Latest Updates
-
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी
Aaj Ka Rashifal 14th April: इन राशियों के जीवन में आएगी खुशहाली, मिलेगा मनचाहा परिणाम
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं। इससे आप अपनी दैनिक योजनाएं पहले ही बना सकते हैं और अपनी असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं।
तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
रोमांटिक लाइफ में यदि तनाव है तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आपके बीच की दूरियां कम हो सकती है। हालांकि आपको अपने साथी की भावनाओं को अनदेखा न करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से पेंडिंग है तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करें। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप बड़ा फायदा चाहते हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपनों के साथ जमकर जश्न मनाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। पैसों से जुड़ी कोई समस्या नजर नहीं आ रही है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापारियों को भी मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करते हैं तो आपके कामकाज में बढ़त हो सकती है। सेहत का मामला अच्छा रहेगा। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग:हल्का हरा
शुभ अंक:36
शुभ समय:सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कुछ लोग आज आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आप किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज को लेकर आज आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने की संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सजग रहें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आज आप मानसिक रूप से काफी बेहतर महसूस करेंगे। आपकी दी हुई सलाह से किसी करीबी का बड़ा फायदा भी हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की आवश्यकता है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने से बचें। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी। माता के साथ आज आप अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे और उनसे अपने मन की बात भी साझा करने का मौका मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:36
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरेगा। आज आप एक दूसरे के साथ घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आपके प्रिय आपका मनपसंद तोहफा भी खरीद सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन बेहतर साबित होगा। अगर आप नौकरी आज आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने काम करेंगे। हो सकता है आज बहुत ही आपकी तारीफ करें। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। मुमकिन है इसके अच्छे नतीजे जल्द ही आपको मिले। सेहतमंद रहने के लिए आपको बहुत तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ समय:प्रातः 4:25 से 10 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इस समय साझेदारी में कारोबार करना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी छोटी सी गलती पर बॉस आप से काफी नाराज हो सकते हैं। ऐसी लापरवाही बार-बार न करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन आज खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी धन खर्च होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा। कामकाज का दबाव और घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ने के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:22
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बॉस काफी खराब मूड में रहने वाले हैं। ऐसे में आप अपना कोई भी काम कल तक के लिए न टालें। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज कोई निवेश करने वाले हैं तो अच्छी तरह से आप सोच विचार कर लें। जल्दबाजी ठीक नहीं होगी। कामकाज का बढ़ता हुआ दबाव मानसिक और शारीरिक रूप से आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। घर के कुछ सदस्यों के साथ आज आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:8
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:10 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। आज मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे और बेहद प्रसन्न भी रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आपकी मेहनत और रचनात्मकता बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। व्यापारियों के लिए भी लाभ का योग बन रहा है। यदि आप किसी बड़े आर्डर के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहने वाला है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:3
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। दफ्तर में आपको टीमवर्क पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसमें आपका ही फायदा है। बेवजह का अहंकार आपके काम के साथ आपकी छवि को भी प्रभावित कर सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़े ग्राहकों से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता की ओर से लाभ संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आज कोई बड़ी डील पक्की हो सकती और आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होगा। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो ऐसे मामले में अब जल्दबाजी न करें। आप जहां हैं जो कर रहे हैं उसमें ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। पैसों के मामले में जिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। रूके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ दिन:23
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि आज आप लंबी यात्रा करने वाले हैं तो आपको इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। साथ ही आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर थी दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप मेहनत करते रहें, उचित समय आने पर आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको जरूर मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो अपनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में बेवजह की बातों पर ध्यान न देकर यदि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करेंगे तो बेहतर होगा नहीं तो आज आप तो किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापारियों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है।जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस समय आपके प्रिय को अच्छी देखभाल के साथ पर्याप्त आराम की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











