Latest Updates
-
कौन हैं Mouni Roy के एक्स-पति सूरज Suraj Nambiar? कौन ज्यादा अमीर, कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी? -
Vat Savitri Vrat 2026: घर के पास नहीं है बरगद का पेड़? तो इन 5 तरीकों से पूरी करें वट सावित्री की पूजा -
Mouni Roy और Suraj Nambiar का तलाक कंफर्म, 4 साल का रिश्ता खत्म, क्या है अलग होने की वजह? -
Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? जान लें जरूरी नियम -
Vat Savitri Vrat 2026:पीरियड्स में वट सावित्री का व्रत रखना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
सर्वाइकल का दर्द नहीं हो रहा बर्दाश्त तो करें ये 5 योगसन, दर्द से जल्द मिलेगा आराम -
Vat Savitri Vrat 2026 Wishes: बना रहे सुहाग, सलामत रहें पिया; अखंड सौभाग्य के पर्व पर सुहागिनों को भेंजे दुआ -
गर्मियों में ऑयली स्किन पर लगाएं ये 5 चीजें, दिनभर खिला-खिला रहेगा चेहरा -
UP Dhaba Style Arhar Dal Tadka Recipe: घर पर पाएं ढाबे जैसा असली स्वाद -
Shani Amavasya 2026: शनि की साढ़े साती और ढैया से हैं परेशान? अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान
Aaj Ka Rashifal 15th October: सेहत और पैसों के मामले में ये राशियां रहें आज संभलकर
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने वैवाहिक जीवन, पारिवारिक जीवन, नौकरी, व्यापार, आर्थिक जीवन आदि से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। पैसों के मामले में आज आप थोड़े कम भाग्यशाली रहेंगे। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपको सफलता ना मिले लेकिन आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 12:50 से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपके पास स्वयं के लिए पर्याप्त समय होगा और आप अपने व्यक्तित्व को निखारने का भरपूर प्रयास करेंगे। आज आप अपने लिए अपनी मनपसंद खरीददारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। दफ्तर में काम का बोझ कुछ कम रहेगा। ऐसे में आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आपको अपने सामान की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती अन्यथा उसके चोरी होने की संभावना है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको आर्थिक लेनदेन से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें नहीं तो बॉस कोई सख्त कदम उठा सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज घर पर अचानक मेहमानों का आना हो सकता है। ऐसे में आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। नौकरी हो या व्यापार लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए दिन उचित है। अगर आप लापरवाही करेंगे तो आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 6:50 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं के लिए समय निकालने की जरूरत है। आपको हल्का-फुल्का व्यायाम भी करना चाहिए। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि पैसों की कमी की वजह से कोई काम रुका है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 1:20 से शाम 4 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपको प्यार के बदले में प्यार मिलेगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। दफ्तर में यदि किसी सहकर्मी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आप सारी चीजों को अलग रखकर अपने काम पर ध्यान दें। इस तरह की बातें आपके काम को भी प्रभावित कर सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
काफी दिनों बाद दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। आज आपके रिश्ते एक बार फिर तरोताजा हो जाएंगे। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। यदि आप दफ्तर रोजाना लेट पहुंचते हैं तो आज आपकी यह आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। वहीं व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। खर्चे आसानी से पूरे होंगे। इसके अलावा आप बचत भी कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहने वाली है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपके पेशेवर जीवन में बड़ा बदलाव संभव है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज के दिन आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। गलत आदत और कुसंगति से बचें नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। पैसों को लेकर आज जीवनसाथी के साथ आपकी बहसबाजी भी हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक:35
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 3 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नकारात्मक विचारों से दूर रहे हैं अन्यथा वह बीमारी का रूप ले सकते हैं। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर सकारात्मक रहें। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। दफ्तर में आपको पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:25 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको किसी करीबी की ओर से कीमती तोहफा भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। माता-पिता का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 9:50 से 11:50 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications