोक्ता भी खरीद सकता है। ऐसे अधिकतर पर्फ्यूम आसानी से उपलब्ध और सस्ती चीजों से बनते हैं। इसलिए इनकी कीमत कम होती है



Click it and Unblock the Notifications











