Latest Updates
-
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स -
Quick 30 Minute Egg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
कौन हैं सैंटी शर्मा, जिनकी Bigg Boss 20 में हो सकती है एंट्री? कॉकरोच जनता पार्टी की वजह से हुए थे वायरल -
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Aaj Ka Rashifal 16th July: मिथुन राशि वालों को मिलेगा आज अपनी मेहनत का फल, ये राशियां भी रहेंगी आज लकी
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की सारी योजनाएं पहले ही बना लें। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आप बात को शांति से संभालने का प्रयास करें। सेहत आपकी कुछ कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से 10:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ विवादस्पद रहने वाला है। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपका प्रमोशन हो सकता है। यह सब आपकी मेहनत का ही परिणाम है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आपके प्रिय की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी सकारात्मक भी महसूस करेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आर्थिक मामलों में आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर यदि आज आप पैसों से जुड़ा लेनदेन करने वाले हैं तो सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपके प्रिय की समझदारी से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आज आप यात्रा करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपकी यह यात्रा टल सकती है। कामकाज को लेकर आपका तनाव कुछ बढ़ता नजर आ रहा है। बेहतर होगा आप सकारात्मक रहें और शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पैसों की आवक अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है। वर्क लोड कुछ अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
भाई बहनों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ा सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। दफ्तर में बॉस आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम सौंप सकते हैं। आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता की कमी देखने को मिलेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप आय का नया स्त्रोत तलाश रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस बदलते मौसम में आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आप उन पर काफी गर्व महसूस करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बहुत ही यादगार रहेगी।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप किसी खूबसूरत जगह पर से सपाटे के लिए जा सकते हैं। पैसों की बात करें तो आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की आवश्यकता है। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। हालांकि आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती हैं। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश आने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications