Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 10th March: तुला राशि वाले ना करें आज ऐसी भूल, ये राशि वाले भी रहें सावधान
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा सकारात्मक बदलाव और किसके जीवन में मचेगी उथल पुथल, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। हालांकि इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज आपको बॉस की ओर से कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। खासतौर पर खान-पान का ध्यान रखें। आज आपको पेट में दर्द, जलन आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): दफ्तर में आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें, साथ ही आपको अपने विरोधियों से भी सावधान रहने की आवश्यकता है अन्यथा वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि हाल ही में आपने अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव किए हैं तो उसका अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। घर के सदस्यों के साथ आज आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही मजेदार रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। क्रोध और टकराव से बचें नहीं तो आपका आज का दिन व्यर्थ की चीजों में ही नष्ट हो जाएगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है या फिर आपको किसी ऐसे अवसर की प्राप्ति हो सकती है जो आपके करियर को नई दिशा दे सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक फैसले लेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। बाहर के भजन से परहेज करें अन्यथा आपको फूड प्वाइजनिंग हो सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): नौकरीपेशा जातकों पर वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है, लेकिन आप अपने सभी काम आसानी से और समय पर पूरे कर पाएंगे। आपकी यह मेहनत जल्द ही आपको अच्छी सफलता दिला सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बहुत ही समझदारी से अपने व्यवसायिक फैसले लेने होंगे खासतौर पर पैसों के मामले में आप सतर्क रहें नहीं तो नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव से बचें। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर आप अपने वैवाहिक जीवन की खुशियों को बनाए रख सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। आज शौक मौज पर आप ज्यादा ही धन खर्च कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपनी जेब को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 9:50 से 11 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। इसके अलावा आप उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार ही चलें। व्यापारियों को यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो हो सकता है आज आपकी इस परेशानी का हल मिल जाए। भविष्य में आप पैसों से जुड़े काम बहुत ही सोच समझकर करेंगे तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। ऐसे में आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। देर तक भूखा ना रहें।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): दफ्तर में कंपटीशन बढ़ सकता है। ऐसे में आज आप काफी एक्टिव रहेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। व्यापारियों के हाथ बड़ा मुनाफा लग सकता है। लंबे समय से रुका हुआ आपका पैसा भी आज वापस मिलने की संभावना है। आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला भी ले सकते हैं। आज बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा छोटी सी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप इस बात का विशेष ध्यान रखें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन थोड़ा फीका रहेगा। आपकी आज की मुलाकात किसी कारणवश टल सकती है। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाने के लिए आप अपने खान-पान का ध्यान रखें, साथ ही रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम भी करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): नौकरी हो या व्यापार आप कोई भी फैसला आवेश में आकर ना लें तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से कानूनी मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। आपका लापरवाह रवैया घर के सदस्यों को दुखी कर सकता है। आपको अपनों की भी खुशियों का ख्याल रखना चाहिए। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज आप अपनों के साथ बिताएं। इससे आपके रिश्ते और भी बेहतर होंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज धन कमाने का मौका भी आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर की ओर से शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। जल्द ही आपका प्रेम विवाह होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। यदि आप प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ मेहमानों का घर पर आना हो सकता है। ऐसे में हंसी मजाक करके आपका तनाव काफी कम होगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): विधार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की जरूरत है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे बेकार की चीजों में नष्ट ना करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को यदि कड़े परिश्रम के बावजूद तरक्की नहीं मिल पा रही है तो आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति अवश्य होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप भविष्य के लिए पैसा जोड़ने का प्रयास करें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। जीवनसाथी की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। ऐसे में अपने प्रिय के लिए आपका प्यार और सम्मान बढ़ेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप इसी तरह से सोच समझकर अपने फैसले लेते रहें। जल्द ही आपको पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार मिल सकता है। व्यापारियों को अपने क्षेत्र के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ऐसे में जल्द ही इसका अच्छा परिणाम आपको मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपके किसी करीबी की मदद से इस समस्या का समाधान हो सकता है। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपके सुझाव उन्हें काफी पसंद आएंगे, साथ ही आपका आत्मविश्वास भी उन्हें प्रभावित कर सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे ज्यादा खर्च ना करें। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज आप किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। यदि कुछ दिनों से पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अगर आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम आज आसानी से पूरे होंगे। सहकर्मियों के साथ आपको अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह का टकराव आपके काम को भी प्रभावित कर सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपने लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको जुकाम, खांसी, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











