Latest Updates
-
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Good Friday 2026: क्या थे सूली पर चढ़ते मसीह के वो आखिरी 7 शब्द, जिनमें छिपा है जीवन का सार -
हनुमान जयंती पर जन्में बेटे के लिए ये 12 पावरफुल नाम, जानें इस दिन पैदा हुए बच्चे क्यों होते हैं खास? -
World Autism Awareness Day 2026: ऑटिज्म क्या होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण, इलाज और बचाव -
सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी! मिडिल ईस्ट वॉर के बीच इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी अलर्ट -
Hanuman Jayanti पर दिल्ली के इन 5 मंदिरों में उमड़ती है भारी भीड़, एक तो मुगल काल से है प्रसिद्ध -
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, बजरंगबली भर देंगे झोली -
Hanuman Jayanti 2026: आरती कीजै हनुमान लला की...हनुमान जयंती पर यहां से पढ़कर गाएं बजरंगबली की आरती
छोटी सी रसोई में चीजों को कैसे रखें व्यवस्थित
महिलाएं अपना अधिकांश समय रसोई में बिताती हैं तथा यह कामना करना कि वह थोडी सी सुविधाजनक व विशाल हो स्वाभाविक है। यदि घर अपनी इच्छा अनुसार बनाया गया हो तब ऐसी चाह को पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं होती। किंतु फ्लैट व किराए के मकान में रहने वालों के हालात कुछ और होते हैं। उन्हें अपनी सारी चीजों को रसोई में उपलब्ध स्थान के अनुरूप रखना पड़ता है।
READ: किचेन में लकड़ी के बर्तन चमकाने के तरीके
रसोई का व्यस्थित रूप काम करने वाले के तरीकों को प्रदर्शित करता है। अपनी थोडी सी सुझ-भुझ से आप अपनी रसोई के हर कोने का पूर्ण उपयोग कर पाएंगी। इस तरह आपकी रसोई साफ व सुंदर दिखेगी और लोग आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।
READ: आपके घर की रसोई के लिए 10 ज़रूरी चीज़ें
रसोई को बनाते वक्त अपना ध्यान पुराने तरीकों पर ना क्रेंद्रित करें। हालांकि पुराने घरों की रसोई बडी होती थी लेकिन उसमें जगह का सही इस्तेमाल नहीं किया जाता। इस लेख में मौजूदा व नई रसोई को बनाने से जुडी हर बात दर्ज है। इन बातों को ध्यान में रख कर आप अपनी रसोई को एक नया आकार दे सकती हैं।

दीवारों का इस्तेमाल करें
रसोई में इस्तेमाल होने वाली छोटी-छोटी चीजें जैसे चम्मच, चाकू, लाइटर व नैपकिन को स्लैब पर या दराजों में ना रखें। चीजों को इस तरह रखने से आपको काम करने में परेशानी होगी एवं आपकी रसोई भी अव्यवस्थित दिखेगी। इसलिए इन्हें अटकाने के लिए दीवारों पर मौजूद खाली जगह का उपयोग करें।

सामान को जरूरत के अनुसार आयोजित करें
हमारी रसोई बरतनों व अन्य जरूरी चीजों से भरी रहती है और हमें कभी ना कभी इन सारी चीजों की जरूरत पडती है। आप अपनी सुविधा व आवश्यकताओं के हिसाब से जरूरी चीजों को आगे रखें एवं कभी-कभार इस्तेमाल होने वाली चीजों को पीछे रखें।

सिंक के नीचे की खाली जगह का इस्तेमाल करें
अक्सर हम इस स्थान को नज़रअंदाज कर देते हैं। रसोई को साफ रखने में काम आने वाली चीजों को यहां रखकर आप इस स्थान का सही इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो रसोई में रखा जाने वाला कूडादान भी यहां रख सकती हैं। इन चीजों को ढकने के लिए आप सिंक के नीचे एक दरवाजा लगा सकती हैं।

ओवरहेड कैबिनेट
यदि नीचे बनाए गए कैबिनेटों में आपका सामान पूरा नहीं समाता तो आप ऊपर भी कैबिनेट बना सकते हैं। इन छोटे कैबिनेटों में आप रोज़मर्रा की चीजों को रख सकती हैं तथा इस तरह सामान को निकालने के लिए आपको बार-बार झुकना नहीं पडेगा।

कैबिनेट के अंदर बास्केट व होल्डर को लगवाएं
छोटी-मोटी चीजों को रखने के लिए आप कैबिनेट के भीतरी दरवाजे पर बास्केट व होल्डर लगवा सकती हैं। बास्केट व होल्डरों में आप अन्य छोटी-बडी बोतलों व शीशियों को अटका सकती हैं। इस तरह वे सामान के बीच गुम नहीं होगी तथा आपको इन्हें ढूंढने में समय बरबाद नहीं करना पडेगा।

लेज़ी सुसान कैबिनेट
लेज़ी सुसान कैबिनेट द्वारा आप कोनों में बने कैबिनेटों को पूरा इस्तेमाल कर पाएंगी। चूंकि इन कैबिनेटों में रखी गई चीजों को निकालना बहुत मुश्किल होता है, लेज़ी सुसान कैबिनेट इस काम को थोडा आसान बना देते हैं। बाज़ार में इसके कई सारे विकल्प मौजूद हैं तथा आप अपनी रूचि अनुसार इनका चयन कर सकते हैं।

फोल्डेबल टेबल
यदि आप चाहती हैं कि आपका डाइनिंग टेबल भी रसोई में फिट हो जाए तो ऐसा हो सकता है। हालांकि अब तक आप दीवारों का पूरा इस्तेमाल कर चुकी होंगी पर शायद ऐसी कोई दीवार इस उपयोग से वंचित रह गई हो। आप चाहे तो उस दीवार पर फोल्डेबल टेबल व कुर्सी स्थापित कर सकती हैं एवं एक साथ बैठकर खाना खाने का आनंद ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











