Aaj Ka Rashifal 10th July: कुंभ राशि वालों की होगी बड़ी तरक्की, क्या है आज आपकी किस्मत में?

अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दूसरों के मामले में अपनी प्रतिक्रिया देने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें अन्यथा आज आप व्यर्थ के झंझट में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 10th July Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिल सकता है या फिर परीक्षा में आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:22
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 2:50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। जीवनसाथी आपसे नाखुश रहेंगे। हो सकता है उन्हें मनाने के आपके सारे प्रयास विफल हो जाएं। आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। खासतौर पर पैसों से जुड़ा लेनदेन करते समय आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे और अपने दिन को यादगार बनाने के लिए आप कुछ बढ़िया प्लान भी कर सकते हैं। पैसों के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:29
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज से जुड़ी चिंता दूर होगी। आप का रुका हुआ काम पूरा होगा। आज किसी करीबी की ओर से आपको कोई तोहफा मिल सकता है। यदि आप कोई भी बड़ा खर्च करने के मूड में है तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:24
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। घर में विवाद हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है। आपकी सेहत में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। पैसों के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

ग्रहों की नकारात्मक स्थिति का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अचानक सेहत में गिरावट आने की संभावना है। आपका अड़ियल स्वभाव आपके रिश्तों में कड़वाहट बढ़ा सकता है। बेहतर होगा अपनों के साथ आप विनम्रता से पेश आएं। आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 10th July Horoscope Today In Hindi

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पैसों के मामले में आप काफी लकी रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज सब कुछ समाप्त हो जाएगा। आपको भी सारी नाराजगी भूलकर आगे बढ़ना चाहिए। पैसों के मामले में दिन कुछ खर्चीला रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपका प्रेम और भी गहरा होगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि कई प्रयासों के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको अपने प्रयास जारी रखने की आवश्यकता है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से बचने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:10 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि कोई समस्या है तो आपको अपनों से खुलकर अपने मन की बात साझा करने की जरूरत है। हो सकता है आपकी समस्या का समाधान मिल जाए। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करने की सलाह दी जाती है। रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। आपके पार्टनर के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय:

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, July 10, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion