Aaj Ka Rashifal 11th June: देवी लक्ष्मी इन राशियों पर रहेंगी आज मेहरबान, होगी धन की वर्षा

आज 11 जून, रविवार का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में कौन से बदलाव लेकर आएगा। अगर आप पर यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी।

इससे आप अपनी दैनिक योजनाओं को भी सफल बना सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत।

Aaj Ka Dainik Rashifal 11th June Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आप सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे और आपका यह प्रयास सफल होगा। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। यदि कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। मुमकिन है मामला बाहर ही सुलझ जाए। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक फायदा होगा। आज आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह के झगड़े झंझट से बचें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आपने कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया है तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4:25 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। आज आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। पैसों की स्थिति में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। आपका धन चोरी हो सकता है या फिर उसके गुम होने की संभावना है। ऐसे में आपको काफी संभलकर रहना होगा। परिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खानपान में गड़बड़ी ना करें नहीं तो पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आप अपनों की जरूरतों पर भी पूरा ध्यान दे पाएंगे। दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। खासतौर पर स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें इधर-उधर करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आज आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आज आप किसी अच्छे कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी ले सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरी करने वाले जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नज़र आ रही है। घर में वाद विवाद होने की संभावना है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहत का मामला नरम गर्म रहने वाला है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आप अपने घर का माहौल अच्छा रखना चाहते हैं तो आप छोटी-छोटी बातों को नज़रअंदाज करना सीखें। जरूरत से ज्यादा क्रोध आपके रिश्तो के लिए ठीक नहीं है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला ना लें तो बेहतर होगा। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्त रहेगा। हालांकि आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो इस बदलते मौसम में अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 11th June Horoscope Today In Hindi

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरी या व्यापार आज जल्दबाजी में आपको भी निर्णय लेने से बचें अन्यथा बाद में आपको केवल पछतावा ही होगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटक जाए। ऐसे में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज उनकी ओर से कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए कठिन रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आपका नुकसान हो सकता है। हालांकि आपको इस तरह की परेशानियों से घबराने की जगह सकारात्मक रहने की सलाह दी जाती है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आप को मुश्किल में डाल सकती हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। काम के साथ परिवार को भी पर्याप्त समय दें। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो टीम वर्क के जरिए आज आप अपना यह काम सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। बॉस भी आपकी मेहनत को काफी सराहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। हालांकि आज जल्दबाजी में कोई भी काफी काम करने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। सेहत कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। लापरवाही में महंगी साबित होगी। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। ऐसे में आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर बाद स्वास्थ्य की करें तो खुद को ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप नौकरी करते हैं और कुछ समय से अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज आपकी दोबारा वापसी हो सकती है। उच्च अधिकारी भी आपके काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापारियों को बड़ा लाभ कमाने के लिए कोई भी गलत फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आप अधिक समय बिताएंगे। आपको उनके साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, June 11, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion