Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
फैटी लिवर होने पर भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना झेलने पड़ेंगे गंभीर नुकसान
Fatty Liver Me Kya Nahi Khana Chahiye: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण फैटी लिवर की समस्या लोगों में काफी आम हो गई है। दरअसल, जब लिवर की कोशिकाओं में ज्यादा मात्रा में फैट इकट्ठा होने लगता है, तो इसे फैटी लिवर के नाम से जाना जाता है। जो लोग शराब का बहुत अधिक सेवन करते हैं, उन्हें यह बीमारी ज्यादा होती है। इसके अलावा, ज्यादा तला-भुना या प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन, एक्सरसाइज न करना और मोटापा के कारण भी फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। इसके कारण लिवर में सूजन, पेट में दर्द, भूख न लगना, थकान और वजन कम होना जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। यदि समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो लिवर डैमेज का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में, फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने खानपान और जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। फैटी लिवर की समस्या में कुछ फूड्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है। ववहीं, कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जिनका सेवन फैटी लिवर के मरीजों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो आइए, जानते हैं कि फैटी लिवर होने पर किन चीजों का सेवन करने से परेहज करना चाहिए -

फ्राइड फूड्स
फैटी लिवर के मरीजों को फ्राइड चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ज्यादा तली-भुनी चीजें आपके लिवर के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। ये शरीर में फैट को बढ़ाती हैं, जिससे लिवर में सूजन बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती है। इसके अलावा, इनका ज्यादा सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ सकता है।
प्रोसेस्ड और जंक फूड
फैटी लिवर की समस्या में जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज, चिप्स और ब्रेड जैसी चीजों में ट्रांस फैट, शुगर और कार्बोहाइड्रेट अत्यधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो लिवर को फैटी बना सकते हैं। इसके अलावा, प्रोसेस्ड फूड में मौजूद केमिकल्स और प्रिजर्वेटिव्स लिवर की डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। इसलिए इन चीजों का बिल्कुल भी सेवन न करें।
रेड मीट
फैटी लिवर की समस्या में रेड मीट यानी लाल मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, रेड मीट जैसे मटन और बीफ में हाई सैचुरेटेड फैट होता है, जो आपके लिवर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए रेड मीट का सेवन करने से परहेज करें या सीमित मात्रा में इसका सेवन करें।
मीठे खाद्य पदार्थ
फैटी लिवर के मरीजों को मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इनमें फ्रुक्टोज और रिफाइंड शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है, जिसके कारण लिवर में फैट जमा होने की प्रक्रिया और अधिक तेज हो सकती है। इसलिए फैटी लिवर की समस्या में मीठे पदार्थों का सेवन करने से परहेज करें।
डेयरी प्रोडक्ट्स
फैटी लिवर की समस्या में घी, मक्खन और फुल क्रीम दूध, पनीर और चीज जैसे डेयरी उत्पादों में सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इनमें फैट की मात्रा अधिक होती है, जिससे लिवर में फैट बढ़ सकता है। अगर आप इनका सेवन करना चाहते हैं, तो लो फैट विकल्पों का चयन करना बेहतर होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
