Aaj Ka Rashifal 15th December: इन 4 राशि वालों की बंद किस्मत का खुलेगा आज ताला, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपकी किस्मत में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपका खर्चीला स्वभाव आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। दैनिक खर्चों को पूरा करने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हो सकता आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़े। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। विशेष रूप से पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। चुप रहकर गलतफहमी और ना बढ़ाएं। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7:35 से 11 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 15th December Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप अधिक समय व्यतीत करेंगे। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आपको धन लाभ हो सकता है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का आप सही उपयोग करें। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज आप बॉस द्वारा दी हुई किसी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश आदि किया है तो उसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले स्वयं लेने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर पैसों से जुड़े मामलों में आप दूसरों पर निर्भर ना रहें। यदि आप किसी के कहने पर निवेश आदि करेंगे तो हो सकता है भविष्य में आपको पछताना पड़े। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि भाई या बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो आज इस समस्या का अंत होगा और उनके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव सकता है। दफ्तर में आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। उच्च अधिकारियों की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ बढ़िया अवसर लगने की संभावना है। अगर आप किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:40
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसे के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आप अपने घर की साज सजावट में कुछ बदलाव करने का निर्णय लेंगे। हो सकता है आप कुछ महंगी वस्तुओं की खरीदारी भी करें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव से बचें। कार्यस्थल पर इस तरह की बातें आपके काम को प्रभावित कर सकती है और इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आपके बड़े आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:35
शुभ समय: प्रातः 6:05 से 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दूसरों के मामलों में ज्यादा टांग अड़ाने से बचें अन्यथा आज आप व्यर्थ की चीजों में अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। अगर आप व्यापारी हैं और निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छा मौका मिल सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। विशेष रूप से अगर आपकी नौकरी अस्थायी है तो मन में कई तरह की चिंताएं रहेगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन औसत रहने वाला है। आप अपने बजट के अनुसार ही चलें। सेहत को नजरअंदाज करने की भूल ना करें। विशेष रूप से अगर आपको लिवर से संबंधित कोई परेशानी है तो आप अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी आज लाभ का योग बन रहा है। आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए अगर आप नौकरी के साथ किसी पार्ट टाइम जॉब की तलाश कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपको कोई अच्छी खबर मिले। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही यादगार रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। आज आप जमकर मौज मस्ती भी करेंगे। सेहत के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण डील के बीच में अटकने के कारण आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ओवरटाइम करना पड़ सकता है। आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। हालांकि आपकी आज की मेहनत भविष्य में आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन औसत रहने वाला है। यदि आप नया वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालना होगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आप अपनी कुछ समस्याओं के बारे में उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। मुमकिन है उनकी ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिले। जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। बेहतर होगा आप समझदारी से बात को संभालने का प्रयास करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आप अधिक सतर्क रहें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी करने से बचने की आवश्यकता है। हंसी मजाक में कही हुई कोई किसी बात पर वाद विवाद होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। बिना सोचे समझे कोई भी खर्च ना करें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। आपके प्रिय का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

निजी जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज उनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आप कोई पुराना उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। हालांकि भविष्य में पैसों से जुड़ा लेन देन आप सोच समझकर करें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की आवश्यकता है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:55 से 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। आज घर के किसी सदस्य के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। ऐसे में आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप एक सही योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लग सकती है। स्वास्थ्य आपका ठीक नहीं रहेगा। आप सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से आप परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

किसी कारणवश अगर आप अपने घर से दूर रहते हैं तो आज आप अपने परिजनों को काफी मिस करने वाले हैं। भावनात्मक रूप से भी आप कमजोर महसूस करेंगे। कला, मीडिया और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लग सकता है। इस राशि के व्यापारियों को कानूनी मामले में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कोई महत्व पूर्ण आर्थिक फैसला ले सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 8:15 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, December 15, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion