Aaj Ka Rashifal 12th April: इन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत, कम प्रयास में आज मिलेगी अपार सफलता

आज 12 अप्रैल, बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में कौन से बदलाव लेकर आएगा। अगर आप पर यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। इससे आप अपने दैनिक योजनाओं को भी व्यवस्थित कर सकते हैं। बिना देर किये जानते हैं आज के दैनिक राशिफल में आपके लिए क्या ख़ास है।

Aaj Ka Dainik Rashifal 12th April Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापार से जुड़े लोगों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से यदि आप कोई बड़ा निवेश करने वाले हैं तो आप चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ओवरकॉन्फिडेंस से बचना होगा नहीं तो आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अपनों का प्रेम और समर्थन प्राप्त होगा। सेहत को लेकर सजग रहें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय:शाम 4:35 से 7:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। आज आपको अपने प्रिय की ओर से कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है। मुमकिन है यह भविष्य में आप के लिए काफी फायदेमंद साबित हो। दफ्तर में तय समय पर आप अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। हालांकि सहकर्मियों के साथ आपको अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी चाहिए। व्यापारियों को मिलेजुले मनाते की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय:सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अपनी वाणी और व्यवहार के बल पर आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। लोग आपके अच्छे गुणों की प्रशंसा भी करेंगे। दफ्तर में बॉस आपकी सकारात्मकता और ऊर्जा से काफी प्रभावित नजर आएंगे। हो सकता है वे आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका दें। व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा होगा। आपके कामकाज में बढ़त होगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आप अपने प्रिय को कोई खास सरप्राइज भी दे सकते हैं। पैसों की बात करें तो खर्चों की लिस्ट बढ़ती नजर आ रही है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:23
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 5:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। मार्केट में आपकी स्थिति काफी मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सुस्ती और आलस्य का त्याग कर काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको अपना पक्ष शांति से रखने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:7
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी होने की संभावना है। यदि आप शांत दिमाग से काम नहीं लेंगे तो आज आपके बीच तनाव काफी बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपने खर्चों की लिस्ट पहले ही बना लेंगे तो आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। काम को लेकर आज आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। बेहतर होगा आप काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 12:15 से 3:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नकारात्मक सोच वाले लोगों से आपको दूरी बनाकर रखने की जरूरत है अन्यथा इसका बुरा असर आपके जीवन पर भी पड़ सकता है। कामकाज को लेकर यदि आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज अच्छी खबर मिल सकती है। खुद पर और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा लेनदेन करने वाले हैं तो अतिरिक्त सावधानी बरतें। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। खासतौर पर आज माता के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय व्यतीत कर पाएंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप रोजाना ध्यान करें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 12th April Horoscope Today In Hindi

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घर के बड़े बुजुर्गों से बातचीत करते समय अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें।आपकी छोटी सी गलती के कारण रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपको कर्ज या उधार लेना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको पूरी ऊर्जा और मेहनत के साथ काम करने की आवश्यकता है। हो सकता है आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य भी सौपे जाएं। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी जोखिम भरा फैसला न लेने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके जीवन में कोई बड़ा और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। अगर आप व्यापारी हैं और कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो आपकी योजनाओं को गति मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आज सभी को काफी प्रभावित करेगी। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 12: 25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। आपके जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर के नियमों का उल्लंघन करने से बचें नहीं तो आज आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। खासतौर पर अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा है तो आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको देर रात जागने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:22
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं और कुछ समय से आप अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पा रहे हैं तो आज आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आप अपने शानदार प्रदर्शन से उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को नए अवसर की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएगा। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आज आपको अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे ल। आज वे आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। सेहत के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरीपेशा जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। आज आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। वहीं व्यापारियों को आज किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि आपको बेवजह की खर्चों से बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आज आप एक दूसरे के साथ अधिक समय भी बिता पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो वजनदार चीजें उठाने से बचें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में आज आपको कोई भी काम जल्दबाजी में न करने की सलाह दी जाती है। यदि आप से गलती होती है तो आपको दी हुई जिम्मेदारी आपसे वापस भी ली जा सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज ठीक-ठाक मुनाफा हो सकता है। बड़े फायदे के चक्कर में आप छोटे मन फायदो को अनदेखा करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। बड़े भाई या बहन की ओर से आज आपको कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहने वाली है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको जुकाम, बुखार आदि हो सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, April 12, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion