Latest Updates
-
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम
Aaj Ka Rashifal 11th September: इन राशियों पर रहेगी आज महादेव की विशेष कृपा
आज किन राशियों को मिलेगी अपने प्रयासों में सफलता और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। बॉस के साथ उच्च अधिकारी भी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की आवश्यकता है अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बहुत ही मजेदार रहेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 12:45 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि लंबे समय से आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह योजना आज कुछ आगे बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन आपको सोच समझकर खर्च करने की आवश्यकता है। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। उच्च अधिकारियों का रवैया भी आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आप सारी चिंताओं को भूलकर स्वयं पर ध्यान देंगे। काफी दिनों बाद मानसिक रूप से आपको अच्छा महसूस करेंगे। इसके अलावा आप काफी ऊर्जावान भी रहेंगे। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप उनके लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय:शाम 4 बजे से 6 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपको अपने गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं होगा। ऐसे में आप परिवार और दोस्तों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आप अपने मन की बात भी खुलकर साझा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आपको पैसों के मामले में बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सोने चांदी से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। वहीं प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों का कोई कठिन कार्य सरलता से पूरा हो जाएगा। जल्द ही आपकी यह मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:15 से शाम 7:20 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज किसी दोस्त के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप ज्यादा बहसबाजी ना करें अन्यथा बात बढ़ सकती है। यदि आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो आपके मार्ग में बाधा आ सकती है। दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको काफी चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आप उनका सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आप अपने घर की साज सजावट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। हो सकता है आप कुछ जरूरी खरीदारी भी करें। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेगा और आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग कर सकते हैं। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो आपसे पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
रोमांटिक लाइफ में तनाव रहेगा। पार्टनर के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। आपको महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेने से आज बचने की आवश्यकता है। दफ्तर में चल रही राजनीति से आप सावधान रहें अन्यथा बेवजह की चीजों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी कोई आर्थिक सौदेबाजी सफल रहेगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। बड़े भाई या बहन की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आप अपनी अच्छी वाणी और व्यवहार के बल पर लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आज आपका कोई नया मित्र भी बन सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई चर्चा हो सकती है। आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications