Latest Updates
-
जानें देसी घी खाने का सही समय और तरीका, वरना हो सकता है भारी नुकसान -
भुने चने और खजूर खाने दूर हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, रोजाना इस तरह करें सेवन -
Shukra Gochar 2026: 19 अप्रैल को शुक्र का वृष राशि में गोचर, ये 6 राशियां होंगी मालामाल -
National Siblings Day 2026:10 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है भाई-बहन दिवस? जानें भावुक इतिहास -
Astro Tips: भूलकर भी किसी को सीधे हाथ में न दें ये 5 चीजें, वरना खत्म हो जाएगी घर की खुशहाली -
क्या आप भी बड़े चाव से खाते हैं शहतूत? जानें किन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ये फल -
बवासीर की समस्या को जड़ से खत्म करेगा पान का पत्ता, इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल -
नहीं जीतेंगी ममता बनर्जी! क्या बीजेपी के सिर सजेगा जीत का ताज? वोटिंग से पहले हुई बड़ी भविष्यवाणी -
Dhurandhar 2 OTT Release: Netflix नहीं इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी धुरंधर 2, नोट कर लें तारीख -
वैशाख कृष्ण जन्माष्टमी पर करें संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ, घर में जल्द गूंजेगी किलकारी
सोनम कपूर की स्टाइल डायरी: बर्थडे स्पेशल
आज सोनम कपूर का 28वां जन्मदिन है। बॉलीवुड में सोनम का फैशन सेंस काफी अच्छा माना जाता है। उन्हें खूब पता है कि उनके फिगर के हिसाब से उन पर क्या सूट करेगा। सोनम को हर तरह की ड्रेस पहनना पसंद है और वह हर डिजाइनर को आजमाती भी हैं। कांस में तो सोनम का जलवा बस देखते ही बनता है। सोनम कपूर ने फैशन के मामले में अब एश्वर्या राय को भी पीछे छोड़ दिया है। एक बात जो हमें सोनम के बारे में बहुत ही अच्छी लगती है वह यह कि सोनम खुद को हॉलीवुड स्टाइल में तैयार करती हैं। कांस 2014: सोनम और फ्रीडा दिखीं 60वें दशक की स्टाइल में
आज सोनम का जन्मदिन है तो, उनके बारे में एक और राज हम आपको बता देते हैं। सोनम कपूर को जूतों और सैंडल्स से बहुत प्यार है। सोनम कपूर हर इवेंट के लिये नई नई ड्रेस और शूज पहन कर जाती हैं। आइये हम ज़रा नजर डालते हैं सोनम कपूर की अल्मारी में और देखते हैं उनके कुछ उम्दा कलेक्शन।

बेवकूफियां मूवी के प्रमोशन में
अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिये सोनम ने फ्लोरल प्रिंट निश्का लूला हाई वेस्ट मिडी स्कर्ट पहनी थी। सोनम ने स्कर्ट के साथ मैचिंग क्रॉप टॉप मैच किया था।

सोनम कपूर लोरियल के इवेंट में
सोनम ने एली साब की ड्रेस पहनी थी , उन्हें देख कर ऐसा लग रहा था मानों की वह किसी फेयरी टेल की किताब से निकल कर आई हैं। वह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत दिख रही थीं।

साड़ी में सोनम
सोनम को साड़ी पहनना काफी ज्यादा पसंद है। उन्होनें यह डिजाइनर साड़ी किसी आर्ट फाउंडेशन के दौरान पहनी थी।

गूची ड्रेस में सोनम
इस गूची ड्रेस में सोनम बिल्कुल कमाल की दिख रही हैं। साथ ही सोनम की एक्सेसरी भी उनकी ड्रेस को अच्छे से काम्पलिमेंट कर रहे थे।

गुलाबी ड्रेस में सोनम
सोनम की यह पिंक कलर की खूबसूरत फ्रॉक काफी ज्यादा लेस से सजी हुई है। यह ड्रेस डोल्से और गबाना की है।

सूट में सोनम
सोनम किसी डीवीडी के प्रमोशन के लिये इस खूबसूरत से सूट में दिखीं। सोनम ने इन पंजाबी लुक को काफी अच्छी तरह से कैरी किया था।

कुछ अलग सी दिखीं सोनम
सोनम को तरह तरह की ड्रेस पहनने का बड़ा ही शौक है। वह इस ड्रेस में भी बहुत ही प्यारी और क्यूट लग रही हैं।

रोहित बल की ड्रेस में सोनम
डिजाइनर रोहित बल के इस सफेद अनारकली ड्रेस में सोनम काफी अच्छी दिख रही हैं।

टॉमी हिलफिगर की ड्रेस में सोनम
सोनम कपूर ने चेकर्ड आउटफिट पहन रखा है, जिसमें सोनम काफी डीवा लग रही हैं।

गुलाबी साड़ी में सोनम
सोनम ने प्लेन क्रेप साड़ी पहनी है जिसके साथ उन्होने वाइट ट्यूब टॉप पहना है। यह प्लेन साड़ी काफी स्टाइलिश दिख रही है।

सेक्सी सोनम
टीवी पर सोनम ने अनामिका खन्ना का डिजाइनर लहंगा चोली पहना था, जिसमें से सोनम की पूरी पीठ दिख रही थी।

ब्लैक गूची जंपसूट में सोनम
सोनम ने काफी अच्छा गूची जंपसूट पहना है।

कांस में सोनम कपूर
पतले कपड़े की इंब्रॉयड्री साड़ी सोनम ने कांस में पहनी थी।



Click it and Unblock the Notifications











